Nomad Shubham Biography In Hindi : 16 साल का एक लड़का था, जिसका पैशन था दुनिया घूमना और उन्होंने महेनत से अपने इस पैशन को अपना करियर बना दिया। दुनिया घूमना कौन नहीं चाहता और वो भी बिना पैसों के। पैसे के बिना दुनिया घूमना हम सोच भी नहीं सकते।
लेकिन दोस्तों बिना पैसों के भी दुनिया घूमी जा सकती है और यह सच साबित किया है भारत के एक छोटे से गांव में रहने वाले एक लड़के ने, जो 16 साल की कम उम्र में ही by land आधी दुनिया घूम चूका है और वो भी बिना पैसों के। उस लड़के का नाम है शुभम।

इस आर्टिकल में हम आपको नोमेड शुभम का जीवन परिचय (Nomad Shubham Biography In Hindi), Family, Village, Girl Friend, World Record, Net Worth के बारे में संक्षिप्त माहिति प्रदान करेंगे।
नोमेड शुभम का जीवन परिचय | Nomad Shubham Biography In Hindi
Page Contents
नोमाद शुभम (Nomad Shubham)की जीवनी एक नजर में
पूरा नाम | शुभम कुमार |
उपनाम | नोमेड शुभम (Nomad Shubham) |
जन्म तारीख | 2 दिसंबर 2002 |
जन्म स्थान | भागलपुर, मुंगेर, बिहार,भारत |
उम्र | 20 वर्ष (2022 तक) |
पेशा | ट्रैवलर, व्लोगर, यूटूबर, ट्रेवल इंफ्लून्सर |
राशि | कन्या |
गृहनगर | बिहार, भारत |
धर्म | हिन्दू धर्म |
जाति | यादव |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
शिक्षा | Collage Dropout |
नेटवर्थ | 5 करोड़ रुपये |
वर्ल्ड रिकॉर्ड | 1 lakh+ k.m का एक लंबा सफ़र By land |
अफेयर्स | सिंगल |
नोमेड शुभम कौन है? (Who is Nomad Shubham)
Nomad Shubham का वास्तविक नाम शुभम कुमार है। शुभम को लोग Nomad Shubham के नाम से पहचानते है। उन्होंने यह साबित कर दिखाया कि अगर इंसान में कुछ करने की हिम्मत और Passion हो तो कुछ भी नामुनकिन नही।
उन्होंने 18 साल की कम उम्र में ही hitchhiking करके लगभग 20 देशों में ट्रेवल किया है और Guinness World Record में अपना नाम भी दर्ज करवाया है।
नोमेड शुभम का जन्म (Nomad Shubham Birth Date)
शुभम का जन्म 2 दिसम्बर 2002 को भागलपुर, मुंगेर, बिहार,भारत में हुआ था। उनका निक नेम नोमेड शुभम है। उनकी राशि कन्या है। उनकी राष्ट्रीयता भारतीय है और धर्म हिन्दू है।
नोमेड शुभम का परिवार (Nomad Shubham Family)
शुभम का जन्म एक छोटे से गांव में गरीब परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता के नाम के बारे में हमारे पास कोई माहिति उपलब्ध नहीं है। शुभम के पिता बिहार के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक है। और उनकी माता एक कुशल गृहिणी है।
नोमेड शुभम की पढ़ाई
शुभम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बिहार के एक सरकारी नगरपालिका स्कूल से की। 10 वीं कक्षा के बाद उनका सपना बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री हांसिल करना था।
इसलिए आगे की पढ़ाई के लिए वो कोटा, राजस्थान चले गए और वह जाकर IIT -JEE की तैयारी में लग गए। साल 2018 में उन्होंने JEE को Crack कर लिया। उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने Germany की यूनिवर्सिटी में apply किया और वह select भी हो गए।
नोमेड शुभम का करियर (Nomad Shubham Career)
बचपन से ही शुभम को घूमना काफी पसंद था। स्कूल से भी वो चुप चुप कर उनके गांव के आसपास के गाँव देखने चला जाता था। 10 वीं कक्षा के बाद उन्होंने बहुत सारे इंजीनियरिंग प्रवेश पत्र भारत के अन्य शहरों में भरे। ताकि वो दूसरे शहरों में जा सके। उन्होंने अपनी लाइफ में पहली बार ऐसी solo travel की थी।
कोटा शहर में पढाई के दौरान छुट्टियों में भी वो आसपास के शहर को देखने जाया करता था। लेकिन उनके मन पढ़ाई में नहीं था। शुभम को सिर्फ travel ही पसंद था। आखिर में उन्होंने में पढाई कम्पलीट करके ट्रेवल करने का मन बना लिया।
पढाई से वो इतने बोर हो गए की उन्होंने फ्रेश होने के लिए अपनी बहन के साथ थोड़ी छुट्टी लेकर लेह लद्दाख जाने का प्लान बनाया। लेह लद्दाख जाकर उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ। वापस आकर उन्होंने अपनी एग्जाम को कम्पलीट किया।
परीक्षा में सफलता मिलने के बाद उनका Germany की यूनिवर्सिटी में सेलक्शन हो गया। शुभम traveler बनना चाहता था, लेकिन उनके माता-पिता खुश नहीं थे।
- यह भी पढ़ें: गरीमा बख़्शी (वांडरिंग विद पेंट) का जीवन परिचय
- यह भी पढ़ें: अपर्णा टंडले (कामवाली बाई, शीला दीदी) का जीवन परिचय
शुभम से नोमेड शुभम तक का सफर
उन्होंने सोचा कि यूरोप जाकर वो ट्रेवेल करेंगे। वही उनके मित्र ने बताया कि यूरोप में काफी समय पढाई और जॉब में ही चला जाता है। लेकिन शुभम को full time ट्रेवल करना था।
यही असमंजस में शुभम ने अपने जीवन का सबसे कठिन और सर्वश्रेष्ठ निर्णय लिया और उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और travel को full time चुना। वर्ष 2018 में, उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी। उन्होंने
- 1 st trip – Nepal and Bhutan for 2 weeks.
- 2nd trip – Russia and Kazakhstan for 4 weeks
- 3rd trip – South East Asia – Malaysia, Cambodia, Thailand, Laos and Myanmar
उसके बाद उन्होंने भारत से दक्षिण अफ्रीका by land सफर करने का फैसला किया। उन्होंने बांग्लादेश, चीन, मंगोलिया, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, रूस और अजरबैजान तक का सफर by land किया।
COVID-19 के कारण उन्हें अपने सफर पर रोक लगानी पड़ी। December 2020 से उन्होंने फिर से अपनी यात्रा शुरू कर दी है।
Nomad Shubham Guinness World Record
शुभम ने hitchhiking और सार्वजनिक परिवहन (public transport) के माध्यम से लगातार 1 lakh+ k.m का एक लंबा सफ़र by land सर किया है, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। इस सफर में दुनिया के 3 Continents और 40+ Countries शामिल है।
कम उम्र में By land इतना लंबा सफर सर करने वाली यह दुनिया की पहली व्यक्ति है। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की खास बात यह है कि शुभम ने Guinness World Record बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा था। वो सिर्फ अपने passion को फॉलो करता था।
शुभम hitchhiking के माध्यम से रूस में ओम्याकोन (Oymyakon) नामक एक जगह पर भी पहुंचे थे। जहां का तापमान- 71 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है । वहां पहुंचने वाले वो चौथे भारतीय है।
नोमेड शुभम की नेट वर्थ (Nomad Shubham Net Worth)
शुभम यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते है। साल 2019 में उन्होंने अपनी पहली वीडियो यूट्यूब पर अपलोड की थी। तब से साल 2021 तक यूट्यूब पर उनके 10,00,000 Subscribers हो चुके है।
शुभम की ज्यादातर कमाई यूट्यूब के माध्यम से होती है। यूट्यूब से उनकी साल की कमाई लगभग 20 लाख रुपये है। इसके अलावा शुभम को कई स्पोंसरशिप भी मिलती है। शुभम 20,000 से 50,000 रुपये स्पॉन्सरशिप से कमा लेते हैं।
नोमेड शुभम को एफिलियेट लिंक से महीने का 10,000 से 40,000 की कमाई हो जाती है। इंस्टाग्राम पर शुभम ब्रांड प्रमोशन करके महीने का 30,000 से 50,000 रूपये कमा लेते हैं। अगर हम नोमेड शुभम की नेट वर्थ की बात करें तो एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी नेटवर्थ 5 करोड़ रुपये हैं।
नोमेड शुभम के अफेयर्स (Nomad Shubham Affairs)
एक इंटरव्यू में शुभम ने बताया कि फ़िलहाल उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है और वह सिंगल हैं। शुभम अभी अपने करियर पर ही ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
नोमेड शुभम के जीवन से जुडी कुछ रोचक बातें
- उन्होंने 16 साल की कम उम्र में traveling करना शुरू किया था।
- President of India ने उन्हें ट्वीटर पर फॉलो किया व उनके काम की प्रशंसा की।
- बचपन से ही शुभम को घूमना बहुत पसंद था, इसलिए वो पायलट और मरीन इंजीनियर बनना कहते थे।
- वरुण वागीश उर्फ माउंटेन ट्रैकर के वीडियो देखने के बाद उन्हों ने महसूस किया कि travel करने के लिए किसी भी डिग्री की आवश्यकता नहीं थी।
- बिना पैसों से दुनिया घुमाने वाली Tomislav Perko की वीडियो में दिखाई गई टिप्स को देखकर शुभम ने ट्रेवल करने का ठान ही लिया।
- 4 Country घूमने के बाद शुभम ने अपना यूट्यूब चैनल बनाया ताकि वो उन लोगों की हेल्प कर सके जो कम पैसो में दुनिया घूमना चाहते है।
- उनका पसंदीदा रंग काला और ग्रे है।
- Russia, Iran, और Egipt शुभम का पसंदीदा destination है।
- शुभम को By land घूमना काफी पसंद है।
- नोमेड शुभम अबतक तीन महाद्विप व 40 से ज्यादा देश घूम चुके हैं। इसके अलावा यह सफर एक लाख किलोमीटर की दूरी तय कर चुका है।
- नोमेड शुभम भारत के 15 राज्य भी घूम चुके हैं।
- नोमेड शुभम मात्र एक लाख रुपये के बजट में 18 देश घूम चूका है।
- नोमेड शुभम रसिया में एक माफिया के घर में सोए थे।
Nomad Shubham Youtube, Instagram and Content Number
नोमेड शुभम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। अपने ट्रेवल की हर अपडेट इंस्टाग्राम के माध्यम से ही अपने फैंस को देते रहते है। साथ साथ वो यूट्यूब पर भी अपनी वीडियो अपलोड करते रहते है।
- Instagram: nomadshubham
- Youtube: Nomad Shubham
नोमाद शुभम के Content Number के बारे में हमारे पास कोई माहिती उपलब्ध नहीं है।
FAQ
नोमेड शुभम की नेटवर्थ 5 करोड़ रुपये हैं।
नोमेड शुभम के गांव का नाम भागलपुर, मुंगेर, बिहार,भारत हैं।
साल 2022 तक नोमेड शुभम 16 देश घूम चूका है।
नोमेड शुभम ने साल 2018 में JEE को Crack कर लिया था लेकिन अपने पैशन को फॉलो करने के लिए उन्होंने आगे पढ़ाई छोड़ दी।
नोमेड शुभम ने अपनी पहली ट्रिप नेपाल और भूटान देश में की।
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने पूरी कोशिश की है की आपको नोमेड शुभम का जीवन परिचय (Nomad Shubham Biography In Hindi) के बारे में पूरी माहिति प्रदान हो। फिर भी अगर इसके साथ जुडी कोई भी माहिती आपके पास हो तो आप उसे कमेंट बॉक्स में जरुर बताये। हम इसे जल्द से जल्द अपडेट करने की कोशिश करेंगे।
यह भी पढ़ें: