Suryakumar Yadav Biography in Hindi : सूर्यकुमार अशोक यादव जो भारतीय टीम के उत्कृष्ट बल्लेबाज है। इनको भारतीय टीम में स्काई नाम से भी जाना जाता। सूर्यकुमार यादव एक भारतीय क्रिकेटर है जो एकदिवसीय और T20 प्रारूपों भारत के लिए खेलते हैं। सूर्यकुमार यादव ने 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम के लिए T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन किया था। सूर्यकुमार यादव ने 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ ओदी मैच में भी प्रदर्शन किया। सूर्यकुमार यादव की उसे पुस्तक बल्लेबाजी देखने के बाद उनको क्रिकेट की वर्ल्ड में स्काई नाम से जाना जाता है। सूर्य कुमार यादव की हिंदी में पूरी जानकारी पढ़ने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें। सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय
सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय | Suryakumar Yadav Biography in Hindi
Page Contents
सूर्यकुमार यादव की जीवनी एक नजर में (Suryakumar Yadav Ki Jivani)
वास्तविक नाम | सूर्यकुमार यादव |
निक नेम | स्काई {SKY} और ३६० डिग्री |
जन्म | 14 सितंबर 1990 |
आयु | 33 वर्ष |
जन्मस्थान | मुंबई महाराष्ट्र |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पिता | अशोक कुमार यादव |
माता | स्वप्ना यादव |
धर्म | हिन्दू |
जाति | क्षत्रिय |
पत्नी | देविशा शेट्टी |
नेट वर्थ | 45 Crore रुपये |
सूर्यकुमार यादव कौन है?
सूर्यकुमार यादव श्रेया अंतरराष्ट्रीय स्तर के भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं वह दाएं हाथ के बल्लेबाजी करते हैं उनके अद्भुत बल्लेबाज की प्रतिभाओं के कारण क्रिकेट में दिग्गज उनको सकी और मास्टर 360 डिग्री इस नाम से भी एक क्रिकेट के वर्ल्ड में जाने जाते हैं।
सूर्यकुमार यादव का जन्म
सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। उनका निक नेम स्काई {SKY} और ३६० डिग्री है। उनकी राशि कन्या है। उनकी राष्ट्रीयता इंडियन है और धर्म हिन्दू है। उनका होम टाउन गाजीपुर महाराष्ट्र है।
सूर्यकुमार यादव का परिवार
सूर्यकुमार के पिता का नाम अशोक कुमार यादव है और उनकी माता का नाम सपना यादव है उनके पिता अशोक कुमार यादव गाजीपुर में बी ए आर सी में इलेक्ट्रिकल डिजाइनर की नौकरी करते थे। गाजीपुर से ट्रांसफर होने के बाद मुंबई आए उनकी माता सपना यादव गुरुवाणी है उनके पिता मूलत: उत्तर प्रदेश के वाराणसी गाजीपुर के हथौड़ा गांव के रहने वाले हैं।
सूर्यकुमार यादव की पढ़ाई
सूर्यकुमार ने अपने कॉलेज की पढ़ाई एजेंट एटॉमिक एनर्जी जूनियर कॉलेज से की है। सूर्यकुमार यादव ने अपना ग्रेजुएशन प्ले कॉलेज आफ आर्ट्स कमर्स एंड साइंस मुंबई संपूर्ण यहां से उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। ग्रेजुएशन कंप्लीट करने के बाद उनको क्रिकेट का बहुत शौक था इसलिए उन्होंने आगे पढ़ने का ना सोने के अलावा उन्होंने मुंबई में एक क्रिकेट क्लब को ज्वाइन किया।
सूर्यकुमार यादव की शुरुआती क्रिकेट करियर।
सूर्यकुमार यादव को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था। वह हमेशा अपने घर के बाहर ही क्रिकेट खेला करते थे। जब सूर्यकुमार यादव 10 साल के थे तो उनके पिता ने क्रिकेट उनका क्रिकेट के प्रति इतना प्रेम देखते हुए उन्हें चेंबर में बीएआरसी कॉलोनी में एक क्रिकेट सिविल में एडमिशन करा दिया था।
वही 12 साल की उम्र में सूर्यकुमार यादव एल्फ वेंगसरकर अकादमी में गए थे जहां उन्होंने पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी दिलीप वेंगसरकर से खेल की बारीकियां सीखी थी। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने जिमखाना क्रिकेट क्लब के लिए मुंबई में क्लब क्रिकेट में हिस्सा लिया था।
इन्होंने मुंबई में पारसी जिमखाना और भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड टीम के तरफ से भी क्लब क्रिकेट खेला है। इसके अलावा इन्होंने यहां तक शिवाजी पार्क जिमखाना क्लब और दादर यूनियन क्लब जैसे क्लबों से भी क्रिकेट खेला है।
सूर्यकुमार यादव का घरेलू क्रिकेट करियर।
साल 2010 में सूर्यकुमार यादव ने अपना घरेलू क्रिकेट करियर का शुरूआत किया था। सूर्यकुमार यादव ने अपना पहला मुकाबला 11 फरवरी 2010 को मुंबई के तरफ से खेलते हुए गुजरात के खिलाफ खेला था। इस मुकाबले में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंद पर 41 रन बनाए थे और इस मैच में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे।
इसके कुछ महीने बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के तरफ से खेलते हुए T20 में डेब्यू किया था। लेकिन अपने पहले T20 मुकाबले में इन्होंने मात्र 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे और टीम को 7 विकेट से बहुत बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद साल 2010 के लास्ट में सूर्यकुमार यादव ने दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था। इस मैच में इन्होंने सबसे ज्यादा 73 रन की पारी खेली थी।
साल 2011-12 में रणजी ट्रॉफी में मुंबई के तरफ से खेलते हुए सूर्यकुमार यादव ने काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया था। इस रणजी ट्रॉफी में इन्होंने 9 मैचों में 68.54 के औसत से कुल 754 रन बनाकर मुंबई के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने तीसरे मैच में बल्लेबाजी करते हुए उड़ीसा के खिलाफ दोहरा शतक चला था और इसके अगले ही मैच में उन्होंने एक और शतक मारा था।
सूर्यकुमार यादव ने साल 2011-12 सीजन में U23 लेवल पर 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं। सूर्यकुमार यादव के लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें 2014-15 में रणजी सीजन के लिए मुंबई टीम का कप्तान बनाया गया था। लेकिन कुछ समय बाद ही सूर्यकुमार यादव ने अपने बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए छोड़ दी थी। इसके बाद सूर्यकुमार यादव को 2020-21 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई का कप्तान बनाया गया था।
सूर्यकुमार यादव का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू
- टी20 डेब्यू– 14 मार्च 2021, इंग्लैंड के खिलाफ
- वनडे डेब्यू– 18 जुलाई 2021, श्रीलंका के खिलाफ
- टेस्ट डेब्यू– 09 फरवरी 2023, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
सूर्यकुमार यादव का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर।
सूर्यकुमार यादव भारत के तरफ से तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल है। लेकिन इन्होंने T20 में अपना पकड़ सबसे मजबूत रखा है और वनडे क्रिकेट के भी काफी अच्छे बल्लेबाज हैं। अभी तक टेस्ट क्रिकेट में इन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला है। तो आईए जानते हैं सूर्यकुमार यादव के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बारे में।
वनडे क्रिकेट करियर:-
सूर्यकुमार यादव ने अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 18 जुलाई 2021 को किया था। अपने पहले मैच में सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 31 रन की पारी खेली थी। इसके तुरंत बाद ही 21 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ ही खेलते हुए सूर्या ने अपना पहला वनडे अर्धशतक जड़ा था।
हालांकि इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी की पेशकश करने में विफल रहे थे। सूर्यकुमार यादव ने अभी तक वनडे में कुल 31 मुकाबले खेले हैं जिसमें 26.76 की औसत से 669 रन बनाए हैं। इन मुकाबले के दौरान इन्होंने अभी तक चार अर्धशतक भी जड़ा है।
सूर्यकुमार यादव के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड है जो भारत के किसी और खिलाड़ी के पास नहीं है। मार्च 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए सूर्यकुमार यादव ने 3 मैचों की एक दिवसीय सीरीज में 3 बार गोल्डन तक पर आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं।
T20 क्रिकेट करियर:-
अपने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल करियर में बेहतरीन परफॉर्मेंस करने के बाद सूर्यकुमार यादव को साल 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया था। इन्होंने T20 करियर का शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 14 मार्च 2021 को किया था। लेकिन अपने पहले मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को बल्लेबाजी करने का ही मौका नहीं मिला था। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मैच में सूर्यकुमार यादव ने 57 रनों की पारी खेली थी।
साथ ही इस पारी में उन्होंने अपनी पहली गेंद पर ही छक्का लगाया था और T20 अंतर्राष्ट्रीय में ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। इसके बाद T20 करियर में सूर्यकुमार यादव ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण इन्होंने अपनी पहचान पूरी दुनिया भर में बना ली थी। इसके बाद सूर्यकुमार यादव को 2021 T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया था।
इस सीरीज में इन्होंने चार मुकाबले खेले और तीन पारियों में 42 रन बनाए थे। इसके बाद साल 2022 में आयरलैंड के खिलाफ हो रहे T20 सीरीज में इन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखी थी। इसी के कारण उन्हें अक्टूबर 2022 में आईसीसी T20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर वन स्थान पर रखा गया था। सूर्यकुमार यादव T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के तरफ से ‘एक्स फैक्टर’ साबित होते हैं।
टेस्ट क्रिकेट करियर:-
सूर्यकुमार यादव ने अपने टेस्ट करियर का शुरुआत नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए 9 फरवरी 2023 को किया था। सूर्यकुमार यादव को अभी तक टेस्ट में ज्यादा मौका नहीं दिया गया है क्योंकि इन्हें वनडे और T20 फॉर्मेट का खिलाड़ी माना जाता है। इन्होंने अभी तक टेस्ट में सिर्फ आठ रन ही बनाए हैं। इसके बाद सूर्यकुमार यादव को अभी तक किसी टेस्ट में शामिल नहीं किया गया है।
सूर्यकुमार यादव का आईपीएल क्रिकेट करियर।
घरेलू प्रदर्शन में लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस के कारण सूर्यकुमार यादव को आईपीएल 2012 में मुंबई इंडियंस की टीम ने 10 लाख के बेस्ट प्राइस पर अपने टीम में साइन कर लिया था। लेकिन टीम में सचिन तेंदुलकर, कीरोन पोलार्ड और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के कारण खेलने का मौका नहीं मिला था।
लेकिन इसके बाद साल 2014 के आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने सूर्यकुमार यादव को 70 लाख रुपए में अपने टीम में शामिल कर लिया था। उन्होंने अपने प्रदर्शन से साल 2015 में काफी सुर्खियां बटोरी थी। इस साल इन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 गेंद में 5 छाकों की मदद से मैच जीतउ 46 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद करीब 4 सालों तक सूर्यकुमार यादव ने केकेआर टीम के साथ खेलते रहे थे।
आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन और विस्फोटक बल्लेबाजी को देखते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने सूर्यकुमार यादव को साल 2018 में फिर से अपने टीम में शामिल किया था। इस सीजन सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे।
इन्होंने आईपीएल 2018 में 512 रन बनाये थे। साथ ही सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस को चौथी बार आईपीएल खिताब जीतने में काफी अहम भूमिका निभाई थे। इसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने सूर्यकुमार यादव को आईपीएल 2023 में 8 करोड़ रूपयों के साथ अपने टीम में रिटेन किया था।
सूर्यकुमार यादव का ओवरऑल क्रिकेट करियर
प्रारूप | कुल मैच | पारी | कुल रन | उच्चतम स्कोर | औसत | स्ट्रइक रेट | शतक | दोहरा शतक | अर्धशतक |
टेस्ट (Test) | 1 | 1 | 8 | 8 | 8.0 | 40.0 | 0 | 0 | 0 |
वनडे (ODI) | 34 | 32 | 752 | 72* | 26.85 | 106.66 | 0 | 0 | 4 |
टी20 (T20) | 53 | 50 | 1847 | 117 | 46.02 | 172.7 | 3 | 0 | 15 |
आईपीएल (IPL) | 139 | 124 | 3249 | 103 | 31.85 | 143.32 | 1 | 0 | 21 |
सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड सूची।
- अपने T20 करियर के डेब्यू मैच में ही पहले गेंद पर छक्का लगाने वाले सूर्यकुमार यादव पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
- सूर्यकुमार यादव दुनिया के एकमत ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने T20 में 180 से अधिक का सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट अपने नाम किया है।
- 6 नवंबर 2022 को सूर्यकुमार यादव एक कैलेंडर साल में 1000 T20 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।
- 30 अक्टूबर 2022 को सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाजों की सूची में आईसीसी T20 रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था।
- एक कैलेंडर साल में T20 में दो शतक बनाने वाले सूर्यकुमार यादव रोहित शर्मा के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने थे, यह कारनामा इन्होंने नवंबर महीने 2022 में किया था।
- सूर्यकुमार यादव भारत के तरफ से T20 में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी हैं। लेकिन चौथे नंबर पर या उससे नीचे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी है।
- साल 2022 के अक्टूबर महीने में यह T20 में हजार रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बने थे।
- सूर्यकुमार यादव ने के इस राहुल के दूसरे सबसे तेज T20 शतक का रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम किया हैं, इन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 46 गेंद में उपलब्धि हासिल की थी।
- इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में एक सीरीज के तीनों मुकाबले में गोल्डन डक पर आउट होने वाले सूर्यकुमार यादव भारत के पहले बल्लेबाज हैं।
सूर्यकुमार यादव T20 रैंकिंग
सूर्यकुमार यादव 908 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर १. पर है। आईसीसी की हाल की T20 रैंकिंग में वह सबसे ऊपर है। जबकि मोहम्मद रिजवान 836 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए.
सूर्यकुमार यादव के अवार्ड्स
- आईसीसी T20 में क्रिकेट मैच क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर 2022 ए अवार्ड उनको मिला था।
- आईपीएल प्लेयर ऑफ़ द मैच 5 बार मिला है।
- पुरुष सूर्यकुमार यादव को 2022 में भारत सरकार द्वारा फर्जी पुरस्कार से भी सम्मानित किया है।
- डीवाई पाटिल ट्रॉफी टिंग रन स्कोर 2012-13
- सीके नायडू ट्रॉफी लीडिंग रस स्कोर 2012-13
- आईपीएल इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर 2018
सूर्यकुमार यादव की नेट वर्थ
2023 के हिसाब से देखा जाए तो सूर्यकुमार यादव की इनकम 45 करोड रुपए है. वह अपनी खुद की प्रॉपर्टी स्पॉन्सरशिप और टूर्नामेंट से कमाई जाने वाले पुरस्कारों से इस धन के मालिक बने हैं।
सूर्यकुमार यादव के अफेयर्स
सूर्यकुमार यादव अभी तक किसी के साथ अफेयर में नहीं आए हैं वह अपने पत्नी के साथ देवी शाह शेट्टी के साथ लॉयल हैं। और अभी सूर्यकुमार यादव को एक छोटी सी बच्ची भी है। अभी हाल ही में एक फिलहाल इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि उनकी पत्नी उनका आधार स्तंभ है.
सूर्यकुमार यादव की शादी
सूर्यकुमार यादव देवीशा शेट्टी से 2012 में अपने कॉलेज में मिले थे। सूर्यकुमार यादव और देवीशा शेट्टी की कॉलेज में दोस्ती हुई। कुछ दिन बाद सूर्य कुमार ने देवीशा को प्रपोज किया। और कॉलेज खत्म होने के बाद कुछ साल रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने 7 जुलाई 2016 को शादी की। देवीशा शेट्टी प्रोफेशन से एक डांस कोच और अपना एक डांस का क्लास भी चलती है।
सूर्यकुमार यादव के विवाद
सूर्यकुमार अशोक यादव इस समय अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं। इस वजह से सूर्यकुमार यादव किसी भी वाद या कंट्रोवर्सी में नहीं है। उम्मीद जाता है जा रही है कि अभी वह फिलहाल अपनी करियर और अपने स्किल कोई उमरा करने के लिए काम कर रहे हैं इसलिए अभी तो वह किसी भी कंट्रोवर्सी में फंसे नहीं है। और वह चाहते हैं कि कंट्रोवर्सी या कौन सी है विवाद में ना. सूर्यकुमार यादव अपने स्किल को इंप्रूव करने के लिए टाइम दे रहे हैं फिलहाल।
सूर्यकुमार यादव के जीवन से जुडी कुछ रोचक बातें
- बचपन से ही उनमें क्रिकेट और बैडमिंटन की रुचि रही है. लेकिन एक दिन उनके पिता ने उन्हें क्रिकेट या बैटमैन के बीच थोड़े बदलाव बताएं और उन्हें सिर्फ एक ही मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया मतलब की वह 2 मार्च को पी यहां चल के सिर्फ एक ही मार्ग चुने जैसे कि या बैडमिंटन चुने या क्रिकेट ही चुने क्योंकि वह दो महक चुनते तो वह डिस्टर्ब हो जाते इसलिए उनके पिताजी ने उनको समझाया और एक मार्ग पर चलने के लिए बोला।
- वह अपने सिग्नेचर शॉट स्वीप शर्ट के लिए जाने जाते हैं। उसके खिलाफ दीप रिक्वायर्ड लेग पर छक्का लगाने का सामर्थ रखते हैं।
- सूर्यकुमार यादव कॉमेडी फिल्म के बहुत बड़े शौकीन है उन्होंने अभी तक जो हेरा फेरी मूवी है ५०० देख चुके हैं।
- सूर्यकुमार यादव एक पशु प्रेमी भी है।
FAQ
सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था।
सूर्यकुमार यादव 3 या 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए हर समय आते हैं कभी-कभी वह पांच नंबर पर भी आते हैं।
सूर्यकुमार यादव के पिता अशोक कुमार यादव गाजीपुर में बीएआरसी में इलेक्ट्रिकल डिजाइनर की नौकरी करते थे। गाजीपुरट्रांसफर होने के बाद में मुंबई आए।
सूर्यकुमार यादव उनकी शादी 7 जुलाई 2016 को हुई थी।
सूर्यकुमार बचपन में गाजीपुर में रहते थे। अभी फिलहाल वह मुंबई महाराष्ट्र में रहते हैं।
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने पूरी कोशिश की है की आपको सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय ( Suryakumar Yadav Biography in Hindi) के बारे में पूरी माहिति प्रदान हो। फिर भी अगर इसके साथ जुडी कोई भी माहिती आपके पास हो तो आप उसे कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं। हम इसे जल्द से जल्द अपडेट करने की कोशिश करेंगे।
यह भी पढ़ें: