Virat Kohli Biography In Hindi: विराट कोहली क्रिकेट जगत में एक ऐसा नाम है, जिसे अब कोई भी पहचान की जरूरत नहीं है। विराट ने अपने खेल के दम पर भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व क्रिकेट पर राज किया है।
विराट कोहली का जीवन परिचय | Virat Kohli Biography In Hindi
Page Contents
विराट कोहली का क्रिकेट करियर
विराट कोहली क्रिकेट जगत के दुनिया में एक शानदार बेहतरीन मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। कोहली बल्लेबाजी के साथ-साथ कभी-कभी मीडियम पर बोलिंग भी करते हैं। विराट कोहली ने साल 2002 से अंडर-15 में क्रिकेट खेलना शुरू किया था, इसके बाद साल 2004 में इनका चैन अंदर-17 में हो गया था।
विराट कोहली हमेशा अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे जिसके कारण उनका चयन धीरे-धीरे करके सभी स्वरूपों में किया जा रहा था। साल 2006 में विराट कोहली ने अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच खेला, और इसके 2 साल बाद 2008 में उन्हें अंदर-19 टीम में खेलने का मौका दिया गया।
विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप मुकाबला मलेशिया खेलने गई थी। इस विश्व कप में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। इसी के बाद विराट कोहली का कैरियर पूरी तरीके से बदल गया क्योंकि उनके विश्व कप अंडर-19 प्रदर्शन के कारण उन्हें वनडे इंटरनेशनल के लिए टीम इंडिया में चुन लिया गया।
विराट कोहली ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का शुरुआत 2008 से किया था। विराट कोहली ने अपना पहला मुकाबला मात्र 19 साल के उम्र में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। यह मुकाबला खेलने से पहले विराट कोहली मात्र आठ लिस्ट ए मुकाबले खेले थे, इसलिए उनका सिलेक्शन ‘सरप्राइज कॉल-अप’ कहा गया था।
लेकिन अपने पहले सीरीज में विराट कोहली ने अच्छा प्रदर्शन प्रदर्शन दिखाया और पांच मैचों की सीरीज में 12, 37, 25, 54, 31 रन की पारी खेली थी। यह सीरीज भारत ने तीन दो से जीत लिया और यह पहली सीरीज थी, जिसे भारत ने श्रीलंका में जीती थी।
श्रीलंका के इस सीरीज के बाद विराट कोहली ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक हर मैच में विराट का चयन होने लगा। यहां तक की विराट कोहली का 2011 के विश्व कप में भी चयन हुआ और उन्हें खेलने का मौका दिया गया।
विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ एक शानदार शतक जडकर सबको चौंका दिया। भारतीय टीम ने 28 साल के बाद वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती थी।
इसके बाद विराट कोहली 2011 में ही टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। विराट ने अपना पहला टेस्ट शतक साल 2013 में लगाया था। विराट कोहली 2014 और 16 में दो बार मैन ऑफ द मैच विजेता रहे। इसके अलावा विराट कोहली T20 के भी एक शानदार खिलाड़ी है। यह अपने बल्लेबाजी के चलते पूरे विश्व भर में जाने जाते हैं और इनका पापुलैरिटी किसी से छुपा नहीं है।
विराट कोहली का वनडे इंटरनेशनल करियर
विराट कोहली को जब 2011 में जब टेस्ट टीम में शामिल किया गया तो उन्हें वनडे में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने को भेजा जाता था। पहले दोनों मुकाबले में उन्हें हार मिली थी।
लेकिन इसके बाद वाले मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार 116 रन की पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद टीम यह मैच नहीं जीत सके थे। लेकिन इस मुकाबले में विराट कोहली शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी थे।
विराट कोहली का जलवा कॉमनवेल्थ बैंक ट्रायंगुलर सीरीज में देखने को मिला। यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और भारत के बीच हो रहा था। शुरुआती समय में भारत ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ साथ मैचों में मात्र दो में ही जीत हासिल की थी, बाकी चार मुकाबले हार गए थे और एक मैच टाई रहा था।
लेकिन फाइनल में प्रवेश करने के लिए श्रीलंका ने भारत को 321 रनों का लक्ष्य दिया था जिसमें कोहली ने बेहतरीन 133 रन बनाकर जीत दिलाई थी। इस मैच के बाद इनका चारों तरफ नाम और भी फैल गया क्योंकि मलिंगा के गेंद पर इन्होंने खूब चौके और छक्के जड़े थे। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी दिया गया था।
साल 2012 में विराट कोहली को पहली बार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का उप कप्तान बनाया गया था। साथ ही विराट से यह भी कहां गया था कि अगर वह ऐसे ही खेलते रहे तो भविष्य में चलकर टीम इंडिया का कप्तान बनाया जाएगा और ऐसा देखने को हमें मिला। विराट कोहली भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक है।
इसके बाद कोहली ने अपने 11वें वनडे मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 148 गेंद पर 183 रनों की पारी खेलते हुए 330 रनों का रिकार्ड लक्ष्य हासिल कर भारतीय टीम को जीत दिलाया था। इस पारी के दौरान उन्होंने 22 चौके और एक छक्के लगाए थे। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का भी अवार्ड दिया गया था।
विराट कोहली का T20 इंटरनेशनल करियर
विराट कोहली ने जिंबॉब्वे के खिलाफ 12 जून 2010 को T20 इंटरनेशनल में अपना डेब्यू किया था। वनडे में काफी सारे कारनामे करने के बाद विराट कोहली T20 में भी रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। विराट ने एक के बाद एक कई सारे बड़े रिकॉर्ड तोड़े थे और अपने नाम कई सारे कीर्तिमान भी बनाए थे।
2014 और 2016 के विश्व कप में विराट कोहली का एक अलग ही रूप देखने को मिला था। T20 विश्व कप में विराट कोहली का ‘किंग मोड’ शुरू हुआ था। कोहली ने 27 मैचों में 81.50 की औसत से कल 1,141 रन बनाए थे जिसमें 14 अर्धशतक भी शामिल थे। विराट कोहली T20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
साल 2022 के t20 विश्व कप में विराट कोहली ने एक ऐसा पारी खेल जिसके सामने सबको झुकना पड़ा। पाकिस्तान के खिलाफ हो रहे इस मुकाबले में विराट कोहली ने अकेले अपने दम पर 82 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई।
मैच में विराट ने 53 गेंद पर चार छक्के और 6 चौक के मदद से 82 रन की शानदार पारी खेली थी जिसके बदौलत थी टीम इंडिया यह मुकाबला जीत सकी। इस मुकाबले में विराट ने एक ऐसा छक्का मारा जिसे आईसीसी के द्वारा ‘शॉर्ट ऑफ द सेंचुरी’ का अवार्ड दिया गया।
विराट कोहली इंटरनेशनल टेस्ट करियर
विराट कोहली ने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम में अपना डेब्यू किया था। विराट कोहली को इस सीरीज में दो और नए खिलाड़ियों के साथ शामिल किया गया था। भारतीय टीम ने यह सीरीज 1-0 से तो जीता था लेकिन विराट का प्रदर्शन इस सीरीज में अच्छा नहीं था। विराट ने 5 पारी में सिर्फ 76 रन ही बना पाए थे।
विराट कोहली को साल 2014 में टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था जब महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। बतौर कप्तान बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने अपने पहले ही पारी में 115 रन बनाए थे। इसके बाद टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने लगातार चार शतक लगे और ऐसे करने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।
विराट कोहली टेस्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, इन्होंने अभी तक कल 29 शतक और 7 दोहरा शतक लगाए हैं। विराट कोहली टेस्ट में सबसे जल्दी 7000 रन बनाने वाले पांचवे खिलाड़ी है। एक सीरीज में दो दोहरा शतक जोड़ने वाले विराट कोहली दूसरे खिलाड़ी हैं जबकि एक ही सीरीज में चार शतक लगाने वाले भी विराट कोहली दूसरे खिलाड़ी है।
विराट कोहली का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू
- वनडे डेब्यू – 18 अगस्त 2008, श्रीलंका के खिलाफ
- टेस्ट डेब्यू – 20 जून 2011, वेस्टइंडीज के खिलाफ
- टी20 डेब्यू – 12 जून 2010, जिम्बाब्वे के खिलाफ
विराट कोहली का आईपीएल करियर
विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की शुरुआत साल 2018 से किया था। इस वक्त आरसीबी यानी बेंगलुरु की टीम ने उन्हें 20 लाख रुपए में खरीदा था। अपने पहले आईपीएल सीजन में विराट कोहली ने 13 मैचों में 15 के औसत से 165 रन बनाए थे।
वहीं दूसरे सीजन में विराट कोहली ने 22.36 के औसत से 246 रन बनाए थे और बेंगलुरु की टीम इस बार फाइनल तक पहुंची थी। टीम के कप्तान अनिल कुंबले ने विराट की खेल का प्रशंसा भी किया था।
विराट कोहली के लिए आईपीएल 2013 एक टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ क्योंकि इस सीजन में कोहली को आरसीबी का कप्तान बनाया गया था। कप्तानी कर रहे पहले सीजन में ही विराट कोहली ने 45 की औसत से 16 मैचों में कुल 635 रन बनाए थे।
इस सीजन में आरसीबी की टीम पांचवी स्थान पर प्वाइंट्स टेबल में विराजमान थी। कोहली ने इस सीजन में 99 रन का सर्वोच्च स्कोर बनाया था और 6 अर्धशतक जड़े थे।
लेकिन साल 2014 और 2015 विराट कोहली के लिए ज्यादा खास नहीं रहा था। विराट कोहली ने 2014 में 27.61 के औसत से मात्र 359 रन बना पाए थे और अपने टीम को प्ले ऑफ ले जाने में भी चूक गए थे। वही 2015 में अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंच थे, लेकिन इसके बाद टीम बाहर हो गई।
विराट कोहली के आईपीएल का सबसे बेहतर साल 2016 रहा था। इस साल विराट कोहली अपने सबसे अच्छे लाइव में नजर आ रहे थे क्योंकि इन्होंने इस साल कई सारे बड़े रिकॉर्ड बनाए थे। विराट ने 2016 में 16 मैचों में एकादशी के औसत से कुल 973 रन बनाए थे जिसमें 4 शतक और 7 अर्धशतक शामिल है।
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाकर विराट कोहली ने ऑरेंज कैप भी अपने नाम किया था। लेकिन इस साल विराट कोहली की टीम फाइनल में जाकर सनराइजर्स हैदराबाद से आईपीएल हार गई।
विराट कोहली का ओवरऑल क्रिकेट करियर
फॉर्मेट | कुल मैच | पारी | कुल रन | उच्चतम स्कोर | औसत | स्ट्रइक रेट | दोहरा शतक | शतक | अर्धशतक |
टेस्ट | 111 | 187 | 8676 | 254 | 49.3 | 55.23 | 7 | 29 | 29 |
वनडे | 289 | 277 | 13626 | 183 | 58.48 | 93.55 | 0 | 49 | 70 |
टी20 | 115 | 107 | 4008 | 122 | 52.74 | 137.97 | 0 | 1 | 37 |
आईपीएल | 237 | 229 | 7263 | 113 | 37.25 | 130.02 | 0 | 7 | 50 |
विराट कोहली की रिकॉर्ड सूची
विराट कोहली क्रिकेट जगत के किंग कहे जाते हैं। इन्होंने अभी तक अपने नाम कई सारे बड़े-बड़े रिकॉर्ड किए हैं और साथ ही कई सारे रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। विराट ने अपने बल्ले से अपने करियर में कई उपलब्धियां भी हासिल की है, तो आईए जानते हैं विराट कोहली के जीवन के कुछ सबसे बड़े रिकॉर्ड्स:-
- केवल 22 साल की उम्र में दो एक दिवसीय शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली।
- विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 1000, 3000, 4000, 5000, 10000 और 13000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।
- एक कैलेंडर साल में सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने वाले विराट कोहली इकलौते खिलाड़ी है।
- वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक (49) लगाने के मामले में विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है।
- विराट कोहली के नाम ही दुनिया में सबसे ज्यादा रन चीज करते वक्त शतक लगाने का रिकॉर्ड है।
- कप्तान के रूप में पहले तीन टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले विराट कोहली पहले बल्लेबाज है।
- एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम ही है।
- T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले विराट दूसरे बल्लेबाज है।
- T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक साल में 600 रन बनाने वाले विराट दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।
- T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच (15) जीतने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम ही है।
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने पूरी कोशिश की है की आपको विराट कोहली का जीवन परिचय ( Virat Kohli Biography In Hindi) के बारे में पूरी माहिति प्रदान हो। फिर भी अगर इसके साथ जुडी कोई भी माहिती आपके पास हो तो आप उसे कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं। हम इसे जल्द से जल्द अपडेट करने की कोशिश करेंगे।
यह भी पढ़ें: