Maahi Queen Biography In Hindi : नमस्कार दोस्तों। आज हम बात करने वाले है, एक ऐसी लड़की के बारे में जिन्हें अपने सपने साकार करने के लिए कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। You Tube जैसे सोशल मीडिया का सहारा लेकर आज उन्होंने ना सिर्फ अपने सपने को पूरा किया बल्कि छोटी उम्र से लोगों के दिल पर राज कर रही है।

जी हाँ दोस्तों उस लड़की का नाम है माही अग्रवाल,जिन्हें हम सब माहि क्वीन के नाम से जानते है। इस आर्टिकल में हम आपके साथ मशहुर You Tuber माही क्वीन का जीवन परिचय के बारे में माहिती प्रदान करेंगे।
माही क्वीन का जीवन परिचय | Maahi Queen Biography In Hindi
माही क्वीन का जन्म
माही क्वीन का वास्तविक नाम माही अग्रवाल है। माही क्वीन यानि की माही अग्रवाल का जन्म 28 अक्टूबर 2001 को मुंबई ,महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। उनका निक नेम माही क्वीन है। उनकी राष्ट्रीयता भारतीय है और धर्म हिन्दू है। उनका होम टाउन मुंबई ,महाराष्ट्र, भारत है।
माही क्वीन का परिवार
माही का जन्म एक मिडिल क्लास हिन्दू परिवार में हुआ है। माही क्वीन के परिवार में कुल 5 सदस्य है। माही घर में सबसे छोटी है। उनके माता पिता के बारे में हमारे पास कोई जानकारी नहीं है। उनकी एक बड़ी बहन है, जो शादी शुदा है। माही का एक बड़ा भाई है, जिनका नाम जीतु अग्रवाल है। उनका भाई भी एक पॉपुलर You Tuber है।

माही क्वीन की पढ़ाई
माही अग्रवाल की प्रारंभिक से लेकर कॉलेज तक की पढ़ाई मुंबई से हुई है। माही ने ग्रेजुएट तक की पढ़ाई की है।
माही क्वीन का करियर
माही क्वीन को बचपन से ही मॉडलिंग और एक्टिंग का काफी शौख था। वो बचपन से ही पढाई के साथ साथ मॉडलिंग करने लगी थी। बॉलीवुड से प्रेरित माही एक्टिंग में ही अपना करियर बनाना चाहती थी।
साल 2017 में उन्होंने कॉलेज के दिनों में उन्होंने अपने मित्र संदीप यादव के साथ मिलकर एक YouTube चैनल बनाया, जिसका नाम है राधे क्रिएशन (Radhe Creation)। इस चैनल के जरिये उन्हें बहुत पॉपुलैरिटी मिली। यूट्यूब के अलावा भी सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनके गाने वायरल होने लगे।
थोड़े समय बाद कुछ कारणसर उन्होंने राधे क्रिएशन छोड़ दिया और अपना खुद का YouTube चैनल माही क्वीन (Maahi Queen) नाम से शुरू किया।
Oct 25, 2018 में उन्होंने अपना पहला सॉन्ग YouTube पर अपलोड किया। तब से लेकर आज तक उन्होंने काफी मेहनत की और यूट्यूब क्वीन बन गई। आज यूट्यूब पर उनके 4 मिलियन से ज्यादा subscribers है।
माही क्वीन की नेट वर्थ
माही एक यूट्यूब क्रिएटर है। उनके कमाई का स्त्रोत YouTube है। YouTube और प्रमोशन करके माही महीने के करीब 2 से 3 लाख तक की कमाई करती है। बता दें कि माही क्वीन की नेट वर्थ लगभग 40 से 50 लाख रुपये है।
माही क्वीन के अफेयर्स
फ़िलहाल माही अग्रवाल का सारा ध्यान अभी अपने करियर पर ही केन्द्रित है। माही के ज्यादातर वीडियो आर्यन मिश्रा के साथ होते है। लोगों को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आती है।

माही के फैन का मानना है कि उनका बॉयफ्रेंड आर्यन मिश्रा है। लेकिन माही आर्यन को अपना अच्छा फ्रेंड बताती है। लेकिन माही और आर्यन अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर दोनों की पिक्चर अपलोड करते रहते है और स्टेटस के जरिये बताते है की दोनों एक दूसरे के प्रेम में है। फ़िलहाल माहि सिंगल है।
माही क्वीन की शादी
फिलहाल माहि अपने को स्टार आर्यन मिश्रा के साथ नजर आती है। हो सकता है दोनों जल्द ही शादी भी कर ले। लेकिन अभी तक दोनों ने इसके बारे में कोई जानकरी नही दी है।
माही क्वीन के जीवन से जुडी कुछ रोचक बातें
- माही को बचपन से टीवी सीरियल देखना काफी पसंद था। वो T.V देखते हुए एक्टिंग किया करती थी।
- इंस्टाग्राम पर माही सिर्फ एक ही व्यक्ति को फॉलो करती है, वो है उनका भाई जीतु अग्रवाल।
- माही को bike rider का कोई शौक है, इसलिए उनकी माता ने उन्हें जन्मदिन पर ड्यूक बाइक भेंट की थी।
- माही को पालतू जानवर से काफी लगाव है।
- उनका का मन पसंद रंग काला है।
- उन्हें बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान और अभिनेत्री कैटरिना कैफ पसंद है।
- माही ने अपने बाएं हाथ पर अपना नाम का टैटू बनवाया है।
FAQ
माहि क्वीन एक भारतीय यूट्यूबर, सोशल मीडिया स्टार और सिंगर है।
माहि क्वीन का बॉयफ्रेंड आर्यन मिश्रा है,जो उनका को-स्टार है।
माही क्वीन की नेट वर्थ लगभग 40 से 50 लाख रुपये है।
माही क्वीन मस्तानी कवर सांग था, जो 25 अक्टूबर 2018 में यूट्यूब पर अपलोड किया गया था।
माही क्वीन का होम एड्रेस
माहि क्वीन के होम एड्रेस के बारे में हमारे पास कोई जानकरी उपलब्ध नहीं है लेकिन फिलहाल वो मुंबई में रहती है।
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने पूरी कोशिश की है की आपको माही क्वीन का जीवन परिचय (Maahi Queen Biography In Hindi ) के बारे में पूरी माहिति प्रदान हो। फिर भी अगर इसके साथ जुडी कोई भी माहिती आपके पास हो तो आप उसे कमेंट बॉक्स में जरुर बताये। हम इसे जल्द से जल्द अपडेट करने की कोशिश करेंगे।
यह भी पढ़ें:
aapane bahut badhiya jankari di hai
Thank you
mobile number mahi queen के