केएल राहुल का शुरुआती क्रिकेट करियर।
केएल राहुल ने सिर्फ 11 साल की उम्र से ही अपना क्रिकेट करियर शुरू कर दिया था। शुरुआती दिनों में अच्छे क्रिकेट खेलने के लिए इन्हें कई सारी संघर्ष और परेशानियों का सामना करना पड़ा था। स्कूल के समय से ही केएल राहुल क्रिकेट के बारीकियां को सिखाने लगे थे और अपनी गलतियों को सुधार करने लगे थे।
केएल राहुल के अंदर इतना क्रिकेट प्रेम देखकर उनके पिता क्रिकेट सीखने उन्हें साउथ कन्नड़ क्रिकेट एसोसिएशन के नेहरू मैदान पर लेकर गए थे। यहां से कोच सैमुअल जयराम ने कल राहुल की प्रारंभिक क्रिकेट शिक्षा शुरू की थी। उन्हें प्रतिदिन सुबह-सुबह स्कूल से 20 किलोमीटर दूर एकेडमी तक जाने के लिए घंटे बसों का इंतजार करना पड़ता था।
लेकिन इन सब परेशानियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार परिश्रम करते रहे। यहां तक कि कल राहुल को पूर्व खिलाड़ी जीके अनिल कुमार और सौम्शेखर सिरगुप्पी से क्रिकेट सीखने का भी मौका मिला था।
केएल राहुल का घरेलू क्रिकेट करियर।
केएल राहुल ने अपना घरेलू क्रिकेट करियर कर्नाटक के टीम से खेलते हुए साल 2010 में किया था। घरेलू क्रिकेट करियर में शानदार प्रदर्शन करने के कारण उनका चयन अंदर-19 वर्ल्ड कप के टीम में किया गया था। अंडर-19 वर्ल्ड कप मैं भी केएल राहुल ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था जिसके बाद उन्हें 2014-15 में दिलीप ट्रॉफी में साउथ जोन टीम की तरफ से खेलने का मौका दिया गया।
केएल राहुल ने सेंट्रल जोन के खिलाफ खेलते हुए अपने पहली पारी में शानदार 185 रन और दूसरी पारी में बेहतरीन 130 रन बनाए थे। इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए इस मुकाबले में उन्हें मैन ऑफ द मैच का भी अवार्ड दिया गया था। दिलीप ट्रॉफी में गजब के प्रदर्शन को देखते हुए केएल राहुल को राष्ट्रीय भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया था।
केएल राहुल का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू
- टेस्ट डेब्यू– 26 दिसंबर, 2014 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
- वनडे डेब्यू – 11 जून, 2016 जिम्बाब्वे के खिलाफ
- टी20 डेब्यू – 18 जून, 2016 जिमबाव्बे के खिलाफ
केएल राहुल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर।
केएल राहुल भारतीय टीम के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में सुमार है जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ा है। केएल राहुल कई बार चोट के कारण टीम से बाहर रह चुके हैं। लेकिन इन्होंने हर बार टीम में फिर से दमदार वापसी की है। तो आईए जानते हैं केएल राहुल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के बारे में।
टेस्ट करियर:-
दिलीप ट्रॉफी 2014-15 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद केएल राहुल को दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया। इस मैच में उन्हें रोहित शर्मा के जगह पर टीम में लाया गया था। केएल राहुल ने मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से अपना डेब्यू किया था। लेकिन केएल राहुल का पहला मैच का दोनों पारी ही काफी खराब रहा था।
पहले पारी में उन्होंने मात्र 3 रन और दूसरे में सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। लेकिन सिडनी में हुए दूसरे टेस्ट मैच में केएल राहुल ओपनिंग करते बेहतरीन 110 रन बनाकर टीम में अपने दावेदारी को मजबूत कर लिया था। इस मैच में केएल राहुल ने कप्तान विराट कोहली के साथ 141 रनों की साझेदारी की थी। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ केएल राहुल ने 199 रनों की पारी खेली थी जिसके बाद उन्होंने नें फैंस के दिलों में अपना जगह बना लिया था।
वनडे करियर:-
केएल राहुल ने अपने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का शुरुआत जिंबॉब्वे के खिलाफ खेलते हुए 11 जून 2016 में किया था। के राहुल ने अपने पहले यानी डेब्यू मैच में ही नवाद 100 रन की पारी खेली थी और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए थे।
केएल राहुल ने अभी तक वनडे में कुल 69 मैच खेले हैं जिसमें 48.76 के औसत से 2,536 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 6 शतक और 16 अर्धशतक शामिल है। विश्व कप 2023 के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन्होंने नाबाद 98 रन की बड़ी खली, और इसी के मदद से भारतीय टीम ने यह मुकाबला जीता था।
T20 करियर:-
केएल राहुल ने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू जिंबॉब्वे के खिलाफ 18 जून 2016 को ही किया था। जिंबॉब्वे के दौरे पर ही केएल राहुल को वनडे इंटरनेशनल और T20 इंटरनेशनल में खेलने का मौका दिया गया था। केएल राहुल ने वनडे की तरह ही T20 में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसके चलते इनके काफी सारे फांस बन गए हैं।
केएल राहुल ने अभी तक वनडे में कुल 72 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 37.75 के औसत से 2,256 रन बनाए हैं। T20 में इनका स्ट्राइक रेट 139.13 का रहता है। केएल राहुल T20 में अभी तक दो शतक लगा चुके हैं। साथ ही इन्होंने 22 अर्धशतक भी जड़े हैं। लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद केवल राहुल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कई बार केएल राहुल को चोट का सामना करना पड़ा लेकिन हर बार मजबूती के साथ इन्होंने वापसी की।
केएल राहुल का आईपीएल क्रिकेट करियर।
केएल राहुल ने साल 2013 में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु टीम से अपने आईपीएल क्रिकेट का शुरूआत किया था। अपने पहले से आईपीएल सीजन में उन्हें ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था, लेकिन मिला हुआ मौका पर भी केवल राहुल ने अपना अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखाया था। अपने पहले सीजन में केएल राहुल ने पांच मैचों में सिर्फ 20 रन ही बना पाए थे। लेकिन इसके एक साल बाद सनराइजर्स हैदराबाद में साल 2014 में उन्हें एक करोड़ रुपया देकर अपने टीम में शामिल कर लिया था।
लेकिन इसके बाद फिर से साल 2016 में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने उन्हें अपने टीम में खरीद लिया था। इन सीजन में केएल राहुल का प्रदर्शन साधारण रहा था। साल 2017 में अपने कंधे के चोट के करण केएल राहुल इस सीजन पूरे आईपीएल सीरीज से ही बाहर रहे थे। वापसी के बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें 11 करोड़ रूपयों के साथ 2018 में अपने टीम में शामिल कर लिया।
वही 2 साल बाद 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने उन्हें अपने टीम का कप्तान बनाया था। केएल राहुल का सबसे बढ़िया आईपीएल का सीजन 2020 रहा था क्योंकि इन्होंने इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया था। लेकिन आईपीएल 2022 के मेघा एक्शन में लखनऊ सुपर जेंट्स की टीम ने केवल राहुल को 17 करोड़ की भारी रकम के साथ अपने टीम में शामिल कर लिया था। साथी के एल राहुल को लखनऊ टीम की कप्तानी भी दी गई थी। केएल राहुल ने अभी तक आईपीएल में कुल चार शतक और 22 शतक लगाए हैं। इनका आईपीएल में औसतन स्कोर 37.75 है।
केएल राहुल का ओवरऑल क्रिकेट करियर
प्रारूप | कुल मैच | पारी | कुल रन | उच्चतम स्कोर | औसत | स्ट्रइक रेट | शतक | दोहरा शतक | अर्धशतक |
टेस्ट (Test) | 47 | 81 | 2642 | 199 | 33.44 | 51.64 | 7 | 0 | 13 |
वनडे (ODI) | 69 | 65 | 2536 | 112 | 48.76 | 86.81 | 6 | 0 | 16 |
टी20 (T20) | 72 | 68 | 2265 | 110 | 37.75 | 139.13 | 2 | 0 | 22 |
आईपीएल (IPL) | 118 | 109 | 4163 | 132 | 46.78 | 134.42 | 4 | 0 | 33 |
केएल राहुल की रिकॉर्ड सूची।
- केएल राहुल रणजी ट्रॉफी में तीसरा शतक लगाने वाले कर्नाटक के पहले खिलाड़ी हैं। इन्होंने 337 रन का पारी खेल है। साल 2014-15 में रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए केवल राहुल ने यह कारनामा किया था।
- केएल राहुल ने साल 2016 में जिंबॉब्वे के खिलाफ अपने पहले डेब्यू वनडे मैच में शतक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं, इस मैच में इन्होंने नाबाद 100 रन की पारी खेली थी।
- केएल राहुल साल 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे।
- भारत के तरफ से टेस्ट फॉर्मेट में लगातार 7 अर्धशतक जरने वाले पहले खिलाड़ी हैं। यह कारनामा इन्होंने साल 2017 में किया था।
- इसके साथ T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हिट विकेट द्वारा आउट होने वाले केएल राहुल पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
- साल 2018 में केएल राहुल ने मोहाली के पस स्टेडियम में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ सबसे तेज आईपीएल शतक लगाया था। यह अर्धशतक मात्र 14 गेंद में आया था।