Golden Unique Boy Girjesh Gaud Biography : दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले है उस व्यक्ति के बारे में जो ना ही खूबसुरत के और ना ही अमीर लेकिन फिर भी उन्होंने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपना एक मुकाम बना लिया है।
जी हाँ, उस व्यक्ति का नाम है गिरजेश गौड़, जिसे आप लोग गोल्डन यूनीक ब्वॉय के नाम से जानते है। गिरजेश गौड़ एक भारतीय सोशल मीडिया स्टार और YouTuber हैं, जो अपने दमदार अभिनय के कारण भारत की लिविंग स्टैच्यू के रूप में उल्लेखनीय हैं। बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड के टॉप के अदाकार प्रियंका चोपड़ा, गोविंदा और कुछ और सितारों के साथ काम किया है।

इस आर्टिकल में हम आपको गोल्डन यूनीक ब्वॉय (गिरजेश गौड़) का जीवन परिचय ( Golden Unique Boy Biography in Hindi), उनका जन्म , परिवार, करियर, शिक्षा, अफेयर्स, शादी और नेटवर्थ के बारे में विस्तारपूर्वक माहिति प्रदान करेंगे, तो हमारा आपसे निवेदन है की इस आर्टिकल के अंत तक बने रहे।
गोल्डन यूनीक ब्वॉय (गिरजेश गौड़) का जीवन परिचय | Golden Unique Boy Biography in Hindi
Page Contents
गोल्डन यूनीक ब्वॉय (गिरजेश गौड़) की जीवनी एक नजर में
गोल्डन यूनीक ब्वॉय कौन है?
गोल्डन बॉय एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। उनका रियल नाम गिरजेश गौड़ हैं।
गोल्डन यूनीक ब्वॉय का जन्म
गिरजेश गौड़ का जन्म 4 जून 1993 को गोरखपुर, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। उनका निक नेम गोल्डन यूनीक ब्वॉय और गोल्डी है। उनकी राशि कर्क है। उनकी राष्ट्रीयता भारतीय है और धर्म हिन्दू है।
गोल्डन यूनीक ब्वॉय का परिवार
वर्तमान में वह मुंबई, महाराष्ट्र में रह रहे हैं।
गोल्डन यूनीक ब्वॉय की पढ़ाई
गोल्डन यूनीक ब्वॉय का करियर
गिरजेश गौड़ को बचपन से ही एक्टिंग में रूचि थी। बचपन से ही एक्टर बनना चाहता था। उन्होंने गोरखपुर में एक्टिंग क्लास जॉइंट की लेकिन उनका मन तो मुंबई जाकर एक्टर बनना था। मुंबई में उनका कोई भी पहचान वाला न होने के कारण उनके परिवार ने गिरजेश को मुंबई जाने से साफ़ साफ़ मना कर दिया।
लेकिन गिरजेश को किसी भी हाल में अपना सपना पूरा करना था इसलिए उन्होंने अपने परिवार से झूठ बोला की मुंबई में उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिल गई है। परिवार के लोगों ने उनकी बात सच मान ली। मुंबई जाने की टिकट के पैसों के लिए गिरजेश में गेहूं बेचे। साल 2017 में गिरजेश उत्तर प्रदेश से मुंबई चला आया।
गिरजेश जब मुंबई के स्टेशन पर उतरा तो वह की हाई सोसाइटी को देखकर दंग रहा गया। टैक्सीवालों का किराया सुनकर उन्होंने दो रातें स्टेशन पर ही गुजारी और मन ही मन में कहने लगा की कही मुंबई आकर उन्होंने गलत तो नहीं कर दिया। लेकिन उन्होंने सोचा कि मुंबई आया है तो कुछ बन कर ही वापस जायेगा।
उन्होंने PVR सिनेमा में नौकरी शुरू की लेकिन थोड़े दिन के बाद उन्होंने वह नौकरी छोड़ दी। उन्होंने वहां की सैलरी भी नहीं ली। उन्होंने अपना निर्वाह चलाने के लिए अपने भाई से मदद मांगी लेकिन बाद में उन्हें बहुत शर्म आयी और गिरजेश ने अब ठान लिया की चाहे कुछ भी हो जाये वो अब किसी से पैसे नहीं मागेंगे।
अब काम की तलाश में वो अंधेरी, गोरेगांव और बांद्रा की प्रोडक्शन हाउस के चक्कर लगाने लगा। काफी जगहों पर ऑडिशन भी दिए। लेकिन उसके चहेरे की वजह से उसे काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। उनके चेहरे और रंग के कारण कई लोगों ने उन्हें नकारात्मक कमेंट भी दिए। इन सबके बावजूद भी उन्होंने हिमत नही हारी।
एक दिन गिरजेश ने देखा कि विदेश में लाइव स्टैचू होते है और लोग ऐसे स्टैचू को काफी पसंद करते है। यह देखने के बाद उन्होंने भी लाइव स्टैचू बनने का सोचा। गिरजेश ने अपने कपड़ों को गोल्डन क्लर से रंग दिया।
गिरजेश के दोस्तों में लाइव स्टैचू बनने पर उनका खूब मजाक उड़ाया और उन्हें भिखारी भी बोला। यह सुनकर गिरजेश ने अपने दोस्तों को करारा जवाब देते हुए कहा कि, यह एक आर्ट है। किसी के नौकर बनने से अच्छा है की अपने कला को बेचकर पैसे कमाए जाएं।
8 अक्टूबर 2018 को गेटवे ऑफ इंडिया के आगे गिरजेश गोल्डन लाइव स्टैचू बनकर खड़ा रहा। देखते ही देखते वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग सेल्फी लेने लगे और सोशल मीडिया पर अपलोड भी करने लगे। भीड़ को देखकर वहां पुलिस आ गई और गिरजेश को पकड़कर ले गई। इन आधा घंटे में गिरजेश ने गोल्डन बॉय बनकर 800 रुपये कमा लिए।
गोल्डन यूनीक ब्वॉय के अवार्ड्स
गोल्डन यूनीक ब्वॉय की नेट वर्थ
गोल्डन यूनीक ब्वॉय के अफेयर्स
गिरजेश गौड़ के गर्लफ्रेंड का नाम तमकीन खान है वह भी एक टिक टॉक स्टार है। पहली बार गिरजेश और तमकिन मुलाकात टिक टॉक ऑफिस में एक मीटिंग के दौड़न हुआ था। जहां पर कई सारे टिक टॉक स्टार पहुंचे थे। उसके बाद दोनो साथ में टिक टॉक वीडियो बनाया करती थी। वहीं से दोनो के बीच की नजदीकियां घटने लगा। और आज दोनो रिलेशनशिप में है वैसा खुद गिरजेश गौड़ ने कहा है।
गोल्डन यूनीक ब्वॉय की शादी
गोल्डन यूनीक ब्वॉय के विवाद
गोल्डन यूनीक ब्वॉय के जीवन से जुडी कुछ रोचक बातें
गिरजेश गौड़ को उनके लुक्स के कारण दोस्ताना जगहों पर कई लोगों के समूह द्वारा फटकार लगाई जाती है, लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं की। वह अपने करियर के शुरुआती सीजन में शहर में परफॉर्म करते थे और उन्हें दर्शकों से काफी सराहना मिली थी। गिरजेश ने कई बॉलीवुड सितारों जैसे गोविंदा, प्रियंका चोपड़ा और कुछ और के साथ काम किया है। वह कपिल शर्मा व्यंग्य शो में अतिथि के रूप में गए और उर्वशी रौतेला और टोनी कक्कड़ के साथ रिकॉर्डिंग की। वह एक असाधारण मनोरंजनकर्ता हैं जिसे हम टिक टोक और यूट्यूब पर उनके वीडियो में देख सकते हैं। गिरजेश गौड़ के यूट्यूब पर 65k फॉलोअर्स हैं जो अपने शानदार अभिनय के दम पर धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। वह मनोरंजन क्षेत्र में सबसे तेजी से विकसित होने वाले सितारों में से एक है। वह गोल्डी के साथ जुड़ा हुआ है और उसके साथ रिकॉर्डिंग करता है।
वह सिगरेट नहीं पीता है। गिरजेश गौड़ शराब नहीं पीते हैं। गिरजेश गौड़ अविवाहित है और वह गोल्डी के साथ जुड़ा हुआ है जो एक टिक टॉकर भी है और दोनों मिलकर वीडियो बनाते हैं।
गोल्डन यूनीक ब्वॉय का होम एड्रेस
FAQ
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने पूरी कोशिश की है की आपको गोल्डन यूनीक ब्वॉय (गिरजेश गौड़) का जीवन परिचय ( Golden Unique Boy Biography in Hindi) के बारे में पूरी माहिति प्रदान हो। फिर भी अगर इसके साथ जुडी कोई भी माहिती आपके पास हो तो आप उसे कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं। हम इसे जल्द से जल्द अपडेट करने की कोशिश करेंगे।
यह भी पढ़ें:
लकी डांसर (अरहान खान) का जीवन परिचय