Lucky Dancer Biography In Hindi: सोशल मीडिया के ज़माने में आज कई लोग रातोंरात स्टार बन जाते है। आज हम इस आर्टिकल में ऐसे ही एक नौजवान के बारे में बात करने जा रहे है, जिसने बेहद कम उम्र में अपने डांस और स्टाइल से आज लाखों दिलों में अपनी जगह बना ली है।
इस नौजवान का नाम है लकी डांसर ( Lucky dancer)। दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में लकी डांसर (अरहान खान) का जीवन परिचय के बारे में आपको संपूर्ण माहिती प्रदान करेंगे।

अपने लुक,अनोखी हेयर स्टाइल और डांसिंग की वजह से आज न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। तो चलिए जानते है सोशल स्टार Lucky Dancer की पर्सनल और व्यावसाहिक बातों के बारे में।
लकी डांसर (अरहान खान) का जीवन परिचय | Lucky Dancer Biography In Hindi
Page Contents
लकी डांसर की जीवनी एक नजर में
वास्तविक नाम | अरहान खान (Arhan Khan) |
निक नाम | लकी डांसर (Lucky Dancer) |
पेशा | भारतीय मॉडल, सोशल मीडिया स्टार, इन्फ्लुएंसर और टिक-टॉक स्टार |
जन्म | 4 सितंबर 2001 |
जन्म स्थल | कानपुर,उत्तर प्रदेश |
राशि | कन्या |
धर्म | इस्लाम |
नागरिकता | भारतीय |
बहन का नाम | तान्या खान |
भाई का नाम | सलमान खान |
नेट वर्थ | करीब 30 लाख रुपये |
वैवाहिक स्थिति | अवैवाहिक |
लकी डांसर कौन है?
लकी डांसर (Lucky Dancer) एक भारतीय मॉडल, सोशल मीडिया स्टार, इन्फ्लुएंसर और टिक-टॉक स्टार और साथ में एक बेहतरीन डांसर भी है। क्या आप जानते है लकी डांसर का असली नाम क्या है? उनका असली नाम अरहान खान (Arhan Khan) है।
लकी डांसर का जन्म
लकी डांसर यानि की अरहान खान का जन्म भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के कानपूर शहर में 4 सितंबर 2001 को हुआ था। वह एक मध्यम वर्गीय मुस्लिम परिवार से है। उनका का निक नेम लकी डांसर और बिहारी है। उनकी राशि कन्या है।
लकी डांसर का परिवार
फ़िलहाल लकी डांसर के माता पिता के बारे में हमें कोई माहिती प्राप्त नहीं है। लेकिन उन्हें कई बार अपने माता पिता के साथ टिकटोक में वीडियो बनाते हुए देखा गया है।

उनके अलावा उनकी एक बहन तान्या खान और एक भाई सलमान खान है। लकी डांसर अपने परिवार के बहुत करीब है। आये दिन सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते है।
Lucky Dancer Height, Weight and Body measurement
लकी डांसर चार्मिंग और स्मार्ट दीखते है। उनकी लम्बाई (Height) 5′ 7″ फीट और वजन (Weight) लगभग 60 किलो है। उनकी आँखों का रंग ( Eye Colour) हल्का भूरा (Light Brown) और बालों का रंग (Hair Colour) लाइट वाइट ( Light white) है। उनका शारीरिक माप 32-26-32 है।
लकी डांसर की पढ़ाई
लकी डांसर ने प्राइमरी तक की पढ़ाई मुंबई महाराष्ट्र से की है। लेकिन उनकी स्कूल के बारे में हमें कोई जानकरी अभी तक प्राप्त नही है।
यह भी पढ़ें: गरीमा बख़्शी (वांडरिंग विद पेंट) का जीवन परिचय
यह भी पढ़ें: रोबिन जिंदल (Oye Indori) का जीवन परिचय
लकी डांसर का करियर
लकी डांसर को डांस का बहुत शौख था। इसलिए महज 14 वर्ष की आयु में पढाई के साथ साथ वो ऑनलाइन अलग-अलग प्लेटफार्मों पर अपनी वीडियो पोस्ट करने लगे। लोगों ने उनकी प्रतिभा को काफी पसंद किया और साथ साथ काफी सराहा।
आज डांस के साथ साथ अरहान खान अपने लुक और हेयर स्टाइल के लिए दर्शकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। आज सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स है।
Music Video
सोशल मीडिया के साथ साथ उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। जिस में से दिलदारी और यारा -2 बेहद पॉपुलर है। दर्शकों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आती है। उनकी म्यूजिक वीडियो पर हमेशा millions में व्यूज होते है।
लकी डांसर की नेट वर्थ
अगर कमाई की बात करे तो उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी के चलते उनके पास कई ब्रांड प्रमोशन के लिए आते है। Social Media Influencer होने के नाते उनकी कमाई का जरिया ऑनलाइन प्लॅटफॉम्स है।
उसके साथ साथ म्यूजिक वीडियोस में भी काम करके वो लाखों तक कमाई कर लेते है। फिलहाल उनकी नेटवर्थ के बारे में बात करे तो उनकी नेट वर्थ करीब 30 लाख रुपये है।
लकी डांसर के अफेयर्स
फिलहाल लकी डांसर सिंगल है और पूरी तरह से अपना ध्यान करियर पर दे रहा है। लकी डांसर और टिक-टोक स्टार अर्शिफा खान कई बार एक साथ वीडियो में नजर आते है। जिसके चलते दोनों के फैंस ने एकदूसरे के साथ दोनों का नाम जोड़ दिया है। हालाँकि, यह केवल एक अफवाह है। और दोनों की तरफ से इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है।
वर्तमान में लकी डांसर की गर्लफ्रेंड का नाम मोहिनी शर्मा है।
लकी डांसर के विवाद
उनका नाम अभी किसी भी Controversy के साथ नही जुड़ा है।
लकी डांसर के जीवन से जुडी कुछ रोचक बातें
- वो एक फिटनेस फ्रीक भी हैं।
- लकी डांसर एक डांस वर्कशॉप का मालिक है। जहाँ वह डांस सिखाता है।
- उन्होंने बहुत कम उम्र में प्रसिद्धि हासिल की।
- उन्होंने टिक-टॉक स्टार होने का कीमती बिल्ला कमाया।
- वह अपने दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं।
- उनके पास टीम नवाब नामक एक डांस ग्रुप है, जो काफी पॉपुलर है।
- शाहरुख खान और सलमान खान उनके पसंदीदा अभिनेता हैं।
- आलिया भट्ट उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस हैं।
- जस्टिन बीबर, ज़ैन मलिक, गिरीक अमान और दानिश अल्फ़ाज़ उनके पसंदीदा गायक हैं।
- नृत्य और टिक-टोक वीडियो बनाना उनके पसंदीदा शौक हैं।
- उनका पसंदीदा रंग Black, Red, Orange है।
- Chinese food और चिकन बिरयानी खाना उन्हें बेहद पसंद है।
लकी डांसर का होम एड्रेस
फ़िलहाल इस विषय के बारे में कोई भी माहिति हमारे पास उपलब्ध नहीं है।
FAQ
लकी डांसर असली नाम अरहान खान है।
लकी डांसर की कमाई मासिक वेतन 2-5 लाख रुपये है।
लकी डांसर की बहन का नाम तान्या खान है।
लकी डांसर का होम टाउन नईदिल्ली है।
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने पूरी कोशिश की है की आपको लकी डांसर का जीवन परिचय (Lucky Dancer Biography in hindi ) के बारे में पूरी माहिति प्रदान हो। फिर भी अगर इसके जुडी कोई भी माहिती आपके पास हो तो आप उसे कमेंट बॉक्स में जरुर बताये। हम इसे जल्द से जल्द अपडेट करने की कोशिश करेंगे।
यह भी पढ़ें: