प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय, परिवार, करियर, बॉयफ्रेंड, पति, बेटी, नेट वर्थ

Priyanka Chopra Biography in Hindi: दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले है दुनिया की Most beautiful और Multi-talented अभिनेत्री के बारे में। जी हाँ दोस्तों वो और कोई नही परंतु बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना नाम कमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) है।

Priyanka-Chopra-Biography-In-Hindi
Image : Priyanka Chopra Biography In Hindi

यदि आप प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसक हैं तो आप प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय को पढ़ने के लिए सही जगह पर हैं। दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय , पर्सनल और व्यावसाहिक बातों के बारे में आपको संपूर्ण माहिती प्रदान करेंगे।

प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय | Priyanka Chopra Biography in Hindi

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मिस वर्ल्ड 2000 पेजेंट की विजेता हैं। वो भारत की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री और High-Profile Celebrities है। अभिनेत्री के साथ साथ वह एक बेहतरीन Singer, Film producer और Philanthropist है।

प्रियंका को साल 2016 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री पुरस्कार(Padma Shri Award)  से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्होंने फिल्मों में भी कई अवार्ड हांसिल किये है।

Page Contents

प्रियंका चोपड़ा का की जीवनी एक नजर में (Priyanka Chopra Jivni)

वास्तविक नाम प्रियंका चोपड़ा ((Priyanka Chopra)
निक नामपिगी चॉप्स, मिमी, सनशाइन, और पीसी
पेशाअभिनेत्री, बेहतरीन गायक, फिल्म निर्माता
जन्म18 जुलाई 1982
जन्म स्थलजमशेदपुर, झारखंड, भारत
राशिकर्क
धर्महिंदू धर्म
जातिपंजाबी खत्री
नागरिकताभारतीय
होम टाउनबरेली, उत्तर प्रदेश, भारत
शिक्षालखनऊ के ला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल, (लखनऊ )
बरेली के सेंट मारिया गोर्टीटी कॉलेज, (बरेली)
न्यूटन नॉर्थ हाई स्कूल, (अमेरिका)
जॉन एफ कैनेडी हाई स्कूल, सीडर रैपिड्स, (लोवा)
आर्मी पब्लिक स्कूल, (बरेली)
पिता का नामअशोक चोपड़ा
माता का नाममधु चोपड़ा
भाई का नामसिद्धार्थ चोपड़ा
पति का नामनिक जोनास
पुत्री का नाममालती मैरी चोपड़ा जोनास
डेब्यू फिल्मसाल 2002 – तमिल फिल्म – थमिज़ान (Thamizhan)
नेट वर्थ$75 मिलियन

प्रियंका चोपड़ा का जन्म (Priyanka Chopra Birth)

प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, झारखंड, भारत में हुआ था। उसकी उम्र 39 साल (2021 के अनुसार) है। पिगी चॉप्स, मिमी, सनशाइन, और पीसी उनके निक नेम है। उसकी राशि कर्क है। वह हिंदू धर्म का पालन करती है। उसकी राष्ट्रीयता एक Indian है। बरेली, उत्तर प्रदेश, भारत प्रियंका का Hometown है।

प्रियंका चोपड़ा का परिवार (Priyanka Chopra Family)

प्रियंका एक Modest मध्यम वर्ग से ताल्लुक रखती है। उनके पिता का नाम अशोक चोपड़ा और माता का नाम मधु चोपड़ा है। दोनों भारतीय सेना में बतौर एक फिजिशियन के रूप में एक साथ काम करते हैं।

सिद्धार्थ चोपड़ा उनके छोटे भाई हैं जो प्रियंका से 7 साल छोटे हैं। परिणीति चोपड़ा, मन्नारा चोपड़ा और मीरा चोपड़ा उनकी चचेरी बहनें है।

Priyanka Chopra Height, Weight and Body measurements

प्रियंका की बॉडी शेप hourglass है। उनके Killer look की विशिष्ट विशेषता उनके होंठ और प्यारी मुस्कान है। उसकी हाइट लगभग 5 फीट 6.5 इंच और वजन लगभग 55 किलो है। 35-28-35 उसकी शारीरिक माप है।

प्रियंका ब्रा साइज़ 34B, कमर 28 इंच और हिप 35 इंच है। प्रियंका  के काले रंग के बाल और गहरे भूरे रंग की आंखें हैं। उसके पैर का माप 4 (US) और ड्रेस का माप 8 (US) है।

प्रियंका चोपड़ा की पढ़ाई

  • अपने माता-पिता के व्यवसाय के कारण उन्होंने भारत में दिल्ली, चंडीगढ़, अंबाला, लद्दाख, लखनऊ, बरेली और पुणे जैसे कई स्थानों पर निवास किया हैं। जिसकी वजह से प्रियंका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कई स्कूल से हासिल की हुई है। उन्होंने लखनऊ के लामार्टिनियर गर्ल्स स्कूल में पढ़ाई की।
  • 13 साल की उम्र में पढाई करने के लिए वो अमेरिका चली गई। U.S.A में वह अपनी चाची के साथ रहती थी। उन्होंने वहां न्यूटन नॉर्थ हाई स्कूल, मैसाचुसेट्स और जॉन एफ कैनेडी हाई स्कूल, सीडर रैपिड्स, लोवा से शिक्षा हांसिल की। जब वह मैसाचुसेट्स में रहीं तब उन्होंने थिएटर प्रोडक्शंस में भाग लिया। उन्होंने पश्चिमी शास्त्रीय संगीत, नृत्य गायन और कथक नृत्य भी सीखा।
  • 16 साल की उम्र में भारत लौटने के बाद प्रियंका ने अपनी हाई स्कूल शिक्षा के लिए बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की। आगे पढ़ाई के लिए प्रियंका ने मुंबई के बसंत सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में दाखिला लिया था। वो इंजीनियरिंग की पढाई करना चाहती थी। लेकिन मिस वर्ल्ड पेजेंट जीतने के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी।

यह भी पढ़ें: सुष्मिता सेन का जीवन परिचय

प्रियंका चोपड़ा का करियर (Priyanka Chopra Career)

Modeling Career

पढाई के दौरान उन्होंने स्थानीय सौंदर्य प्रतियोगिता जीती, जिसका नाम मई क्वीन था। इस प्रतियोगिता को जीतने के बाद, साल 2002 में उनकी मां ने उन्हें मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में शामिल होने के लिए कहा ।इस प्रतियोगिता के लिए उनका फॉर्म भी खुद प्रियंका की माता ने भरा। मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में वह दूसरी रनर-अप बनीं।

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद, फिर उन्होंने मिस वर्ल्ड पेजेंट में भाग लिया। नतीजतन, उन्हें मिस वर्ल्ड 2000 का ताज पहनाया गया और 30 नवंबर 2000 को लंदन के मिलेनियम डोम में मिस वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल क्वीन ऑफ ब्यूटी-एशिया एंड ओशिनिया का खिताब भी जीता।

मिस वर्ल्ड जीतने के साथ ही उन्हें तुरंत प्रसिद्धि मिली और चोपड़ा ने भारतीय सिनेमा की दुनिया का अगला कदम है।

Bollywood Career

मिस वर्ल्ड बनने के बाद उन्हें भारतीय फिल्म जगत से काफी सारे फिल्मों के ऑफर आने लगे। प्रियंका ने 50 से अधिक बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है, जिसमें 15 वर्षों में तमिल जैसी क्षेत्रीय भाषा की फिल्में शामिल हैं। साल 2002 में, प्रियंका ने तमिल फिल्म थमिज़ान (Thamizhan) से अपने करियर की शुरुआत की।

उन्होंने 2003 में फिल्म हीरो- लव स्टोरी ऑफ ए स्पाय से बॉलीवुड में शुरुआत की। उसी वर्ष, उन्होंने संगीतमय हिट फिल्म अंदाज़ में अभिनय किया और उन्हें पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। साल 2004 में उन्होंने प्लान,किस्मत, संभव, मुझसे शादी करोगी और ऐतराज़ जैसी हिट फिल्मों में काम किया।

चोपड़ा ने 2005 में ब्लैकमेल, करम, यक़ीन, वक़्त और बरसात सहित छह फ़िल्मों में अभिनय किया। 2006 में, वर्ष की सबसे सफल फ़िल्में क्रिश और डॉन उनके खातों में रहीं। चोपड़ा को 2007 में बॉक्स ऑफिस पर बहुत कम सफलता मिली और 2008 की फिल्मों में, फैशन में उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता को साबित कर दिखाया।

यह फिल्म उनके करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई । उसके बाद, उसने कई हिट और फ्लॉप फिल्म में काम किया । 2014 में महिला मुक्केबाजी चैंपियन की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित फिल्म मैरी कॉम ने उनका नाम प्रथम श्रेणी की अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया। इस फिल्म के लिए उन्हें कुछ पुरस्कार मिले।

उन्होंने कमीने (2009), 7 खून माफ (2011), बर्फी (2012), क्रिश -3 (2013), दिल धड़कने दो (2015) और बाजीराव मस्तानी (2015) सहित कुछ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में अभिनय किया।

साल 2019 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘द स्काई इज पिंक‘ में उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर भी काम किया है।

Singing Career

अपने फिल्मी करियर के अलावा, प्रियंका ने Singing में भी हाथ आजमाया और 2012 में अपना पहला सिंगल इन माय सिटी (In My City ) और 2013 में एक्सोटिक (Exotic)रिलीज़ किया, जो भारत और विदेश दोनों में अच्छी तरह से प्रसिद्ध हुआ।

Hollywood Career

भारतीय फिल्म उद्योग में सफलता प्राप्त करने के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड की तरफ अपनी उड़ान भरी। उसने साल 2015 में अमेरिकी थ्रिलर शो क्वांटिको में अपना अभिनय दिखाया। इस शो में प्रियंका ने एलेक्स पैरिश का किरदार निभाया।

उसके बाद प्रियंका को बेवॉच नामक फिल्म भी ऑफर की गई थी, जिस में उन्होंने एक नेगेटिव किरदार किया था। हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ड्वेन जॉनसन के साथ भी प्रियंका ने काम किया है।

प्रियंका चोपड़ा की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में

सालफिल्म का नामकलेक्शन
2015बाजीराव मस्तानी184 करोड़
2013कृष 3175.83 करोड़
2012अग्निपथ119 करोड़
2011डॉन 2106.44 करोड़
2012बर्फी105.57 करोड़
2015दिल धड़कने दो75.05 करोड़
2014गुंडे73.28 करोड़
2014मैरी कॉम61.43 करोड़
2006डॉन50.34 करोड़
2008दोस्ताना44.38 करोड़

प्रियंका चोपड़ा के अवार्ड्स (Priyanka Chopra Award)

National Award

सालफिल्मपुरस्कार
2009फैशनBest Actress

Filmfare Award

सालफिल्मपुरस्कार
2004अंदाजBest Female Debut
2005ऐतराजBest Female Villain
2009फैशनBest Actress
2012सात खून माफ़Critics Award for Best Actress
2016बाजीराव मस्तानीBest Supporting Actress

Screen Award

सालफिल्मपुरस्कार
2015मेरी कोमBest Actress
2012सात खून माफ़Best Villain

उन्होंने अमेरिकी थ्रिलर शो क्वांटिको के लिए The People’s Choice Awards भी हांसिल किया है। प्रियंका The People’s Choice Awards जीतने वाली वह पहली दक्षिण एशियाई अभिनेत्री हैं।

प्रियंका चोपड़ा की नेट वर्थ (Priyanka Chopra Net Worth)

भारत की महंगी अभिनेत्रियों में प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल है। बता दें की एक फिल्म के लिए 9 – 10 करोड़ (भारतीय रुपए) चार्ज करती है। एक साल के लिए छोटे पर्दे  से भी उनकी कमाई 2.61 करोड़ (भारतीय रुपए) है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की नेट वर्थ 70 मिलियन डॉलर करोड़ या 600 करोड़ रुपये है। किसी भी स्‍टेज परफॉर्मेंस के लिए प्रियंका चोपड़ा 4 से 5 करोड़ रुपये लेती हैं।

नेट वर्थ (2023) $75 मिलियन
नेट वर्थ भारतीय रुपए मेंरु. 620 करोड़
मासिक आय और वेतन 1.5 करोड़ +
वार्षिक आय 18 करोड़ +
अंतिम अपडेट 2023

प्रियंका चोपड़ा के अफेयर्स (Priyanka Chopra Affairs)

असीम मर्चेंट – ऐसा कहा जाता है कि मॉडलिंग के दिनों में उनका पहला बॉयफ्रेंड असीम मर्चेंट था और 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद उसने उससे रिश्ता तोड़ लिया।

शाहिद कपूर – उनकी कथित प्रेम संबंध उनकी फिल्म ‘कमीने’ की रिलीज के बाद आग की तरह फैल गई, लेकिन उन्होंने इसे कभी स्वीकार नहीं किया और इसे एक रहस्य के रूप में रखा।

हरमन बावेजा – ऐसा कहा जाता है कि हरमन बावेजा के साथ प्रियंका 5 साल से रिलेशनशिप में रही और उनकी लव स्टोरी तब शुरू हुई थी, जब वे फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ में अभिनय कर रहे थे।

अक्षय कुमार -अक्षय कुमार के साथ उनका रिश्ता काफी सुर्ख़ियों में रहा। दोनों ने कई फिल्मों में भी काम किया। लेकिन अक्षय की पत्नी ट्विंकल को इसका संकेत मिला और उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ काम नहीं करने के लिए कहा।

शाहरुख खान – अगर अफवाहों पर विश्वास किया जाए तो कहा जाता है कि शाहरुख की पत्नी गौरी, जो कभी प्रियंका की करीबी थीं, उन्होंने भी प्रियंका का बहिष्कार कर दिया और शाहरुख को उनके साथ काम नहीं करने की चेतावनी दी।

प्रियंका चोपड़ा की शादी (Priyanka Chopra Marraige)

अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनास के संग प्रियंका चोपड़ा ने 2 दिसंबर साल 2018 को जोधपुर के एक पैलेस में हिन्दू रीत रिवाज़ की अनुसार बड़ी ही धूम धाम से शादी रचाई थी।

प्रियंका के शो क्वांटिको के दौरान एक फ्रेंड के द्वारा निक जोनास के साथ उनकी पहली मुकालात हुई थी। धीरे धीरे दोनों ने डेटिंग करना शुरू कर दिया। तीन डेट के बाद ही निक ने को प्रपोज कर दिया था और तब से दोनों का लव का सफर शुरू हो गया।

जानकारी के लिए बता दे कि निक जोनास प्रियंका से उम्र में 10 साल छोटे हैं।

प्रियंका चोपड़ा की संतान (Priyanka Chopra Daughter)

प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी से 15 जनवरी 2022 के बेटी को जन्म दिया था लेकिन प्रियंका और निक दोनों ने सोशल मीडिया के जरिये 22 जनवरी को घोषणा की थी कि वे पेरेंट्स बन गए हैं। प्रियंका ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। मालती नाम प्रियंका की मां के नाम यानि मधुमालती से लिया गया है और मैरी नाम निक की मां के नाम डेनिस मैरी से लिया गया है।

प्रियंका चोपड़ा के विवाद

  • अक्षय कुमार और शाहरुख खान के साथ उनके कथित प्रेम संबंधों की अफवाहों के कारण विवाद पैदा हो गया और परिणामस्वरूप, उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ काम नहीं करने का फैसला किया।
  • ट्विटर पर उनके और कॉमेडियन तन्मय भट के बीच लड़ाई हुई। कॉमेडियन तन्मय भट ने ट्विटर पर ट्वीट किया, जब मैं @प्रियंकाचोपड़ा नाम कहता हूँ तो मुझसे प्रियंका चोपड़ा की जगह ” प्रियंका चोपरुह” कहा जाता है।”इसके बाद प्रियंका और तन्मय के बीच विवाद पैदा हो गया।
  • विदेश में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से  मुलाकात के दौरान बहुत छोटी ड्रेस पहनी थी, जिसको लेकर लोगों ने प्रियंका को ट्विटर पर ट्रोल किया था।

प्रियंका चोपड़ा के जीवन से जुडी कुछ रोचक बातें

  • महज 18 वर्ष की उम्र में प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 फ़ेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता का ख़िताब जीता था।
  • प्रियंका का उपनाम पिगी चॉप्स अभिषेक बच्चन दिया था।
  • उसके पास मर्सिडीज बेंज ई क्लास, रोल्स रॉयस घोस्ट, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और पोर्श केयेन कार हैं।
  • प्रियंका  अपने पिता के काफी करीब थी । बता दें कि  इन्होंने अपने हाथ पर ‘डैडीज लिटिल गर्ल’ का टैटू साल 2012 में बनवाया था।
  • सामाजिक कारणों के लिए उनके योगदान के लिए, उन्हें 2017 में सामाजिक न्याय के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • प्रियंका चोपड़ा ने 2016 में यूनिसेफ के वैश्विक सद्भावना राजदूत के रूप में नियुक्त किया।
  • वह पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) के समर्थक हैं
  • प्रियंका ने हिंदुस्तान टाइम्स के लिए द प्रियंका चोपड़ा कॉलम लिखा, जो उनका पहला राय कॉलम है।
  • भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वच्छ भारत अभियान के लिए नवरत्न नामक नौ प्रत्याशियों में चुना गया।
  • वह मुंबई में पर्पल पेबल पिक्चर्स, प्रोडक्शन कंपनी भी बनाती है।
  • वह द प्रियंका चोपड़ा फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड एजुकेशन की संस्थापक भी हैं जो स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में अनपढ़ बच्चों को सहायता प्रदान करती हैं।
  • चोपड़ा के पास कई ब्रांड इंडोर्समेंट हैं जैसे TAG Heuer, Pepsi, Nokia, Garnier, Nestle, और Hero Honda

प्रियंका चोपड़ा की मनपसंद चीज़ें

  • प्रबाल गुरंग उनके पसंदीदा डिजाइनर हैं।
  • प्रियंका का पसंदीदा रंग लाल है।
  • उनके पसंदीदा कलाकार टॉम हार्डी, मैथ्यू मैककोनाघी, मेल गिब्सन, किशोर कुमार, शाहरुख खान और धर्मेंद्र हैं 
  • उनकी पसंदीदा अभिनेत्रियां सुष्मिता सेन और रेखा हैं।
  • उनकी पसंदीदा बॉलीवुड फिल्में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (1995) और ‘मुझसे शादी करोगी’ (2004) हैं जबकि पसंदीदा हॉलीवुड फिल्में ‘प्रिटी वुमन’ (1990), ‘जेरी मैगुइरे’ (1996) और ‘ए वॉक इन द क्लाउड्स’ (1995) हैं।
  • चोपड़ा एक मांसाहारी है, और वह चिकन / मटन बिरयानी, फिश करी, रिसोट्टो, फ्रेंच फ्राइज़, बर्गर, बोरबॉन बिस्कुट, रेड वेलवेट केकऔर सरसों का साग खाना पसंद करती है।
  • वह ब्राजील, पेरिस और मैक्सिको में छुट्टियां बिताना पसंद करती हैं।
  • गायन, कविता लिखना, पढ़ना, फोटोग्राफी करना उनके पसंदीदा शौख है। विलियम शेक्सपियर द्वारा Romeo and Juliet, जवाहरलाल नेहरू द्वारा Letters from a Father to His Daughter, और  सिडनी शेल्डन की Tell me your Dreams पसंदीदा पुस्तकें हैं। खाली समय मिलने पर वह उसे पढ़ती है।
  • ओलिव (Olive) मुंबई, उनका पसंदीदा रेस्तरां है।

प्रियंका चोपड़ा का होम एड्रेस

  • ग्रीन एकर्स लोखंडवाला परिसर, अंधेरी, मुंबई

FAQ

प्रियंका चोपड़ा की बेटी का नाम क्या है?

प्रियंका चोपड़ा की बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। मालती नाम प्रियंका की मां के नाम यानि मधुमालती से लिया गया है और मैरी नाम निक की मां के नाम डेनिस मैरी से लिया गया है।

प्रियंका चोपड़ा के पति का क्या नाम है?

प्रियंका चोपड़ा के पति का नाम निक जोनास है। प्रियंका चोपड़ा ने 2 दिसंबर साल 2018 को जोधपुर के एक पैलेस में हिन्दू रीत रिवाज़ की अनुसार बड़ी ही धूम धाम से शादी रचाई थी।

प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ कितनी है

प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ 70 मिलियन डॉलर करोड़ या 600 करोड़ रुपये है।

प्रियंका चोपड़ा ने किस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था?

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2003 में रिलीज़ हुई फिल्म हीरो- लव स्टोरी ऑफ ए स्पाय से बॉलीवुड में शुरुआत की।

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने पूरी कोशिश की है की आपको प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय (Priyanka Chopra Biography in Hindi) बारे में पूरी माहिति प्रदान हो। फिर भी अगर इसके जुडी कोई भी माहिती आपके पास हो तो आप उसे कमेंट बॉक्स में जरुर बताये। हम इसे जल्द से जल्द अपडेट करने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें:

अपर्णा टंडले (कामवाली बाई, शीला दीदी) का जीवन परिचय

गरीमा बख़्शी (वांडरिंग विद पेंट) का जीवन परिचय

अर्शिफा(अरिश्फा)खान का जीवन परिचय

अभिनेत्री मुमताज का जीवन परिचय

Leave a Comment

IND vs NZ सेमीफ़ाइनल : भारत ने न्यूज़ीलैंड को 70 रन से हराया बेहद खूबसूरत है जवान के डायरेक्टर एटली कुमार की पत्नी कल्पना चावला की कहानी आर्यन खान का जीवन परिचय उत्कर्ष शर्मा की कुछ खास बातें।