Shraddha Kapoor Biography in Hindi: श्रद्धा कपूर सरल स्वभाव की एक बॉलीवुड अभिनेत्री है। श्रद्धा कपूर भारत की सबसे अधिक कमाई वाली अभिनेत्रियों में से एक है, जिन्हें साल 2014 में फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 सूची में चित्रित किया गया है और साल 2016 में फोर्ब्स एशिया द्वारा अंडर 30 सूची में चित्रित किया गया था।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में रिलीज़ हुई फिल्म तीन पत्ती से की थी। अभिनेत्री के साथ साथ वो एक बेहतरीन गायिका भी है। श्रद्धा इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं।
अगर आप भी श्रद्धा कपूर के दीवाने हो और उनके बारे में जानना चाहते हो तो आप बिलकुल सही जगह पर हो। इस आर्टिकल में हम आपको श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय (Shraddha Kapoor Biography in Hindi) जैसी कि उनका जन्म, परिवार, शिक्षा, उनका करियर, फ़िल्में, उनके अवार्ड, उनके अफेयर्स और नेटवर्थ के बारे में विस्तारपूर्वक माहिति प्रदान करेंगे तो आपसे निवेदन है कि आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय | Shraddha Kapoor Biography in Hindi
Page Contents
श्रद्धा कपूर की जीवनी एक नजर में (Shraddha Kapoor Ki Jivani)
वास्तविक नाम | श्रद्धा कपूर |
निक नेम | चिरकूट |
जन्म | 3 मार्च 1987 |
जन्मस्थान | मुंबई ,महाराष्ट्र, भारत |
पिता का नाम | शक्ति कपूर |
माता का नाम | शिवांगी कपूर |
भाई का नाम | सिद्धान्त कपूर |
धर्म | हिन्दू |
नागरिकता | भारतीय |
डेब्यू फिल्म | तीन पत्ती |
नेट वर्थ | Rs 123 Crore |
श्रद्धा कपूर का जन्म
श्रद्धा कपूर का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई ,महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। उनका निक नेम आलू है। उनकी राशि मीन है। उनकी राष्ट्रीयता भारतीय है और धर्म हिन्दू है।
श्रद्धा कपूर का परिवार
श्रद्धा कपूर का जन्म और पालन-पोषण मुंबई में हुआ है। श्रद्धा कपूर का जन्म एक पंजाबी-मराठी परिवार में हुआ है। उनके पिता का नाम शक्ति कपूर है। शक्ति कपूर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता है। ज्यादतर वो फिल्मों में विलन की भूमिका में दिखाई देते थे लेकिन अब वो चरित्र अभिनेता के रूप में काम करते है। शक्ति कपूर पंजाबी धर्म के है।
श्रद्धा कपूर की माता का नाम शिवांगी कपूर है। शिवांगी कपूर मराठी और कोंकणी वंश की हैं। वह एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका है। श्रद्धा कपूर का एक बड़ा भाई भी है उनका नाम सिद्धान्त कपूर है। सिद्धान्त कपूर एक एक्टर और डायरेक्टर है।
उनके नाना पंढरीनाथ कोल्हापुरे, (दीनानाथ मंगेशकर के भतीजे) कोल्हापुर से थे और उनकी नानी पणजी, गोवा से थीं। श्रद्धा कपूर की मौसी का नाम पद्मिनी कोल्हापुरे और तेजस्विनी कोल्हापुरे है। पद्मिनी कोल्हापुरे बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है।
श्रद्धा कपूर लता मंगेशकर, आशा भोसले, मीना खादिकर, उषा मंगेशकर और हृदयनाथ मंगेशकर जैसी प्रसिद्ध हस्तियों की भतीजी भी हैं। वह महाराष्ट्र में पली-बढ़ी और अपने मामा के वहां रहने के कारण मराठी के रूप में पहचान रखती है।
श्रद्धा कपूर की पढ़ाई
श्रद्धा कपूर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जमनाबाई नरसी स्कूल, मुंबई से की है। उसके बाद 15 साल की उम्र में उन्होंने अमेरिकन स्कूल ऑफ़ बॉम्बे, मुंबई में दाखिला लिया, जहाँ उनके सहपाठी अभिनेत्री अथिया शेट्टी और अभिनेता टाइगर श्रॉफ थे। उस दौरान वह पढ़ाई के साथ-साथ डांस कॉम्पिटिशन में भी हिस्सा लेती थीं।
16 साल की उम्र में सलमान खान के द्वारा उन्हें फिल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ में बतौर अभिनेत्री का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया क्योंकि वह एक मनोवैज्ञानिक बनना चाहती थीं।
स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद वह उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चली गईं जहां उन्होंने मनोवैज्ञानिक बनने के लिए बोस्टन यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। यूनिवर्सिटी में प्रथम वर्ष के दौरान ही उन्हें फिल्म निर्माताओं से फिल्मों के ऑफर आने लगे। बाद में वह फिल्मों में आने की अपनी इच्छा को नहीं रोक सकीं और मनोविज्ञान की पढ़ाई को पहले वर्ष में ही छोड़ दिया और वापस मुंबई आ गई।
श्रद्धा कपूर का करियर
साल 2010 में उन्होंने हिंदी फिल्म ‘तीन पत्ती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, बेन किंग्सले और आर माधवन थे। इस फिल्म में उन्होंने एक कॉलेज गर्ल का रोल प्ले किया था। फिल्म को आम तौर पर नकारात्मक समीक्षा मिली लेकिन लोगों ने श्रद्धा कपूर के अभिनय की सराहना की।
श्रद्धा कपूर के जीवन से जुडी कुछ रोचक बातें
- श्रद्धा बचपन में अपने पिता शक्ति कपूर के साथ शूटिंग सेट पर जाया करती थीं।
- 17 साल की उम्र में उन्होंने खुद को चुनौती देते हुए फुटबॉल और हैंडबॉल खेला क्योंकि उन्हें लगता था कि यह खेल काफी चुनौतीपूर्ण है।
- श्रद्धा कपूर ने इमारा नाम से अमेज़न के साथ मिलकर अपने कपड़ों का ब्रांड शुरू किया हैं।
- वह दुनिया की सबसे सेक्सी अभिनेत्रियों की सूची में 5वें स्थान पर थीं।
- श्रद्धा इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली एक्ट्रेस हैं।
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने पूरी कोशिश की है की आपको अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय ( Shraddha Kapoor Biography in Hindi) के बारे में पूरी माहिति प्रदान हो। फिर भी अगर इसके साथ जुडी कोई भी माहिती आपके पास हो तो आप उसे कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं। हम इसे जल्द से जल्द अपडेट करने की कोशिश करेंगे।
यह भी पढ़ें: