सलीम दुर्रानी का जीवन परिचय

Salim Durani Biography in Hindi: सलीम दुर्रानी एकमात्र टेस्ट क्रिकेटर हैं, जिनका जन्म अफगानिस्तान में हुआ था। सलीम दुर्रानी 1960 के दशक के दिग्गज भारतीय क्रिकेटर थे। सलीम दुर्रानी एक ऐसे क्रिकेटर थे, जो दर्शकों की मांग पर छक्के लगाया करते थे। सलीम दुर्रानी पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्हें अर्जुन अवार्ड (साल 1960) से नवाजा गया था।

भारत के क्रिकेट इतिहास में दुर्रानी एक शानदार ऑलराउंडर माने जाते है। 2 अप्रैल 2023 के दिन 88 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। लंबे समय से सलीम दुर्रानी कैंसर से जूझ रहे थे। वर्तमान समय में सलीम दुर्रानी अपने छोटे भाई जहांगीर दुर्रानी के साथ गुजरात के जामनगर में रहते थे।

Salim Dhurani
Image: Salim Dhurani

अगर आप भी सलीम दुर्रानी के बारे में जानना चाहते हो तो आप बिलकुल सही जगह पर हो। इस आर्टिकल में हम आपको सलीम दुर्रानी का जीवन परिचय (Salim Durani Biography in Hindi)के बारे में आपको संपूर्ण माहिती प्रदान करेंगे।

सलीम दुर्रानी का जीवन परिचय | Salim Durani Biography in Hindi

सलीम दुर्रानी का जन्म

सलीम दुर्रानी का जन्म साल 1934 में अफगानिस्तान के काबुल शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम अब्दुल अजीज था। सलीम दुर्रानी दो बहनें थी, जिनका नाम मीनू और निगार है। दोनों सेवानिवृत्त शिक्षिका है।

सलीम मुस्लिम धर्म का पालन करते थे। सलीम दुर्रानी के पिता अब्दुल अजीज एक अच्छे क्रिकेटर थे, जो एक बार 1935-36 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ‘अनौपचारिक’ टेस्ट मैच में भारत के लिए खेले थे।

जब सलीम दुर्रानी केवल 8 महीने के थे तभी उनका परिवार अफगानिस्तान से कराची आ गया। बंटवारे के बाद उनके पिता कराची चले गए और एक कोच के रूप में काम करने लगे। ऐसा माना जाता है कि उनका एक छात्र कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के महान सलामी बल्लेबाज हनीफ मोहम्मद थे।

सलीम दुर्रानी को प्यार से शहजादा सलीम कहा जाता था। सलीम दुर्रानी के माता-पिता और दादा काबुल, अफगानिस्तान से थे और उनके जन्म के कुछ समय बाद ही परिवार जामनगर, गुजरात चला गया। उनकी बड़ी बहन अपने पति के साथ बांग्लादेश चली गईं। बंटवारे के बाद सलीम दुर्रानी अपनी माता के साथ जामनगर गुजरात में ही रहने लगे थे।

सलीम दुर्रानी का करियर

सलीम दुर्रानी को बचपन से ही खेलों के प्रति ज्यादा रूचि थी। बचपन में वह क्रिकेट, टेनिस और फुटबॉल जैसे विभिन्न खेलों में भाग लिया करते थे। हालांकि क्रिकेट उनका पहला प्यार था।

सलीम दुर्रानी शानदार बल्लेबाज के साथ साथ बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज भी थे। दुर्रानी ने 25 साल की उम्र में 1960 में मुंबई में रिची बेनौद के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।

अपने करियर में उन्होंने 29 टेस्ट मैच खेले है, जिसमें उन्होंने 1202 रन बनाएं है। दुर्रानी ने 1 शतक और 3 अर्ध शतक बनाएं है और 75 विकेट लिए है। टेस्ट मैचों में दुर्रानी का बल्लेबाजी औसत 25 रन से ज्यादा है, जो उस समय पर सबसे अच्छी कहलाती थी।

1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में दुरानी का सबसे बड़ा क्षण आया, जब उन्होंने कोलकाता में आठ विकेट लिए, तो अगले मैच में चेन्नई में उन्होंने 10 विकेट लिए। उस सीरीज में भारत ने जीत का स्वाद चखा था।

1962 में, दुरानी ने पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपना एकमात्र टेस्ट शतक भी दर्ज किया। हालांकि 1966 में, चार्ली ग्रिफ़िथ और वेस हॉल के खिलाफ मुंबई में एक टेस्ट मैच में अर्धशतक बनाने के लिए हिम्मत और साहस के साथ खेलने के बाद, उन्हें घुटने में चोट लग गई।

उन्होंने भारत को 1971 में वेस्टइंडीज में पहली टेस्ट जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपनी अंतिम टेस्ट मैच फेब्रुअरी1973 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला।

फिल्मों में भी किया है काम

क्रिकेट जगत से संन्यास लेने के बाद सलीम दुर्रानी ने फिल्म जगत में भी हाथ आजमाया था। 1969 में, उन्हें बॉलीवुड फिल्म एक मासूम में कास्ट किया गया। उसके बाद उन्होंने 1973 में फिल्म ‘चरित्र’ में मशहूर अभिनेत्री परवीन बाबी के साथ काम किया था। लोगों ने उनकी बेहतरीन ड्रेसिंग शैली और स्वैगर को काफी पसंद किया था हालाँकि फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

सलीम दुर्रानी के अवार्ड

साल 1961: अर्जुन पुरस्कार
साल 2011: आजीवन उपलब्धि के लिए सीके नायडू पुरस्कार

सलीम दुर्रानी के अफेयर्स

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे पहले हैंडसम क्रिकेटर में सलीम दुर्रानी का नाम आता है। उनके आकर्षक व्यक्तित्व और पर्सनालिटी की वजह से कई लड़कियां उन पर मरती थी, जिसमें कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी शामिल थी।

salim-Durani-and-parveen-babi
Image: Salim Durani and Parveen Babi

कहा जाता है कि सलीम दुर्रानी और परवीन बाबी के अफेयर्स की बहुत चर्चा हुई थी। दोनों ने साथ में एक फिल्म ‘चरित्र’ में काम भी किया था। हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री मीना कुमारी के साथ भी उनकी नजदीकियां चर्चा का विषय बनी थी।

तमिल और तेलुगु फिल्म की अभिनेत्री सावित्री के साथ भी उनके सम्बन्ध रहे थे। सावित्री साउथ के सुपरस्टार जेमिनी गणेशन और बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा के पिता की दूसरी पत्नी थी।

सलीम दुर्रानी के विवाद

एक बार जब कानपुर में एक मैच के लिए दुर्रानी को टीम से बाहर रखा गया था तो फैंस को यह बात बिलकुल भी पसंद नहीं आई, और उन्होंने जमकर अपना गुस्सा व्यक्त किया था। क्रिकेट प्रेमी इस मैच में बैनर और प्लेकार्ड ले गए थे जिन पर लिखा था, ‘नो दुरानी, नो टेस्ट!’

सलीम दुर्रानी की मृत्यु

दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन 88 साल की उम्र में कैंसर की वजह से हुआ। सलीम ने गुजरात के जामनगर में आखिरी सांस ली।

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने पूरी कोशिश की है की आपको सलीम दुर्रानी का जीवन परिचय ( Salim Durani Biography in Hindi) के बारे में पूरी माहिति प्रदान हो। फिर भी अगर इसके साथ जुडी कोई भी माहिती आपके पास हो तो आप उसे कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं। हम इसे जल्द से जल्द अपडेट करने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें:

शुभमन गिल का जीवन परिचय

हार्दिक पांड्या का जीवन परिचय

ऋषभ पंत का जीवन परिचय

सानिया मिर्जा का जीवन परिचय

2 thoughts on “सलीम दुर्रानी का जीवन परिचय”

Leave a Comment

बेहद खूबसूरत है जवान के डायरेक्टर एटली कुमार की पत्नी कल्पना चावला की कहानी आर्यन खान का जीवन परिचय उत्कर्ष शर्मा की कुछ खास बातें। राखी सावंत के पति आदिल खान की अनसुनी बातें