Kavita Tiwari Biography In Hindi: अगर आपको कविता लिखने और पढते का शौख होगा तो ,आपने मशहूर भारतीय कवियत्री कविता तिवारी का नाम जरूर सुना होगा। वह इस देश की सबसे कम उम्र की हस्तियों में से एक है।

आज हम इस आर्टिकल में आपको मशहूर कवियत्री कविता तिवारी (Kavita Tiwari ) का जीवन परिचय, उनकी उम्र, परिवार , पति और नेटवर्थ के बारे में विस्तारपूर्वक माहिति शेयर करेंगे।
कविता तिवारी का जीवन परिचय | Kavita Tiwari Biography In Hindi
कविता तिवारी का जन्म परिचय एक नजर में (Kavita Tiwari Jivani)
नाम | कविता तिवारी (Kavita Tiwari) |
पेशा | कवियत्री |
जन्मदिन | 7 मई |
जन्म स्थान | लखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत |
राशि | वृषभ |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
स्कूल | रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल, लखनऊ, उत्तर प्रदेश |
कॉलेज | उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय |
शैक्षिक योग्यता | M.A (हिंदी ) |
भाई का नाम | कुशाग्र तिवारी |
शादी | 25 फेब्रुअरी साल 2020 |
पति का नाम | वैभव मिश्रा |
नेट वर्थ | 100 करोड़ (2022) |
कविता तिवारी का प्रारंभिक जीवन
कविता तिवारी का जन्म 7 मई लखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। उनकी राशि वृषभ है। उनका धर्म हिन्दू है और उनकी राष्ट्रीयता भारतीय है। उनके माता पिता के बारे में हमारे पास कोई भी माहिती उपलब्ध नहीं है।
उनका एक भाई और बहन है। भाई का नाम कुशाग्र तिवारी है, जबकि बहन का नाम ज्ञात नहीं है। घर में वो सबसे छोटी थी इस लिए सब लोग उन्हें बहुत प्यार करते थे। बता दें की वो मशहूर हिंदी कवि कुमार विश्वास की भतीजी हैं।

कविता तिवारी की शिक्षा
उनके जीवन की शुरुआती शिक्षा रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुई थी। उसके बाद उन्होंने आर्यावर्त प्रौद्योगिकी और प्रबंधन संस्थान, लखनऊ, उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय से B.Ed और M.A (हिंदी ) की उच्च डिग्री हांसिल की।
कविता तिवारी की शारीरिक संरचना
उसकी ऊंचाई 165 (5 ‘5″) सेंटीमीटर है। कविता का वजन 78 किग्रा किलोग्राम में है। वजन समय-समय पर बदलता रहता है। उनके बालों का रंग काला है और आंखों का रंग काला है।
कविता तिवारी का कवियत्री बनने का सफर
कविता तिवारी को बचपन से ही कविताओं लिखने का काफी का शौक था। अपने स्कूल में आयोजित विभिन्न कविता प्रतियोगिताओं में वो सक्रिय रूप से भाग लिया करती थी। आगे जाकर उन्होंने अपने इस शौक को अपना करियर बना लिया।
उनकी कविताओं के लिए उन्हें कई पुरस्कारों के नवाजा भी गया, जैसे की सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान, स्वामी विवेकानंद सम्मान, काव्य गौरव सम्मान, युवा गौरव सम्मान, कीर्तिमान सम्मान, साहित्य भारती सम्मान, रानी लक्ष्मी बाई सम्मान। आज उनके शो दुबई, लंदन और कतर जैसे देशों में किये जाते है।
सब टीवी के शो “वाह! वाह! क्या बात है में भी वो नजर आ चुकी है। साल 2018 में ‘लाल किला सेवा सम्मेलन’ शो में दिखाई दीं गई थी, जो एबीपी न्यूज़ पर प्रसारित हुआ था।
कविता तिवारी की शादी

कविता तिवारी ने 25 फेब्रुअरी साल 2020 में वैभव मिश्रा के साथ शादी रचाई है और वर्तमान समय में वो अपने पति के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रही है।
कविता तिवारी की नेट वर्थ
क्या आप कविता तिवारी की कुल संपत्ति के बारे में उत्सुक हैं की वह कितना कमाती है? यह आम बात है कि समय के साथ वेतन और संपत्ति में बदलाव होता है। एक वेबसाइट के रिपोर्ट के अनुसार कविता की कुल नेटवर्थ 100 करोड़ (2022) रुपये है।
कविता तिवारी का सोशल मीडिया
Instagram : thekavitatiwari
कविता तिवारी की कविताएं (kavita tiwari ki kavita)
बेटियों पर कविता तिवारी की कविता
बेटियां पर लिखी कविता तिवारी की यह रचना लोगों को बेहद पसंद है इसलिए हमने बेटियों पर कविता तिवारी की कविता इस आर्टिकल में शामिल की है।
जिम्मेदारियों का बोझ परिवार पे पड़ा तो ,
ऑटो , रिक्शा , ट्रेन को चलाने लगी बेटियाँ !!
साहस के साथ , अंतरिक्ष तक भेद डाला ,
सुना है वायुयान भी उड़ाने लगी बेटियाँ !!
और कितने उदाहरण ढूँढ कर लाऊं ,
हर क्षेत्र शक्ति आजमाने लगी बेटियाँ !!
वीर की सहादत पर , अर्थी को कन्धा देके ,
अब शम्शान तक भी जाने लगी बेटियाँ !!
घर में बंटा के हाथ , रहती हैं माँ के साथ
पिता की समस्त बाधा हरती है बेटियाँ !!
कटु वाक्य बोलने से पूर्व सोचती है खूब
मन में सहमती है , डरती है बेटियाँ !!
बेटे हो कुदंड भले , आपका दुखा दे दिल
कष्ट सह के भी धैर्य धरती हैं बेटियाँ !!
प्रश्न ये चलनशील सबके लिए है आज ,
नित्य प्रति कोख में क्यों मरती है बेटियाँ !!
ललिता , विशाखा , राधा रानी बेटी होती नहीं
यशोदा दुलारे नन्द नंदन नचाता कौन ?
अनुसुइया जैसी बेटी , तप्साधिका न होती
पालने में ब्रह्मा , विष्णु , रूद्र को झुलाता कौन ?
जनता जनार्दन बताएगी एक बात आज ,
सावित्री न होती सत्यवान को बचाता कौन ?
सब कुछ होता , पर एक बात सोच लेना
कविता न होती , तो यह कविता सुनाता कौन ?
FAQ
कविता तिवारी के पति का वैभव मिश्रा है। कविता तिवारी ने 25 फेब्रुअरी साल 2020 में शादी रचाई है।
कविता तिवारी का जन्म 7 मई लखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था।
कविता तिवारी के शौख घूमना और लिखना है।
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने भारत की मशहूर कवियत्री कविता तिवारी के संपूर्ण जीवन ( Kavita Tiwari Biography In Hindi) के बारे में आपको बताया है।
हमें उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आर्टिकल पसंद आये तो उन्हें लाइक और शेयर जरुर करें और इस आर्टिकल के संबंधित कोई भी सुझाव हो तो हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।
धन्यवाद.
यह भी पढ़ें: