Sushant Singh Rajput Biography In Hindi: बॉलीवुड में बहुत ही ऐसे कम एक्टर्स है, जिन्होंने अपने करियर की शुरआत छोटे पर्दे से की और अपने काबिलियत के दम पर आज बॉलीवुड पर राज कर रहे है। इन में सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) का नाम भी शामिल है।

सुशांत सिंह एक यंग, टैलेंटेड और चार्मिंग एक्टर थे। उन्होंने ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी स्माइल से भी लोगों को दीवाना बनाया था। हालांकि सुशांत सिंह का बॉलीवुड तक का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है, फिर भी उन्होंने कड़ी मेहनत से बॉलीवुड में अपना स्थान सिद्ध कर दिखाया।
आज हम इस आर्टिकल में आपको सुशांत सिंह राजपूत का जीवन परिचय के बारे में विस्तृत माहिती प्रदान करेंगे। तो चलिए जानते है सुशांत सिंह राजपूत के जीवन परिचय के बारे में।
सुशांत सिंह राजपूत का जीवन परिचय | Sushant Singh Rajput Biography In Hindi
Page Contents
सुशांत सिंह राजपूत की जीवनी एक नजर में
सुशांत सिंह राजपूत कौन है?
सुशांत सिंह राजपूत एक बेहद प्रतिभाशाली Indian Actor, एक बेहतरीन Dancer, entrepreneur और philanthropist (फिलांथ्रोपिस्ट)थे। टीवी सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ (2008) से एक्टिंग करियर में डेब्यू करने वाले सुशांत सिंह ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बॉलीवुड में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत (debut film) फ़िल्म ‘काय पो छे!’(2013) से की थी।
सुशांत सिंह का जन्म
सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पुर्णिया ज़िले में छोटे से मल्डीहा गांव में हुआ था। उनका का निक नेम गुड्डू था। सुशांत की परवरिश एक मध्यम वर्गीय हिन्दू राजपूत परिवार में हुई थी।
सुशांत सिंह का परिवार
सुशांत सिंह राजपूत के पिता का नाम कृष्णा कुमार सिंह है, जो एक सरकारी अफसर थे। उनकी माता का नाम उषा सिंह है। उनकी चार बहनें थी। जिस में से एक बहन का निधन हो चुका है। सभी भाई बहन में में सुशांत सिंह सबसे छोटे और लाड़ले थे। इनकी बहनों में से एक मितु सिंह, जो राज्य स्तरीय क्रिकेटर हैं। उनकी बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति फ़िलहाल U.S.A में अपने परिवार के साथ रहती है।
जब सुशांत सिंह 16 साल के थे, तब उनकी माँ की मृत्यु हो गई थी और पूरा परिवार टूट गया था। साल 2002 में माँ के निधन के बाद पूरा परिवार पटना से दिल्ली में बस गया।
सुशांत सिंह की पढ़ाई
सुशांत सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पटना के सेंट करेन हाई स्कूल से हांसिल की। जब वो दिल्ली शिफ्ट हो गए तब नई दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से बाकी की शिक्षा प्राप्त की।
इसके बाद इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए उन्होंने कुल मिलाकर 11 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं को पास किया। ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AIEEE) में सुशांत सिंह ने 7वां स्थान प्राप्त किया था। Nation Olympiad in Physics में उन्होंने गोल्ड मैडल भी जीता था।
बाद में उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) कक्षा में एडमिशन लिया। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान उन्होंने श्यामक डावर डांस क्लास में भी एडमिशन लिया था। उनके साथ साथ उन्होंने बैरी जॉन की ड्रामा क्लासेस में भी एडमिशन लिया।
एक्टिंग सीखते सीखते उन्हें लगा की वो एक बेहतरीन एक्टर बन सकते है। एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने तीन साल के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
सुशांत सिंह राजपूत का करियर
Televsion:
एक्टिंग में करियर बनाने के लिए वो मुंबई शिफ्ट हो गए। मुंबई आकर सुशांत सिंह नादिरा बब्बर के एकजुट थिएटर ग्रुप में शामिल हो गए। वहां उन्होंने करीब ढाई साल तक काम किया। उसी दौरान सुशांत सिंह को नेस्ले मुंच के एक टीवी विज्ञापन के लिए चुना गया और उसके बाद उनका फेस भारत में प्रसिद्ध हो गया।
एकजुट थिएटर के दौरान साल 2008 में उनकी प्रतिभा को Balaji Telefilms द्वारा मापा गया और उन्हें ऑडिशन के लिए बुलाया गया। वहां वो सेलेक्ट हो गए और किस देश में है मेरा दिल नामक धारावाहिक में उन्हें प्रीत ललित जुनेजा का किरदार मिला।
यहाँ से उनका एक्टिंग करियर शुरू हो गया बाद में उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2009 में एकता कपूर की सीरियल पवित्र रिश्ता में लोगों ने उनकी एक्टिंग को काफी सराहा और एक्टिंग की दुनिया में उन्हें पहचान मिली। साल 2010 में उन्होंने ज़रा नचके दिखा (सीज़न 2) में प्रतियोगिता के रूप में भाग लिया, जहां उन्होंने अपनी डांसिंग प्रतिभा को भी दिखाया।
दिसंबर 2010 में सुशांत सिंह ने एक और Dance reality show झलक दिखला जा 4 में प्रतिभागी के रूप में भाग लिया। अपनी एक्टिंग स्किल को आगे बढ़ने के लिए उन्होंने साल 2011 में धारावाहिक पवित्र रिश्ता को छोड़ दिया और विदेश में एक्टिंग अकादमी को जॉइंट किया।
Bollywood:
विदेश से आकर अभिषेक कपूर की फिल्म काई पो चे के लिए सुशांत सिंह ने ऑडिशन दिया। चेतन भगत के उपन्यास द 3 मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ पर आधारित इस फिल्म के लिए सुशांत सिंह, राजकुमार राव और अमित साध को लीड रोल के लिए एक साथ चुना गया।
यह फिल्म साल 2013 में रिलीज़ हुई और सुशांत की डेब्यू फिल्म बनी। सुशांत के एक्टिंग स्किल की दर्शकों ने और क्रिटिक ने भी काफी सराहना की। इस फिल्म के बाद सुशांत इसी साल ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आए।
साल 2014 में आमिर खान और अनुष्का के साथ फिल्म ‘PK’ में नजर आये थे, हालाँकि इस फिल्म में उनका किरदार छोटा था। उसके बाद साल 2015 में आई उनकी फिल्म ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी!’ में भी लोगों ने उनके अभिनय की प्रशंसा की थी।
साल 2016 उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ । फिल्म ‘ एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार हूबहु निभाया। इस फिल्म से उनका नाम देश- विदेश में भी मशहूर हो गया।
इस फिल्म के लिए उन्हें Best Actor के अवार्ड से भी नवाजा गया। राब्ता (2017), केदारनाथ (2018) सोन चिरैया (2019), ड्राइव (2019) और छिछोरे (2019) जैसी बेहतरीन फिल्में उनकी लिस्ट में शामिल है।
साल 2020 में उनकी मृत्यु के बाद उनकी लास्ट फिल्म ‘दिल बेचारा‘ रिलीज़ हुई। यह फिल्म hotstar पर फ्री में दिखाई गई। इस फिल्म को लोगों ने काफी प्यार दिया। बॉलीवुड में सबसे ज्यादा रेटिंग वाली लिस्ट में इस फिल्म का नाम शामिल हुआ। इस फिल्म ने बॉलीवुड में एक अटूट इतिहास बनाया।
सुशांत सिंह राजपूत के अवार्ड्स
वैसे तो सुशांत सिंह को अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए कई बार नॉमिनेटेड किया गया था। लेकिन इस फिल्म के लिए उन्हें अवार्ड से नवाजा गया था।
2014
- प्रोड्यूसर गिल्ड फिल्म अवार्ड – बेस्ट मेल डेब्यू -काय पो छे!
- स्क्रीन अवार्ड – बेस्ट मेल डेब्यू -काय पो छे!
2017
- स्क्रीन अवार्ड बेस्ट एक्टर, क्रिटिक्स – एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
- इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ मेलबोर्न –बेस्ट एक्टर – सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत की नेट वर्थ
सुशांत सिंह राजपूत की नेट वर्थ लगभग 59 करोड़ INR थी। कथित तौर पर वह एक फिल्म के लिए 5-7 करोड़ रुपये चार्ज करते थे।
सुशांत सिंह राजपूत के अफेयर्स
टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में उसकी को स्टार अंकिता लोखंडे के साथ उनकी ऑन स्क्रीन जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। ऑनस्क्रीन कपल का किरदार निभाते निभाते दोनों ऑफ स्क्रीन बेहद प्यार कर बैठे। 6 साल दोनों लिव इन रिलेशन शिप में भी रहे। सुशांत सिंह का करियर आगे चला और बॉलीवुड में काफी सफल रहा।
बॉलीवुड में कदम रखने के बाद सुशांत और अंकिता में काफी मतभेद हुए और दोनों अलग हो गए। उसके बाद सुशांत का नाम कृति सैनॉन के साथ जुड़ गया ।दोनों फिल्म राब्ता में नजर आए थे। लेकिन दोनों का यह रिश्ता काफी लंबा नहीं चला।
थोड़े समय बाद उनका नाम रिया चक्रवर्ती के साथ जुड़ गया। दोनों को कई बाद एक साथ देखा गया था लेकिन सुशांत ने इस रिश्ते के बारे में मीडिया को कोई खुलासा नहीं दिया था।
सुशांत सिंह राजपूत के जीवन से जुडी कुछ रोचक बातें
- श्यामक डावर उनके डांस स्किल से काफी प्रभावित हुए थे। इस लिए उन्होंने सुशांत को साल 2006 में Commonwealth Games and Filmfare Awards में प्रदर्शन करने का मौका दिया।
- अभिनय क्षेत्र में अपने से पहले सुशांत ने फिल्म राज़ 2 में मोहित सूरी के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था।
- सुशांत को संजय लीला भंसाली द्वारा फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: रामलीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ में लीड रोल ऑफर किया गया था , लेकिन वे कुछ कारणों से उन्हें अंतिम रूप नहीं दे सके।
- सुशांत सिंह राजपूत को ब्लैक कॉफी और सिगरेट की लत थी।
- जब सुशांत मुंबई आए थे, तो उनके 3 सपने थे: 1.यशराज फिल्म में काम करना, 2. पेप्सी का विज्ञापन करना और 3. फिल्मफेयर मैगज़ीन के कवर पर होना और उन्होंने उन सभी को हासिल किया था।
- शुशांत मुंबई में अपने संघर्ष के दिनों में 6 अन्य लड़कों के साथ एक सिंगल बेडरूम-किचन में रहा करते थे। उस समय, वह घर के सारे काम खुद ही करते थे।
- सुशांत को एमएस धोनी की भूमिका तैयार करने के लिए लगभग डेढ़ साल लग गए थे। उन्होंने कई दिनों तक दिन में लगभग 225 बार हेलीकॉप्टर शॉट का अभ्यास किया था।
- वह अपने भतीजे, निर्वाण के बहुत करीब थे।
- सुशांत चंद्र पर जमीन का एक टुकड़ा खरीदने वाले पहले भारतीय बन बने थे।
- उन्हें स्पेस में काफी रुचि थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह कभी एस्ट्रोनॉट बनना चाहते थे। 2024 अंतरिक्ष मिशन में सेलेक्ट होने के लिए उन्होंने NASA में एक प्रमाणित प्रशिक्षक का कोर्स पूरा किया।
- बचपन से सुशांत को बाहरी स्थान तलाशने और आकाशीय पिंडों, सितारों और ग्रहों के बारे में बात करना पसंद था। सैटर्न की अंगूठी देखने के लिए उन्होंने दुनिया के सबसे महंगे और उन्नत दूरबीनों में से एक Meade 14 LX600 खरीदा था।
- वह अपने कॉलेज के दिनों में सुशांत अंतर्मुखी था।
- सुशांत को निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म ‘पानी’ में लीड भूमिका की ऑफर की गयी थी। वह इस भूमिका से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने ‘पानी’ की वजह से 12 फिल्मों को अस्वीकार कर दिया। हालांकि, बाद में फिल्म को बंद कर दिया गया।
- साल 2019 में, सुशांत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से 50 सपनों की इच्छा सूची शेयर की थी।
- सुशांत की मृत्यु के बाद उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई की उनका इंस्टाग्राम अकाउंट को मेमोरियलाइज्ड किया गया। अब Remembering शब्द सुशांत सिंह राजपूत के प्रोफाइल में उनके नाम के नीचे दिखाई देगा।
सुशांत सिंह राजपूत का निधन
- सुशांत सिंह का निधन महज 34 साल की उम्र में ही हो गया। उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई (बांद्रा) स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालाँकि उनके इस कदम का कोई स्पष्टीकरण नहीं हुआ है। कथित तौर पर बताया जाता है की वो पिछले 6 महीने से काफी गहरे तनाव (Depression) में थे। इन्वेस्टीगेशन के दौरान पुलिस को उनके घर से स्ट्रेस की कुछ दवाएं और मेडिकल रिपोर्ट भी मिली थी।
Catch on Social Media
- Facebook: Sushant Singh Rajput
- Twitter: Sushant Singh Rajput
- Instagram: sushantsinghrajput
सुशांत सिंह राजपूत का होम एड्रेस
Flat on Hill Road, Bandra, Mumbai, Maharashtra
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने पूरी कोशिश की है की आपको Sushant Singh Rajput Biography In Hindi ( सुशांत सिंह राजपूत का जीवन परिचय )के बारे में पूरी माहिति प्रदान हो। फिर भी अगर इसके साथ जुडी कोई भी माहिती आपके पास हो तो आप उसे कमेंट बॉक्स में जरुर बताये। हम इसे जल्द से जल्द अपडेट करने की कोशिश करेंगे।
यह भी पढ़ें: