Page Contents
श्रेयस अय्यर का शुरुआती क्रिकेट करियर
श्रेयस अय्यर को बचपन से ही खेलने का बहुत शौक था। वह अपने बचपन के समय से बैडमिंटन और फुटबॉल खेला करते थे। लेकिन इन सबसे ज्यादा उन्हें क्रिकेट में बल्लेबाजी करना पसंद था। 4 साल के उम्र में श्रेयस अय्यर को उनके पिता बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कराया करते थे।
बचपन के समय में वह गली क्रिकेट खेलना काफी ज्यादा पसंद करते थे लेकिन 11 साल के उम्र में उनके पिता ने श्रेयस अय्यर को एक प्रोफेशनल क्रिकेट क्लब में एडमिशन करा दिया था। बचपन के वक्त उनके कुछ प्रवीण आमरे ने इन्हें मुंबई के एक स्थानीय क्रिकेट क्लब शिवाजी जिमखाना से खेलने का मौका दिया।
श्रेयस अय्यर हमेशा अच्छा प्रदर्शन करते थे जिसके कारण टीम में उनकी जगह बनी रहती थी। उनके शानदार कवर ड्राइव और फुल शॉट के वजह से उनकी तुलना वीरेंद्र सहवाग से किया जाता था। लेकिन साल 2009 में श्रेयस अय्यर के साथ एक ऐसी घटना घटी इसके बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था।
इस साल उनके साथ बुरा वक्त चल रहा था और अपने बुरे वक्त में वह अच्छा प्रदर्शन भी नहीं कर पा रहे थे जिसके वजह से उन्हें कई सारे ट्रायल्स में रिजेक्ट कर दिया गया था। इसके वजह से श्रेयस अय्यर काफी ज्यादा डिप्रेशन में चले गए थे।
लेकिन जब यह बात उनके पिताजी को पता चला तो वह उन्हें तुरंत एक साइकोलॉजिस्ट के पास लेकर गए थे। डॉक्टर से मिलने के बाद श्रेयस तैयार का दिमाग शांत हुआ और वह अपने खोए हुए आत्मविश्वास को वापस लेकर फिर से फॉर्म में लौटे।
श्रेयस अय्यर का घरेलू क्रिकेट करियर
श्रेयस अय्यर को साल 2014 में भारत के अंदर-19 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया था। श्रेयस अय्यर ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया और लगातार 5 अर्धशतक जड़े। इसके बाद श्रेयस अय्यर को यूनाइटेड किंगडम ट्रेंड ब्रिज क्रिकेट टीम में शामिल किया गया और उनके तरफ से खेलते हुए उन्होंने तीन मैच में 99 के औसत से कुल 297 रन बनाए थे।
इसके बाद श्रेयस अय्यर ने 2014-15 विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के तरफ से अपनी लिस्ट एक क्रिकेट में डेब्यू किया था। इस सीरीज में श्रेया ने 54.60 के औसत से 273 रन बना डाले थे। श्रेयस अय्यर ने साल 2014-15 रणजी ट्रॉफी में सबसे पहली बार फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला था।
अपने पहले रणजी ट्रॉफी के सीजन में श्रेयस अय्यर ने 50.56 के औसत से कुल 809 रन बनाए थे जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल थे। इसके बाद श्रेयस अय्यर के लिए उनका दूसरा रणजी ट्रॉफी और भी शानदार रहा था क्योंकि इन्होंने इसमें 74 के औसत से 1300 से भी ज्यादा रन बनाए थे जो की एक रिकॉर्ड है। इसके बाद साल 2018-19 में श्रेयस अय्यर को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम का उप कप्तान बनाया गया था।
इसके साथ ही श्रेयस अय्यर को 2018-19 देवधर ट्रॉफी में भारतीय B टीम की कप्तानी दी गई थी। देवधर ट्रॉफी में बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर ने तीन मैचों में 199 रन बनाकर इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। इसके बाद फरवरी 2019 में शायद मुस्ताक अली ट्रॉफी में इन्होंने 147 रन बनाकर T20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए थे।
श्रेयस अय्यर का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू।
- टेस्ट डेब्यू- 25 नवंबर 2021 को न्यूजीलैंड के खिलाफ
- वनडे डेब्यू- 10 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ
- टी20 डेब्यू- 1 नवंबर 2017 को न्यूजीलैंड के खिलाफ
श्रेयस अय्यर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर।
श्रेयस अय्यर ने भारत के तरफ से तीनों फॉर्मेट में बल्लेबाजी की है। श्रेयस अय्यर ने तीनों फॉर्मेट में ही भारत के लिए कुछ ना कुछ योगदान दिया है। अभी श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के बहुत अच्छे मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज बने हुए हैं। तो आईए जानते हैं श्रेयस अय्यर के तीनों फॉर्मेट की क्रिकेट करियर के बारे में।
वनडे क्रिकेट:-
श्रेयस अय्यर ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ 10 दिसंबर 2017 को डेब्यू किया था। लेकिन इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर कुछ ज्यादा नहीं कर पाए थे उन्होंने 27 गेंद का सामना करते हुए सिर्फ 9 रन ही बनाये थे। लेकिन अपने दूसरे मुकाबले में मोहाली क्रिकेट ग्राउंड में बल्लेबाजी करते हुए इन्होंने 70 गेंद में 88 रनों की शानदार पारी खेली थी।
इसके बाद 5 फरवरी 2020 को न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने अपना पहला वनडे शतक लगाया था। वनडे में श्रेयस अय्यर के नाम पर अभी तीन शतक मौजूद है। इसके अलावा इन्होंने वनडे क्रिकेट में अभी तक 15 अर्धशतक जड़े हैं। वनडे क्रिकेट में श्रेयस अय्यर का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 113 रन का रहा है। वन डे फॉर्मेट में श्रेयस औसत 46.53 का है।
T20 क्रिकेट:-
श्रेयस अय्यर ने आईपीएल और शायद मुस्ताक अली ट्रॉफी में काफी शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद चयनकर्ताओं का ध्यान उन पर गया था। अपने अच्छे प्रदर्शन के कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में खेलने का मौका दिया गया।
श्रेयस अय्यर ने 1 नवंबर 2017 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला T20 मुकाबला खेला और डेब्यू किया था। लेकिन अपने पहले मुकाबले में इन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। वहीं इसी सीरीज के दूसरे मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने 21 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हो गए थे।
जबकि इस सीरीज के अंतिम और निर्णायक मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने मात्र 6 रन बनाए। T20 का शुरुआती करियर श्रेयस अय्यर के लिए अच्छा नहीं रहा था क्योंकि इन्हें एक अर्धशतक लगाने के लिए 10 परियों तक इंतजार करना पड़ा था। इन्होंने अपना पहला अर्धशतक बांग्लादेश के खिलाफ साल 2019 में लगाया था, और इस मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 30 रन से मात दी थी।
टेस्ट क्रिकेट:-
श्रेयस अय्यर ने अपने टेस्ट क्रिकेट का शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 नवंबर 2021 को किया था। वनडे और T20 के पहले मुकाबले के तुलना में श्रेयस अय्यर का पहला टेस्ट मैच काफी अच्छा रहा था। इन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में 13 चौके और दो छक्के की मदद से कुल 105 रन बनाए थे।
अपने डेब्यू मैच पर शतक लगाने वाले श्रेयस अय्यर भारत के 16वें खिलाड़ी बने थे। श्रेयस अय्यर अभी टेस्ट करियर में मात्र 1 शतक और 5 अर्धशतक बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में इनका औसतन स्कोर 44.4 रहा है।
श्रेयस अय्यर का आईपीएल करियर
श्रेयस अय्यर ने अपना आईपीएल डेब्यु साल 2015 में किया था। साल 2015 के नीलामी के वक्त दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने श्रेयस अय्यर को 2.6 करोड़ रूपयों में खरीदा था। इस साल श्रेयस अय्यर टूर्नामेंट में सबसे महंगे और अनकैप्ड खिलाड़ी बने थे। दिल्ली की तरफ से खेलते हुए अपने पहले आईपीएल में इन्होंने 33.76 की औसत से 14 मैचों में कुल 439 रन बनाए थे।
जिसके बाद फैंस के बीच इन्होंने अपनी जगह बना ली थी। अपने अच्छे प्रदर्शन के कारण इन्हें उभरते हुए खिलाड़ी के लिए बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का भी अवार्ड दिया गया था। 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने नीलामी में श्रेयस अय्यर को फिर से रिटेन कर लिया था। गौतम गंभीर को कप्तानी छोड़ने के बाद साल 2018 में श्रेयस अय्यर को दिल्ली डेयरडेविल्स का कप्तान बनाया गया था।
कोलकाता के खिलाफ मैच के दौरान 23 साल और 142 दिन की उम्र में आईपीएल इतिहास में किसी भी टीम की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे श्रेयस अय्यर। साल 2019 में दिल्ली डेयरडेविल्स का नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल कर दिया गया था, और इस सीजन अपने कप्तानी में श्रेयस अय्यर ने टीम को प्लेऑफस में पहुंचा था।
साल 2021 आईपीएल तक श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स के टीम से ही खेल रहे थे। लेकिन साल 2022 के ऑप्शन में कोलकाता लाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड रुपए देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया था। साथ ही कोलकाता की टीम ने इन्हें कप्तान भी बनाया था। लेकिन साल 2023 में चोटिल होने के कारण श्रेयस अय्यर आईपीएल 2023 के पूरे सीजन से बाहर रहे थे।
श्रेयस अय्यर का ओवरऑल क्रिकेट करियर
फॉर्मेट | कुल मैच | पारी | कुल रन | उच्चतम स्कोर | औसत | स्ट्रइक रेट | शतक | दोहरा शतक | अर्धशतक |
टेस्ट (Test) | 10 | 16 | 665 | 105 | 44.4 | 65.81 | 1 | 0 | 5 |
वनडे (ODI) | 55 | 50 | 2094 | 113* | 46.53 | 97.80 | 3 | 0 | 15 |
टी20 (T20) | 49 | 45 | 1043 | 74 | 30.68 | 135.98 | 0 | 0 | 7 |
आईपीएल (IPL) | 101 | 101 | 2776 | 96 | 31.55 | 125.38 | 0 | 0 | 19 |
श्रेयस अय्यर के रिकॉर्ड
- अंडर-19 वर्ल्ड कप 2014 में लगातार हाफ सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर के नाम पर दर्ज है।
- यूके ट्रेड ब्रिज क्रिकेट टीम से खेलते हुए श्रेयस अय्यर ने 2014 में तीन मैचों में 99 के औसत से 297 रन बनाए थे जिसमें श्रेयस अय्यर ने सर्वोत्तम 171 रन बनाए थे जो भी एक रिकॉर्ड है।
- श्रेयस अय्यर एक रणजी ट्रॉफी सीजन में 1,300 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।
- 23 साल 142 दिन की उम्र में श्रेयस अय्यर ने आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी की थी, जो आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र के कप्तान बने थे।
- T20 क्रिकेट में लगातार हाफ सेंचुरी बनाने वाले श्रेयस अय्यर और चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं।