Rohit Sharma Biography in Hindi: रोहित शर्मा एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और भारत के पुरुष क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान है। रोहित शर्मा अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ दाएं हाथ के बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं।
‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा आईपीएल (IPL) में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान भी है। रोहित शर्मा विश्व में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे में 2 दोहरा शतक लगाकर 264 रन बनाएं है।
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया के एक लेख में सुनील गावस्कर जी ने रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की तुलना वीरेंद्र सहवाग और विव रिचर्ड्स की बल्लेबाजी से की है। अगर आप भी रोहित शर्मा के फैन हो और उनके बारे में जानना चाहते हो तो आप बिलकुल सही जगह पर हो।
आज हम इस आर्टिकल में रोहित शर्मा का जीवन परिचय, परिवार, जाति, करियर, अफेयर्स, पत्नी, रिकार्ड्स, अवार्ड्स, नेटवर्थ के बारे में आपको संपूर्ण माहिती प्रदान करेंगे।
रोहित शर्मा का जीवन परिचय | Rohit Sharma Biography in Hindi
Page Contents
रोहित शर्मा की जीवनी एक नजर में (Rohit Sharma Ki Jivani)
वास्तविक नाम | रोहित गुरुनाथ शर्मा |
निक नेम | हिटमैन |
जन्म | 30 अप्रैल 1987 |
जन्मस्थान | बंसोड़, नागपुर, महाराष्ट्र, भारत |
राशि | वृषभ |
जर्सी नंबर | 45 |
कोच | दिनेश लाड |
पिता का नाम | गुरुनाथ शर्मा |
माता का नाम | पूर्णिमा शर्मा |
धर्म | हिंदू |
जाति | ब्राह्मण |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पत्नी का नाम | रितिका सजदेह (13 दिसंबर 2015) |
बेटी का नाम | समायरा (30 दिसंबर 2018) |
अंतर्राष्ट्रीय शुरूआत | वनडे (एकदिवसीय)- 23 जून 2007 बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट- 6 नवंबर 2013 कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20- 19 सितम्बर 2007 डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ |
नेट वर्थ | 214 करोड़ रूपये |
रोहित शर्मा का जन्म
रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को बंसोड़, नागपुर, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। उनका निक नेम भारत का हिटमैन है। उनकी राशि वृषभ है। रोहित शर्मा की जाति ब्राह्मण है। उनकी राष्ट्रीयता भारतीय है और धर्म हिन्दू है। उनका होम टाउन मुंबई , महाराष्ट्र है।
रोहित शर्मा का परिवार
रोहित शर्मा के पिता का नाम गुरुनाथ शर्मा था। गुरुनाथ शर्मा ट्रांसपोर्ट फर्म में केयरटेकर थे। रोहित शर्मा की माता का नाम पूर्णिमा शर्मा है, जो एक गृहिणी है। पूर्णिमा शर्मा वर्तमान समय में विशाखापट्टनम में रहती है। रोहित शर्मा के एक बड़ा भाई है जिनका नाम विशाल शर्मा है।
रोहित शर्मा का बचपन बहुत कठिनाइयों में बीता है। पिता के कम वेतन की वजह से रोहित बचपन में अपने चाचा चाची के साथ बोरीवली मुंबई में रहते थे। महीने में सिर्फ दो दिन रोहित शर्मा अपने माता-पिता से मिलने जाया करते थे।
रोहित शर्मा को बचपन से ही क्रिकेट का बहुत शौक था। रोहित की इसी इच्छा को देखते हुए उनके चाचा ने उन्हें अपने पैसे से एक क्रिकेट कैंपमें शामिल किया। क्रिकेट कैंप में रोहित का बेहतरीन प्रदर्शन देखते हुए वहां के कोच दिनेश लाद ने उन्हें स्कॉरशिप प्रदान की।
रोहित शर्मा की पढ़ाई
रोहित शर्मा ने आवर लेडी वेलांकन्नी हाई स्कूल, बोरीवली, मुंबई से अपनी शुरूआती शिक्षा हांसिल की। उसके बाद हायर सेकंडरी की पढ़ाई के लिए उन्होंने स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल और ज्युनियर कॉलेज मुंबई, में उन्होंने दाखिला लिया जहां उन्होंने बारवीं कक्षा तक पढ़ाई पूरी की।
रोहित बचपन से ही पढ़ने लिखने में बहुत होशियार नहीं थे। पढाई से ज्यादा उन्हें खेल कूद में रूचि थी। वह स्कूल क्रिकेट में भी खेलते थे. जहां एक मैच में उन्होंने शतक भी लगाया था। 18 साल की उम्र में उन्होंने देवधर ट्रॉफी में खेला था। क्रिकेट को पूरा समय देने के लिए उन्होंने कक्षा 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी।
रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर
भारतीय टीम के मौजूद कप्तान रोहित शर्मा यानी हिटमैन पूरे दुनिया भर में अपने दमदार बल्लेबाजी के कारण जाने जाते हैं। तो अब हिटमैन के क्रिकेट करियर से जुड़ी पूरी जानकारी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
रोहित शर्मा का शुरुआती क्रिकेट करियर
रोहित शर्मा ने अपने क्रिकेट करियर का शुरुआत एक ऑफ स्पिनर के रूप में किया था। लेकिन उनके शुरुआती कोच दिनेश लाड नें उन्हें बल्लेबाजी करने पर अधिक फोकस करने की सलाह दी थी।
इसके बाद रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करना शुरू कर दिया और एक मुकाबले के पहले मैच में ही ओपनिंग करते हुए इन्होंने अपना पहला शतक बनाया था। स्कूल और क्रिकेट अकादमी में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद रोहित शर्मा को घरेलू क्रिकेट खेलने का मौका दिया गया।
रोहित शर्मा का घरेलू क्रिकेट करियर
रोहित शर्मा ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर का शुरुआत देवधर ट्रॉफी में ग्वालियर में वेस्ट जोन के तरफ से खेलते हुए सेंट्रल जोन के खिलाफ मार्च 2005 में किया था।
पहले मुकाबले में कुछ खास ना कर पाने के बाद रोहित ने अपने दूसरे मुकाबले में नॉर्थ जोन के खिलाफ 142 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस पारी के बाद वह चारों तरफ चर्चा में आ गए थे और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ गया था।
देवधर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद रोहित शर्मा को अबू धाबी में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 30 सदस्य भारतीय टीम में चुना गया था। लेकिन चुने जाने के बाद रोहित शर्मा को इसमें खेलने का मौका नहीं मिला।
इसके बाद रोहित शर्मा ने रणजी ट्राफी खेली और बाद में एन के पी सिल्व चैलेंज ट्रॉफी में भी चुने गए थे। इसके बाद रोहित शर्मा ने ‘भारत ए’ के तरफ से डार्विन में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरुआत की थी।
वही, 2006 में रोहित शर्मा ने मुंबई क्रिकेट टीम के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने शुरू की थी। इस वक्त उन्होंने गुजरात के खिलाफ दोहरा शतक (205) जरा था और बंगाल के खिलाफ फाइनल में आज शतक चलकर चयनकर्ताओं को बहुत खुश किया था।
लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण रोहित शर्मा को 2014 में मुंबई टीम के रणजी ट्रॉफी का कप्तान बनाया गया था। घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद रोहित शर्मा को बहुत जल्द ही अंतरराष्ट्रीय भारतीय टीम में चयन कर लिया गया था।
रोहित शर्मा का तीनों फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू
- वनडे डेब्यू – 23 जून 2007, आयरलैंड के खिलाफ
- टेस्ट डेब्यू- 6 नवंबर 2013, वेस्टइंडीज के खिलाफ
- टी20 डेब्यू – 19 सितंबर 2007, इंग्लैंड के खिलाफ
रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
रोहित शर्मा ने अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू आयरलैंड के खिलाफ 23 जून 2007 को किया था, लेकिन इस मुकाबले में उन्हें बल्लेबाजी करने को नहीं मिला था। इसके बाद उन्होंने 19 सितंबर 2007 को अपना पहला T20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।
रोहित शर्मा ने 20 सितंबर 2007 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी T20 वर्ल्ड कप मुकाबले में 40 गेंद पर 50 रन बनाकर भारतीय टीम को सेमीफाइनल में मैच जीतने वाली महत्वपूर्ण पारी खेली थी।
इस मुकाबले में उनके शानदार बल्लेबाजी के कारण इन्हें मैन ऑफ द मैच के लिए भी चुना गया था। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ हो रहे फाइनल मुकाबले में इन्होंने 16 गेंद पर 30 रन बनाए थे।
रोहित शर्मा को वनडे फॉर्मेट में खेलने के लिए कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। रोहित शर्मा के जगह पर सुरेश रैना ने मध्य क्रम में जगह बना ली थी, जिसके कारण रोहित शर्मा को वनडे इंटरनेशनल से बाहर कर दिया गया था।
लेकिन रोहित शर्मा ने इन सब चीजों के बावजूद कभी हार नहीं मानी और 2009 के दिसंबर महीने में रणजी ट्रॉफी की एक मुकाबले में इन्होंने तीसरा शतक जड़ दिया। अच्छे प्रदर्शन करने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें त्रिकोणीय श्रृंखला में चुना गया था।
लेकिन पांच मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा को किसी भी मुकाबले में बल्लेबाजी नहीं दिया गया। रोहित शर्मा ने अपना पहला वनडे शतक जिंबॉब्वे के खिलाफ साल 2010 में जड़ा था। इस मुकाबले में इन्होंने 144 रनों की पारी खेली थी।
इसके बाद इसी साल इन्होंने श्रीलंका के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला में एक और शतक जलकर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया था। इस मुकाबले में रोहित शर्मा 110 रन बनाए थे।
इतने अच्छे प्रदर्शन करने के बावजूद साल 2011 क्रिकेट विश्व कप में रोहित शर्मा का चयन नहीं किया गया था। विश्व कप के बाद सुरेश रैना की अगवाई वाली टीम में रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज दौरे पर जाने का मौका दिया गया।
इस समय टीम के कई सारे दिग्गजों को आराम दिया गया था जिसमें वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी शामिल थे। इस पूरी सीरीज में रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया था और पहली बार वनडे में मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी जीता था। सचिन और सहवाग के जाने के बाद चैंपियन ट्रॉफी में रोहित शर्मा और शिखर धवन को ओपनिंग करने का मौका दिया गया था।
भारतीय टीम की इस नई जोड़ी ने पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और भारत को चैंपियंस ट्रॉफी भी जिताई थी। रोहित शर्मा का शानदार प्रदर्शन जारी था और फिर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक जोड़कर पूरे दुनिया में सैलाब मचा दिया। इस मैच में उन्होंने अकेले 16 छक्के जड़े थे, जो एक विश्व रिकॉर्ड था।
इसके बाद रोहित शर्मा ने 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का शुरूआत किया था। रोहित शर्मा ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेल रहे अपने पहले मुकाबले में 177 रन की पारी खेली थी।
इसके बाद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने फिर नवाज 111 रन की पारी खेली। इन पहाड़ियों के बदौलत रोहित शर्मा ने सौरभ गांगुली और अजरुद्दीन के बाद तीसरे टेस्ट में शतक झरने वाले खिलाड़ी बन गए थे।
अगले साल रोहित शर्मा का एक ऐसा रूप देखने को मिला जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ वन डे फॉर्मेट में ईडन गार्डन में 264 रन की पारी खेल कर पूरे खेल जगत में अपना नाम मशहूर कर दिया।
इसके बाद रोहित शर्मा ने साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 फॉर्मेट में धर्मशाला के स्टेडियम में 106 रन की पारी खेली। इसके साथ ही रोहित शर्मा क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी और दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए।
रोहित शर्मा का आईपीएल करियर
रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है। रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर का शुरुआत 2008 में किया था जब डेक्क्न चार्जर्स टीम ने उन्हें सारे ₹6.5 लाख रुपए में अपने टीम में खरीदा था।
इस आईपीएल में रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 404 रन बनाए थे और इनका औसत 36.72 का रहा था। इसके बाद साल 2011 में मुंबई इंडियन ने रोहित शर्मा को 20 लाख रुपए में अपने टीम में शामिल कर लिया था।
इसके बाद आईपीएल का इतिहास लगभग सभी लोग जानते हैं। रोहित शर्मा के कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 यानी 5 बार आईपीएल खिताब जीता है।
मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा को आईपीएल 2023 के सीजन में 16 करोड रुपए देकर अपने टीम का कप्तान बने हुए रखा है। रोहित शर्मा अभी तक आईपीएल में कुल 243 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 62011 रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा का आईपीएल सर्वोचना स्कोर 109 रनों का है। रोहित शर्मा अपने आईपीएल करियर में अभी तक तीन दोहरा शतक जुड़ चुके हैं।
रोहित शर्मा का ओवर ऑल क्रिकेट करियर
फॉर्मेट | कुल मैच | पारी | कुल रन | उच्चतम स्कोर | औसत | स्ट्रइक रेट | शतक | दोहरा शतक | अर्धशतक |
टेस्ट (Test) | 52 | 88 | 3677 | 212 | 46.54 | 56.27 | 10 | 1 | 16 |
वनडे (ODI) | 259 | 251 | 10554 | 264 | 49.09 | 91.54 | 31 | 3 | 54 |
टी20 (T20) | 148 | 140 | 3853 | 118 | 30.82 | 139.25 | 4 | 0 | 29 |
आईपीएल (IPL) | 243 | 238 | 6211 | 109 | 29.58 | 130.05 | 1 | 0 | 42 |
रोहित शर्मा के रिकॉर्ड सूची
रोहित शर्मा के रिकॉर्ड रोहित के नाम तीनों फॉर्मेट में छक्के से शतक तक पहुंचने का अनोखा रिकॉर्ड है।
वनडे
- वनडे में रोहित शर्मा का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 264 रन है। यह वनडे फॉर्मेट में किसी खिलाड़ी का अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।
- रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट इतिहास में तीन बार दोहरा शतक करने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी है।
- रोहित के नाम एक वनडे पारी में सबसे ज्यादा चौके (33) लगाने का रिकॉर्ड है।
- वनडे पारी में इयोन मोर्गन (17 छक्के) के बाद रोहित के नाम सबसे ज्यादा (16) छक्के हैं।
- वह 4000 वनडे रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय ओपनर (83 पारी) और दुनिया के दूसरे सबसे तेज ओपनर (हाशिम अमला के बाद) हैं।
- वह 5000 वनडे रन का आंकड़ा छूने वाले सबसे तेज भारतीय ओपनर और दुनिया के दूसरे सबसे तेज ओपनर हैं। रोहित को ऐसा करने में 102 पारियां लगीं जबकि हाशिम अमला ने सिर्फ 100 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की।
- रोहित शर्मा एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में डेविड वार्नर और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 150+ की 8 पारियां बनाईं।
- वह सचिन और विराट कोहली के बाद वनडे में तीसरे सबसे ज्यादा शतक (29) लगाने वाले भारतीय हैं। सचिन और कोहली ने वनडे में क्रमश: 49 और 43 शतक लगाए हैं।
- वह क्रिकेट विश्व कप के 12वें संस्करण में 5 शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।
- आईसीसी ने उन्हें साल 2019 का वनडे खिलाड़ी घोषित किया है।
- रोहित शर्मा के पास वनडे में कुल 21 “प्लेयर ऑफ मैच अवार्ड्स” हैं।
टी 20
- रोहित शर्मा टी 20 इंटरनेशनल में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
- रोहित शर्मा टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन (118 रन) बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।
- सुरेश रैना के बाद रोहित दूसरे भारतीय हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कम से कम एक शतक बनाया है।
- रोहित शर्मा कप्तान के रूप में T20 शतक बनाने वाले एकमात्र भारतीय हैं, जबकि विराट कोहली अभी भी T20 प्रारूप में शतक बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
- उनके पास T20 प्रारूप में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक छक्के (यानी 133 – अप्रैल 2021 तक) का रिकॉर्ड है।
- रोहित शर्मा के नाम T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का भी रिकॉर्ड है, रोहित ने अभी तक T20 फॉर्मेट में कुल चार शतक लगाए हैं।
- रोहित शर्मा विराट कोहली और मार्टिन गुप्टिल के बाद टी20ई प्रारूप में 3000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
टेस्ट
- जिस टेस्ट सीरीज से सचिन तेंदुलकर ने संन्यास लिया था वही सीरीज से रोहित शर्मा कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अपना टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने अपने पहले मैच में 177 रन बनाए।
- रोहित के पास शिखर धवन के बाद किसी भारतीय द्वारा पदार्पण पर दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
- रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाज के रूप में अपने पहले टेस्ट में 176 और 127 रन बनाकर दो शतक बनाने वाले पहले भारतीय बने।
- अक्टूबर 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा ने 212 रन का सर्वोच्च स्कोर बनाया।
- रोहित शर्मा पहले दो टेस्ट में बैक-टू-बैक शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए – यह उपलब्धि इससे पहले सौरव गांगुली ने 1996 में इंग्लैंड में और मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने 1984 में हासिल की थी।
- रोहित शर्मा ने 4 सितंबर, 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ भारत के बाहर अपना पहला शतक बनाया, जो अंततः उनका 8वां समग्र टेस्ट शतक है।
- रोहित शर्मा के नाम पर एक टेस्ट मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड है। इन्होंने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मुकाबले में कुल 13 छक्के लगाए थे।
आईपीएल
- रोहित शर्मा वर्तमान में (मार्च 2021) उन चार खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने प्रतियोगिता में 5,000 करियर रन बनाए हैं।
- रोहित को सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है क्योंकि उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 5 आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं।
- रोहित के पास आईपीएल के इतिहास में सात सीज़न में 400 से अधिक रन हैं, जो सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
- आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड कप्तान रोहित के नाम है। रोहित ने आईपीएल में बतौर फील्डर अब तक 89 कैच पकड़े हैं।
- रोहित शर्मा आईपीएल में एकमात्र भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने लीग में शतक बनाया है और हैट्रिक ली है।
रोहित शर्मा के अवार्ड्स
2015 | अर्जुन पुरस्कार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए GQ award |
2020 | मेजर ध्यानचंद खेल रत्न |
2019 | ICC ODI प्लेयर ऑफ द ईयर ICC क्रिकेट विश्व कप 2019 में सर्वाधिक रन बनाने के लिए गोल्डन बैट पुरस्कार |
2020 | ICC मेन्स ODI और T20I क्रिकेटर ऑफ़ द डिकेड अवार्ड्स के लिए नामांकित देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार |
2021 | ICC मेन्स टेस्ट टीम ऑफ द ईयर |
रोहित शर्मा की नेट वर्थ
रोहित शर्मा का बीसीसीआई के साथ A+ कॉन्ट्रैक्ट है। बीसीसीआई द्वारा उपलब्ध कराए गए 2022-2023 सीज़न के लिए वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध के अनुसार, 36 वर्षीय को 7 करोड़ रुपये का वेतन मिला।
वार्षिक वेतन के अलावा, बोर्ड रोहित शर्मा को एक वनडे मैच के लिए 6 लाख रुपये, एक टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिए 3 लाख रुपये और एक टेस्ट क्रिकेट मैच के लिए 15 लाख रुपये का भुगतान भी करता है।
2022 की नीलामी से पहले, मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने क्रिकेटर को रिटेन करने के लिए 16 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।
ब्रांड एंडोर्समेंट
रोहित शर्मा के नाम कई ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। मुंबई इंडियंस और भारतीय क्रिकेट टीम दोनों के कप्तान के रूप में उनकी प्रतिष्ठा ब्रांडों को उन पर भरोसा करने की अनुमति देती है।
शर्मा वर्तमान में एडिडास, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, लालिगा, सीएट टायर्स, रसना और एरिस्टोक्रेट जैसे कई बड़े लेबल का विज्ञापन करते हैं। शर्मा 2013 से एडिडास से जुड़े हुए हैं। वह कथित तौर पर प्रत्येक ब्रांड डील के लिए 5 करोड़ रुपये लेते हैं।
कार कलेक्शन
सुप्रसिद्ध ऑटोमोबाइल निवेश रोहित शर्मा के पास एक शानदार कार कलेक्शन है जिसमें लेम्बोर्गिनी से लेकर बीएमडब्ल्यू जैसी कारें शामिल हैं।
क्रिकेटर की सबसे महंगी खरीद लेम्बोर्गिनी उरुस है जिसकी कीमत 4.18 करोड़ रुपये है। उरुस में एक शक्तिशाली 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन है, जिसके साथ 4000cc इंजन सिलेंडर है जो कार को केवल 3.33 सेकंड में 0-100 की गति प्राप्त करने में मदद करता है।
उनकी अगली सबसे अच्छी खरीदारी बीएमडब्ल्यू एम5 (फॉर्मूला वन संस्करण) और मर्सिडीज जीएलएस 400डी है, जिनकी कीमत क्रमशः 1.73 करोड़ रुपये और 1.29 करोड़ रुपये है।
भारतीय कप्तान के पास BMW X3, एक टोयोटा फॉर्च्यूनर और एक स्कोडा लॉरा भी है
गुण शर्मा ने एक अति-आलीशान 4 बीएचके अपार्टमेंट में 30 करोड़ रुपये का निवेश किया, जिसमें अरब सागर का 270 डिग्री दृश्य दिखता है। उनका 6,000 वर्ग फुट का घर मुंबई के वर्ली इलाके में आहूजा टावर्स की 29वीं मंजिल पर स्थित है। यह स्थान शर्मा का प्राथमिक निवास भी है।
उनके पास हैदराबाद में भी एक हवेली है, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये है।
व्यक्तिगत निवेश
रोहित शर्मा ने दो कंपनियों में निवेश किया है – रैपिडोबोटिक्स जो रोबोटिक ऑटोमेशन समाधान प्रदान करती है और वीरूट्स वेलनेस सॉल्यूशंस, जो एक स्वास्थ्य सेवा कंपनी है।
उनका कुल निवेश लगभग 88.6 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, उनके पास सार्वजनिक रूप से रुपये से अधिक की कुल संपत्ति वाले तीन स्टॉक हैं। 7.6 करोड़.
रोहित शर्मा के अफेयर्स
रोहित शर्मा की शादी
रोहित शर्मा की शादी 13 दिसंबर 2015 को हुई थी। साल 2008 में इन दोनों का पहली बार मुलाकात हुआ था युवराज सिंह की वजह से। उसे वक्त रोहित शर्मा एक परी रीबॉक शॉट के लिए वह जगह गए हुए थे। उसे वक्त वहां पर इन दोनों की मुलाकात हुई थी। रोहित और विकास सजदे का लव रिलेशनशिप 6 ईयर तक चला था। उसके बाद रोहित ने रितिक को बोरीवली ग्राउंड क्लब में प्रपोज किया था। रोहित शर्मा ने रितिका को उसे जगह प्रपोज किया जहां पर उन्होंने उनके करियर की शुरुआत की थी। और कब और प्रपोज करने के बाद उन्होंने 13 दिसंबर 2015 को शादी की। रोहित शर्मा का जीवन परिचय
रोहित शर्मा के विवाद
आधार कार्ड को लेकर विवाद 2015 में रोहित शर्मा के आधार कार्ड को लेकर एक विवाद था जिसमें उनके पिता का नाम गलत था इसके बाद उन्होंने इस समस्या को संशोधित किया और उनके सुधार किया गया। रोहित शर्मा का जीवन परिचय
मैदान पर होने वाले विवाद क्रिकेट मैच के दौरान रोहित शर्मा के बारे में मैदान पर होने वाले विभाग भी समय-समय पर आते रहते हैं जिसकी विरोधी खिलाड़ियों के साथ मैच के दौरान होने वाले तकरार यदि यह छोटी विवाद हो सकते हैं लेकिन एक क्रिकेट की दुनिया में चर्चा के लिए होते हैं।
रोहित शर्मा के जीवन से जुडी कुछ रोचक बातें
- रोहित शर्मा का पूरा नाम रोहित गुरु नानक शर्मा है.
- वन डे और टेस्ट क्रिकेट रोहित शर्मा का प्रमुख वनडे क्रिकेट बल्लेबाज हो गए हैं लेकिन उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है और 2 घंटे स्थित मैदान पर अपने पहले दौर शतक को प्राप्त किया।
- रोहित शर्मा फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड के बहुत बड़े फैन है। वह लालीग के भारत में ब्रांड एंबेसडर भी है।
- रोहित शर्मा पहले भारतीय खिलाड़ी है जिन्होंने आईपीएल इतिहास में शतक भी चढ़ा है और हैट्रिक भी ली है।
- रोहित शर्मा के पास तीनों फॉर्मेट में छक्के के साथ शतक पूरा करने का रिकॉर्ड है।
- कप्तान के तौर पर T20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले रोहित शर्मा इकलौते भारतीय खिलाड़ी है।
FAQ
रोहित शर्मा एक दाहिने हाथ के बल्लेबाज है।
रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को मल्टीप्ल आईपीएल खिताब जीते हैं अपना योगदान दिया है।
हां रोहित शर्मा पहले क्रिकेटर है जिन्होंने वनडे अंतरराष्ट्रीय उड़िया में तीन डबल सेंचुरी बनाई हैं।
हां रोहित शर्मा शादीशुदा है 2015 में उनकी शादी रितिका सजदेह साथ हुई है।
214 करोड़ रोहित शर्मा की संपत्ति है।
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने पूरी कोशिश की है की आपको रोहित शर्मा का जीवन परिचय | Rohit Sharma Biography in Hindi के बारे में पूरी माहिति प्रदान हो। फिर भी अगर इसके साथ जुडी कोई भी माहिती आपके पास हो तो आप उसे कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं। हम इसे जल्द से जल्द अपडेट करने की कोशिश करेंगे।
यह भी पढ़ें: