रणवीर सिंह का जीवन परिचय

Ranveer Singh Biography in Hindi : दोस्तों बॉलीवुड में ऐसे कई अभिनेता है जिसका कोई भी फ़िल्मी बैकग्राउंड नहीं है, फिर आज अपने दम पर बॉलीवुड में अपना उच्च स्थान हांसिल किया है।

आज हम इस आर्टिकल में आपको बताने वाले है बॉलीवुड के ऐसे एक युवा कलाकार के बारे में जिन्होंने  सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर आज करोड़ों दिलों में अपनी जगह बना ली है। उस सुपरस्टार का नाम है रणवीर सिंह ( Ranveer Singh)।

Ranveer Singh Biography in Hindi
Image: Ranveer Singh Biography in Hindi

रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग के साथ साथ अलग अलग फैशन की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहते है। उन्होंने बॉलीवुड में एक्टिंग का एक नया ही दौर शुरू किया है। दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में  रणवीर सिंह का जीवन परिचय (Ranveer Singh Biography in Hindi)के बारे में आपको संपूर्ण माहिती प्रदान करेंगे।

रणवीर सिंह का जीवन परिचय | Ranveer Singh Biography in Hindi

रणवीर सिंह की जीवनी एक नजर में (Ranveer Singh Ki Jivani)

वास्तविक नामरणवीर सिंह भवनानी (Ranveer Singh)
निक नेमबिट्टू, रेम्बो
जन्म6 जुलाई 1985
आयु37 वर्ष
जन्मस्थानमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
डेब्यू फिल्मबैंड बाजा बारात (2010)
पिताजगजीत सिंह भवनानी
माताअंजू भवनानी
धर्महिन्दू
जाति सिंधी
पत्नीदीपिका पादुकोण (अभिनेत्री) (14 नवंबर 2018)
नेट वर्थ$44 मिलियन डॉलर ( 334 करोड़ रुपये)
Ranveer Singh Biography in Hindi

रणवीर सिंह कौन है?

रणवीर सिंह का वास्तविक नाम रणवीर भवनानी है। अपनी पहली फिल्म (debut film) ‘बैंड बाजा बारात’ (2010) के लिए सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेता का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार जीतने वाले रणवीर सिंह आज की युवा पीढ़ी के एक ऊर्जावान अभिनेता है।

उनका नाम 2012 से फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 की सूची में और 2019 में, इंडिया टुडे ने उन्हें देश के 50 सबसे शक्तिशाली लोगों में शामिल किया था। अपने आत्मविश्वास और मेहनत से उन्होंने बहुत ही कम समय में अपना नाम बॉलीवुड के अग्रणी अभिनेताओं में शामिल कर लिया है। चलिए शुरू करते है रणवीर सिंह का जीवन परिचय

रणवीर सिंह का जन्म

रणवीर सिंह का जन्म 16 जुलाई 1985 को मुंबई ,महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। उनका निक नेम बिट्टू, रेम्बो है। उनकी राशि कर्क है। उनकी राष्ट्रीयता भारतीय है और धर्म हिन्दू है।

रणवीर सिंह का परिवार

रणवीर सिंह का जन्म एक सिंधी परिवार में हुआ है। उनके पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी है और जगजीत सिंह का रियल एस्टेट का खुद का कारोबार है। रणवीर की माता का नाम अंजु है और वो एक कुशल गृहणी है।

उनके माता पिता ज्यादातर बॉलीवुड के कार्यक्रमों में दिखाई नहीं देते। रणवीर सिंह की एक बड़ी बहन भी है उनका नाम रितिका भवनानी है। आये दिन रणवीर सिंह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अपनी बहन के साथ फोटो शेयर करते रहते है।

Ranveer Singh Family
Image: Ranveer Singh Family

बता दें कि रणवीर सिंह के दादा-दादी का नाम सुंदर सिंह भवनानी और चाँद बुर्के था। भारत पाकिस्तान के विभाजन के समय उनके दादा दादी कराची से मुंबई स्थानांतरित हुए थे।

आप शायद नहीं जानते होंगे की रणवीर सिंह के दादा सुंदर सिंह भवनानी और अनिल कपूर की माताजी भाई-बहन हैं। इस रिश्ते से अनिल कपूर के परिवार के साथ उनका गहरा रिश्ता है। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर और रिया कपूर के उनके कजिन हैं।

रणवीर सिंह की पढ़ाई

लर्नर्स अकादमी, मुंबई से उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की है। एच. आर. कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में से उन्होंने हाइयर सेकेण्डरी की पढ़ाई की।

उसके बाद आगे पढ़ाई करने के लिए वो अमेरिका चले गए। वहाँ उन्होंने ब्लूमिंगटन के इंडियाना यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ़ आर्ट्स की डिग्री हांसिल की। पढाई के समय में भी रणवीर एक्टिंग के दीवाने हुआ करते थे, इसलिए वो कॉलेज के थिएटर में भाग लेते रहते थे।

रणवीर सिंह का करियर

साल 2007 में उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की और वापस भारत आ गए। अमेरिका से मुंबई लौटने के बाद उनके दोस्तों ने उन्हें बताया की फिल्मों में एक्टिंग करना काफी कठिन है। लेकिन रणवीर सिंह को एक्टिंग का शौख बचपन से था। उन्होंने हार न मानकर कुछ सालों तक “ओ एंड एम” और “जेडब्ल्यूटी” एडवरटाईजिंग में कॉपीराइटर और सहनिर्देशक के तौर पर काम किया।

रणवीर को शुरू में ही टेलीविजन और म्यूजिक विडियो में काम करने के ऑफर मिलने लगे थे। लेकिन इन ऑफर्स को उन्होंने ठुकरा दिया था। अब उन्होंने बॉलीवुड में काम करने का मन बना लिया था। इस लिए रणवीर से सारे काम छोड़ दिए।

रणवीर खुद अपना पोर्टफोलियो दिखाकर प्रोड्यूसर के पास काम मांगते थे। आखिर में उनकी मेहनत रंग लायी और 2010 की जनवरी में यश राज फिल्‍म्स के बैनर तले बन रही फिल्‍म ‘बैंड बाजा बारात’ में ऑडिशन देने का मौका मिला।

Ranveer-Singh-Career
Image: Ranveer Singh Career

ऑडिशन में वो कामियाब रहे और उन्हें यह फिल्म ऑफर की गई। इस फिल्म के बाद से रणवीर को अपने सपने पुरे करने की दिशा मिल गई। फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में उनका साथ दिया बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने। दर्शक और क्रिटिक्स ने उनकी एक्टिंग को काफी सराहा।

अपनी पहली फिल्म से ही उन्होंने सबके दिल में जगह बना ली और सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेता का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी जीता। साल 2011 में उन्होंने फिल्म ‘लेडीज़ वर्सेज रिक्की बहल ‘में मुख्य किरदार निभाया , जिसमें उन्होंने एक चोर की भूमिका निभाई थी।

उसके बाद साल 2013 में आई फिल्म ‘लुटेरा’ और ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ में अपनी एक्टिंग का बेहतरीन पर्फोमन्स बताया और बॉलीवुड में सबका ध्यान अपनी और खिंचा। फिल्म गुंडे‘(2014), ‘किल दिल’(2014) औरदिल धडकने दो‘ (2015) बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सुर्खिया नहीं बटोर पाई, लेकिन उनके स्टारडम में कोई भी गिरावट नहीं आई।

साल 2015 में आई फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ ने उनकी करियर की दिशा ही बदल दी। अब उनकी तुलना बॉलीवुड की उच्च अभिनेता से होने लगी। इस फिल्म के लिए उन्होंने ने काफी अवार्ड भी जीते।

उसके बाद फिल्म बेफिक्रे ‘(2016) में उन्होंने एक बिंदास लड़के की भूमिका निभाई। लेकिन साल 2018 में आई फिल्म ‘पद्मावत’ ने रणवीर को बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में शामिल कर दिया।

इस फिल्म में उन्होंने खूंखार खलनायक अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में अपनी एक्टिंग का बेस्ट परफॉर्मेस दिया और उनका नाम ना सिर्फ भारत में ही बल्कि विदेशों में भी मशहूर हो गया। इसी साल आई फिल्म ‘सिंम्बा’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

साल 2019 में आई फिल्म ‘गली बॉय’ में उन्होंने फिर से एकबार अपने अभिनय के झंडे गाड़ दिए। बता दें की इस फिल्म को ऑस्कर अवार्ड के लिए भी भेजा गया था, लेकिन फिल्म टॉप टेन लिस्ट में नॉमिनेट नहीं हो पाई। हालाँकि इस फिल्म ने13 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे

साल 2021 में उन्होंने टेलीविज़न गेम शो ‘द बिग पिक्चर’ में काम किया, जो एक सीज़न तक चला इसी साल उन्होंने एक्शन फिल्म सूर्यवंशी में एक कैमियो में सिम्बा के रूप में अपनी भूमिका दोहराई। साल 2021 में उन्होंने कबीर खान की ’83 में क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाई थी, जो 1983 क्रिकेट विश्व कप पर आधारित एक स्पोर्ट्स फिल्म है। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए तीसरा फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।

साल 2022 में उनकी पहली फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार‘ थी, जो भारत में कन्या भ्रूण हत्या पर एक व्यंग्य थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को ज्यादा पसंद नहीं किया गया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप सबित हुई। फिल्म ‘सर्कस’ रणवीर सिंह की इस साल की दूसरी फिल्म है, जो बॉक्सऑफिस पर कुछ भी कमाल नहीं कर सकी। 

रणवीर सिंह की टॉप 7 सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में

सालफिल्म का नाम कलेक्शन
2018पद्मावत300.2 करोड़
2018सिंबा 240.22 करोड़
2015बाजीराव मस्तानी 184 करोड़
2019गली बॉय 139.38 करोड़
2013गोलियों की रासलीला- राम लीला 112 करोड़
2021’83 102 करोड़
2014गुंडे 76.55 करोड़

रणवीर सिंह के अवार्ड्स

Filmfare Award:

  • बैंड बाजा बारात- बेस्‍ट मेल डेब्‍यू- (2011)
  • बाजीराव मस्‍तानी – बेस्‍ट ऐक्‍टर- (2016)
  • पद्मावत- बेस्‍ट ऐक्‍टर (क्रिटिक्‍स) – (2019)
  • गली बॉय -बेस्‍ट ऐक्‍टर -(2020)
  • ’83 – बेस्‍ट ऐक्‍टर – (2021)

रणवीर सिंह की नेट वर्थ

फिल्म पद्मावत, सिंम्बा और गली बॉय के बाद रणवीर सिंह का नाम बॉलीवुड के महंगे अभिनेताओं में शामिल हो चुका है। एक फिल्म के लिए वो 15 से 20 करोड़ तक रुपये तक की फीस लेते है।

रणवीर सिंह की कमाई प्रति फिल्म की फीस, ब्रांड एंडोर्समेंट और स्टेज शो पर निर्भर करती है। 2019 में वह रिकॉर्ड के अनुसार भारत में पांचवें सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेता थे। यह अनुमान लगाया गया था कि उनकी वार्षिक कमाई लगभग रु 21 करोड़ है।

बता दें कि रणवीर सिंह की नेट वर्थ (Ranveer Singh Net worth) $44 मिलियन डॉलर ( 334 करोड़ रुपये) है।

Net Worth in 2022$44 Million
Net Worth in 2021$42 Million
Net Worth in 2020$35 Million
Net Worth in 2019$27 Million
Net Worth in 2018$20 Million
Net Worth in 2017$10 Million

रणवीर सिंह के अफेयर्स

एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने बताया था कि महज 14 साल की उम्र में उन्हें पहला प्यार हुआ था। इसके बाद कॉलेज के दिनों में उनका अफेयर्स हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना देओल के साथ था। हालांकि उनका यह रिश्ता ज्यादा समय तक नही चला अहाना देओल ने आदित्य रॉय कपूर के लिए रणवीर को छोड़ दिया।

बैंड बाजा बारात, ‘लेडीज़ वर्सेज रिक्की’ और दिल धडकने दो‘ फिल्म में अनुष्का और रणवीर की ऑन स्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया गया। दर्शकों को दोनों के बीच की केमिस्ट्री भी काफी पसंद आई।

रियल लाइफ में भी यह दोनों काफी करीब आ गए थे। लेकिन आगे चलकर उनका यह रिश्ता कामियाब नही हो सका। उसके बाद रणवीर सिंह का नाम सोनाक्षी सिन्हा और परिणीति चोपड़ा के साथ जुड़ा।

रणवीर सिंह की शादी

फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला’ की शूटिंग दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर काफी करीब आ गए। उसके बाद दोनों ने बाजीराव मस्तानी, फाइंडिंग फ्रेनी, और पद्मावत जैसी फिल्मों में भी काम किया।

Ranveer Singh Marriage
Image: Ranveer Singh Marriage

दोनों ने अपने इस रिलेशनशिप को मीडिया के सामने एक्सेप्ट भी कर लिया। 6 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में लुभावने विला डेल बलबेलियो में एक पारंपरिक कोंकणी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। रणवीर और दीपिका की शादी में केवल करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति थी।

रणवीर सिंह के विवाद

  • सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म ‘एक था टाइगर’(2012) देखने के बाद उन्होंने ट्विटर पर फिल्म के बारे में नेगेटिव प्रतिक्रिया दी थी। जिसके लिए बॉलीवुड जगत में उनकी काफी आलोचना हुई थी।
  • यूट्यूब पर AIB रोस्ट कार्यक्रम में  सार्वजनिक रूप से अश्लीलता फ़ैलाने के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया था।
  • उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को फिल्म ‘दिल धड़कने दो‘ की शूटिंग की दौरान सबके सामने चुंबन किया था। इस बात का प्रियंका चोपड़ा को कैफ बुरा लगा था। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने रणवीर को कई बार ताने मारे थे और उनके साथ भविष्य में काम करने से मना कर दिया था।
  • उनकी पहली फिल्म “बैंड बाजा बारात” रिलीज़ होने के बाद यह अफवाहें फ़ैल रही थीं कि रणवीर के पिता ने अपनी काली कमाई से फिल्म निर्माता को 10 करोड़ रुपए की राशि दी थी। लेकिन, उन्होंने इन सब अफवाहों को ख़ारिज करते हुए कहा “ये सब बकवास है, उस समय मेरे पिता मंदी के दौर से गुजर रहे थे, जिससे पैसे देने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। “

रणवीर सिंह के जीवन से जुडी कुछ रोचक बातें

  • रणवीर सिंह बॉलीवुड जगत के एक मात्र ऐसे अभिनेता है जिनकी चौथी फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया।
  • अगर वो अभिनेता नहीं बनते तो लेखक या डीजे कलाकार बनते।
  • फिल्म जगत में प्रवेश करते ही उन्होंने अपने नाम रणवीर सिंह भवनानी से “भवनानी” को हटा दिया।
  • उनका स्वभाव काफी तेज़-मिज़ाज का है।
  • वर्तमान में फिट दिखने वाले रणवीर सिंह बचपन में  मोटे हुआ करते थे
  • फिल्म “बाजीराव मस्तानी” में अपने किरदार को न्याय देने के लिए वो घर से दूर चले गए थे। साथ ही में उन्होंने टीवी, फ़ोन, इंटरनेट का उपयोग करना बंद कर दिया था।
  • फिल्म “बॉम्बे वेलवेट” में मुख्य भूमिका सर्वप्रथम रणवीर को ध्यान में रखकर रखी गई थी लेकिन अन्य फिल्मों में व्यस्त होने के कारण वह “बॉम्बे वेलवेट” को तारीखें नहीं दे पाए। जिसके कारण रणबीर कपूर को फिल्म “बॉम्बे वेलवेट” में प्रमुख भूमिका मिली।
  • रणवीर सिंह एक बेहतरीन रैपर भी हैं।
  • वह कई प्रसिद्ध पत्रिकाओं जैसे जीक्यू इंडिया, मैक्सिम इंडिया, एस्क्वायर, आदि के कवर पर भी दिखाई दिए हैं।
  • बता दें की वो एक पाकिस्तानी फिल्म में भी काम कर चुके है इस फिल्म का नाम है तीफा इन ट्रबल
  • जैगुआर XJL, मर्सडीज-बेंज-क्लास, टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो जैसी आलीशान कार के वो मालिक है।
  • उनके पास करीब 1000 जोड़ी जूते हैं, जिनकी कीमत 68 लाख रुपये है।
  • उनका सबसे पसंदीदा भोजन बेसन के लड्डू है।
  • रणवीर सिंह की सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन लंदन है।
  • रणवीर सिंह ने साल 2020 में माँ कसम फिल्म्स नाम से अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी लॉन्च की।
  • जुलाई 2022 में सिंह पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट में नजर आए, जिस कारण वो काफी चर्चा में रहे।

FAQ

रणवीर सिंह के माता पिता का क्या नाम है?

रणवीर सिंह के पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी है और माता का नाम अंजु है।

रणवीर सिंह की नेटवर्थ कितनी है?

रणवीर सिंह की नेट वर्थ 63 मिलियन डॉलर या 158 करोड़ रुपये है।

रणवीर सिंह की बहन का क्या नाम है?

रणवीर सिंह की बहन का नाम रितिका भवनानी है।

रणवीर सिंह की जाति क्या है?

रणवीर सिंह की जाति सिंधी है।

रणवीर सिंह का होम एड्रेस

  • 8वीं मंजिल डुप्लेक्स अपार्टमेंट, विपरीत खार जिमखाना क्लब, खार (पश्चिम) मुंबई

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने पूरी कोशिश की है की आपको रणवीर सिंह का जीवन परिचय (Ranveer Singh Biography in Hindi)के बारे में पूरी माहिति प्रदान हो। फिर भी अगर इसके साथ जुडी कोई भी माहिती आपके पास हो तो आप उसे कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं। हम इसे जल्द से जल्द अपडेट करने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें:

आर्यन खान का जीवन परिचय

अपूर्व अग्निहोत्री का जीवन परिचय

किली पॉल का जीवन परिचय

आदिल खान दुर्रानी का जीवन परिचय

Leave a Comment

बेहद खूबसूरत है जवान के डायरेक्टर एटली कुमार की पत्नी कल्पना चावला की कहानी आर्यन खान का जीवन परिचय उत्कर्ष शर्मा की कुछ खास बातें। राखी सावंत के पति आदिल खान की अनसुनी बातें