Nora Fatehi Biography In Hindi : नोरा फतेही एक डांसर, सिंगर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं जिनका जन्म कनाडा में हुआ था। वह मोरक्कन मूल की हैं। नोरा फतेही ने बॉलीवुड फिल्म “रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। अभिनेत्री को इमरान हाशमी की फिल्म “मि. एक्स” जिसमें उन्होंने फिल्म के एक गाने पर परफॉर्म किया था।

नोरा फतेही का जीवन परिचय | Nora Fatehi Biography in Hindi
नोरा फतेही की जीवनी एक नजर में
वास्तविक नाम | |
निक नेम | नोरा |
जन्म | 6 फ़रवरी 1992 |
जन्मस्थान | टोरेंटो, ओंटारियो, कनाडा |
डेब्यू फिल्म | |
राशि | कुंभ |
धर्म | इस्लाम |
नागरिकता | कैनेडियन |
जाती | मोरक्को |
पिता का नाम | ज्ञात नहीं है |
माता का नाम | ज्ञात नहीं है |
भाई का नाम | उमर फतेही |
शिक्षा | |
ऊंचाई | |
बॉयफ्रेंड का नाम | |
शादी | |
नेट वर्थ |
Page Contents
नोरा फतेही कौन है?
नोरा फतेही एक बहुत अच्छी बहुमुखी नर्तकी हैं नृत्य के अलावा वह मिश्रित मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित होने के दौरान अपनी कलाबाजी भी कर सकती हैं।
नोरा फतेही का जन्म
नोरा फतेही का जन्म 6 फ़रवरी 1992 को टोरेंटो, ओंटारियो, कनाडा में हुआ था। उनका निक नेम नोरा है। उनकी राशि कुंभ है। उनकी राष्ट्रीयता कैनेडियन है और धर्म इस्लाम है। उनकी जाती मोरक्को है।
नोरा फतेही का परिवार
नोरा एक इस्लामिक अरबी-मोरक्कन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। फिलहाल उनके माता पिता के बारे में हमारे पास कोई सचोट माहिती उपलब्ध नहीं है लेकिन एक इंटरव्यू में नोरा ने बताया था की उनकी मां तीसरी पीढ़ी की भारतीय हैं। नोरा का एक छोटे भाई है, जिनका नाम का नाम उमर फतेही है।
इनका परिवार एक अरेबिक-मुस्लिम परिवार है। इनका परिवार मोरक्को से कनाडा आया था। उनकी माता की वजह से उन्हें बचपन से ही भारत के प्रति काफी लगाव था।
नोरा फतेही की पढ़ाई
नोरा एक कैनेडियन है। उनका बचपन कनाडा में ही बीता है। उनके जीवन की प्रारंभिक स्कूल की पढ़ाई उन्होंने वेस्टव्यू सेंटेनियल सेकेंडरी स्कूल, टोरंटो से पूरी की। उसके बाद आगे की पढाई के लिए उन्होंने के लिए यॉर्क यूनिवर्सिटी, टोरंटो में दाखिला लिया लेकिन किसी कुछ कारणों की वजह से उन्होंने अपनी पढाई छोड की और अपना ग्रेजुएशन भी पूरा नहीं किया।
नोरा फतेही का करियर
नोरा के माता-पिता के divorce होने के बाद, उनके छोटे भाई की जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई। जिसके चलते, नोरा को घर के बाहर काम करने के लिए निकलना पड़ा। उन्हें earning के लिए, एक होटल में waitress का काम करना पड़ा। इसके साथ-साथ, वह रात में टेलीकॉलर और हुक्का बार में भी काम किया करती थी।
नोरा फतेही को बचपन से ही डांस का बहुत शौख था। अपने स्कूली दिनों से वो इंटरनेट पर देख-देख कर डांस सीखती रहती थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था की उन्होंने डांस घर पर ही सीखा है उनके लिए उन्होंने किसी भी पेशेवर द्वारा प्रशिक्षण नहीं लिया क्योंकि उनके समाज में एक्टिंग करने और नाचने के प्रति सख्त विरोध था।
पढाई के दौरान की उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कुछ छोटी-छोटी कंपनियों के साथ फोटो शूट किया। नोरा ने मॉडल और टैलेंट एजेंसी ‘ऑरेंज मॉडल मैनेजमेंट’ के द्वारा अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया। उन्होंने इस कंपनी के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया जिसके जरिये उन्होंने भारत भेजा गया।
साल 2012 में भारत आकर नोरा ने मेक्सिटोस चिप्स और एवरीथ फेसवॉश के लिए कई विज्ञापनों में काम किया। लेकिन इस विज्ञापनों के लिए उन्हें एक भी पैसा नहीं दिया गया , जिसके चलते उन्होंने एजेंसी छोड़ दी।
अब नोरा ने बॉलीवुड में अपना नसीब आजमाने का सोचा। नोरा फिल्मों में ऑडिशन देने लगी। लेकिन उनकी हिंदी अच्छी नहीं होने के कारण उन्हें ऑडिशन देने में काफी दिक्कतें आने लगी और कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और हिंदी क्लास को जॉइंट कर लिया।
आखिर में उनकी मेहनत रंग लाई। साल 2014 में नोरा फतेही ने बॉलीवुड फिल्म रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन में अभिनय करने का मौका मिला लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई।
नोरा को पहला ब्रेक 2014 में, एक एडवेंचर फिल्म में मिला। इस फिल्म का नाम Roar: Tiger of the Sundarbans था। लेकिन यह फिल्म लोगों के दिलों और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
बॉलीवुड में नकामियाबी के बाद उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्रीज की तरफ अपना रुख बदला। साल 2015 में उन्होंने पुरी जगन्नाथ की तेलुगु स्टारर “टेम्पर” में एक आइटम सॉन्ग करने का मौका मिला। उनका यह आइटम सॉन्ग हिट सुपरहिट साबित हुआ और उन्हें इस पहचान मिली।
इसी साल उन्होंने विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित और महेश भट्ट द्वारा निर्मित इमरान हाशमी की स्टारर फिल्म ‘मि. एक्स‘ में काम किया लेकिन उनके हाथ सफलता नहीं लगी। बाद में, उन्होंने “बाहुबली: द बिगिनिंग” और “किक 2” जैसी फिल्में साइन कीं। इन दोनों फिल्मों के आइटम सॉन्ग को लोगों ने बहुत पसंद किया और लोगों के दिल में नोरा ने अपनी जगह बना दी।
साल 2015 में, उन्होंने दो तेलुगु फिल्में “शेर” और “लोफर” साइन की, जिसे पुरी जगन्नाथ ने वरुण तेज के साथ अभिनीत किया था। नवंबर 2015 के अंत में, उन्होंने एक फिल्म “ओपिरी” साइन की। इसके बाद नोरा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
साल दिसंबर 2015, नोरा फतेही ने बिग बॉस के घर में प्रवेश किया, जो अपने नौवें सीज़न में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में था। नोरा फतेही ने बिग बॉस में घर के अंदर 3 सप्ताह बिताए। साल 2016 में ‘झलक दिखला जा’ की प्रतियोगी भी थीं। उन्होंने ‘माई बर्थडे सॉन्ग‘ में अभिनय किया था, जिसमें वह संजय सूरी के साथ मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आई थी।
फरवरी 2019 में, उन्होंने एक विशेष कलाकार के रूप में रिकॉर्ड लेबल टी-सीरीज़ के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। अब नोरा फतेही उनकी आने वाली फिल्मों, संगीत वीडियो, वेब श्रृंखला और वेब फिल्मों में दिखाई देंगी। साल 2019 में, उन्होंने तंजानिया के संगीतकार और गीतकार रेवन्नी के साथ मिलकर अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेजी डेब्यू गीत पेपेटा रिलीज़ किया
इसके बाद साल 2020 की डांस फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में दिखाई दीं, जो सहायक भूमिका के साथ उनकी पहली फिल्म बन गई। 6 मार्च 2021 को, फतेही पहली अफ्रीकी-अरब महिला कलाकार बनीं, जिनके गाने “दिलबर” ने YouTube पर एक बिलियन व्यूज पार किए। उन्होंने दिलबर गीत केअरबी संस्करण को रिलीज़ करने के लिए मोरक्कन हिप-हॉप समूह फनाइरे के साथ भी सहयोग किया।
अक्टूबर 2022 में, उन्हें कतर में 2022 फीफा विश्व कप के अंतिम समापन समारोह में एक गीत, लाइट द स्काई में फीचर करने के लिए चुना गया था, जिसमें कलाकारों, रेडवन, मनाल, बालकीस और रहमा रियाद के साथ सहयोग किया गया था।
नोरा फतेही की नेट वर्थ
नोरा फतेही की ज्यादातर इनकम अभिनय और ब्रांड एंडोर्समेंट से आती है। वह संगीत वीडियो, टीवी शो, नृत्य, मॉडलिंग, वेब श्रृंखला आदि के माध्यम से भी पैसा कमाती है।
नोरा फतेही की कुल संपत्ति (Net Worth) रु14.23 करोड़, जो 1.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, और उसकी वार्षिक इनकम रु7.20 करोड़ से लेकर रु. 10.80 करोड़ तक है। नोरा की मंथली इनकम करीब 60 लाख से रु. 90 लाख रुपये है।
नोरा फतेही को एक वीडियो सॉन्ग में एक्टिंग के लिए रु 50 लाख से रु 60 लाख रुपये मिलते है। एक फिल्म में अभिनय के लिए नोरा फतेही को 90 लाख से 1.3 करोड़ रुपये मिलते है।
नोरा फतेही के अफेयर्स
नोरा फतेही की शादी
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने पूरी कोशिश की है की आपको नोरा फतेही का जीवन परिचय ( Nora Fatehi Biography in Hindi)के बारे में पूरी माहिति प्रदान हो। फिर भी अगर इसके साथ जुडी कोई भी माहिती आपके पास हो तो आप उसे कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं। हम इसे जल्द से जल्द अपडेट करने की कोशिश करेंगे।
यह भी पढ़ें: