Elvish Yadav Biography In Hindi: एल्विस यादव को बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का विनर भी घोषित कर दिया गया है। शनिवार, 19 अगस्त, 2023 को उनका इंस्टाग्राम लाइव सत्र भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला इंस्टाग्राम लाइव बन गया। इस मामले में एलवीश यादव ने बिग बॉस 16 के विजेता एमसी स्टेन द्वारा बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
एल्विश यादव एक भारतीय यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। यूट्यूब की बदौलत इसे काफी लोकप्रियता और प्रशंसक मिले हैं। एल्विश मज़ेदार और हास्य वीडियो बनाता है और उन्हें YouTube पर अपलोड करता है। सोशल मीडिया पर एल्विशअपने देसी हरियाणवी स्टाइल के लिए फेमस है।
एल्विश यादव का ‘एल्विश यादव व्लॉग्स’ नामक एक व्लॉग चैनल है, जहां वह अपने निजी जीवन के बारे में व्लॉग पोस्ट करते हैं। उनके द्वारा शुरू किए गए टिकटॉक VS यूट्यूब विवाद के बाद उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली है।
अगर आप भी एल्विश यादव के फैन हो और उनके बारे में जानना चाहते हो तो आप बिलकुल सही जगह पर हो क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको एल्विश यादव का जीवन परिचय (Elvish Yadav Biography In Hindi) परिवार, शिक्षा, करियर, यूट्यूब का सफर, नेटवर्थ और गर्लफ्रेंड के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे।
एल्विश यादव का जीवन परिचय | Elvish Yadav Biography In Hindi
Page Contents
एल्विश यादव की जीवनी एक नजर में (Elvish Yadav Ki Jivani)
वास्तविक नाम | एल्विश यादव |
उपनाम | एल्विस |
जन्म | 14 सितंबर 1997 |
जन्म स्थान | गुड़गांव, हरियाणा, भारत |
राशि | मेष |
धर्म | हिन्दू |
जाति | यादव |
नागरिकता | भारतीय |
होमटाउन | गुडगांव, हरियाणा, भारत |
पिता का नाम | राम अवतार सिंह यादव |
माता का नाम | सुषमा यादव |
बहन का नाम | कोमल यादव |
ऊंचाई | 5 फुट 11 इंच |
शिक्षा | बीकॉम (हंस राज कॉलेज) |
गर्लफ्रेंड | कृति मेहरा |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
अवार्ड्स | बिग बॉस OTT सीजन 2 |
नेटवर्थ | 40 करोड़ रुपये |
एल्विश यादव का जन्म (Elvish Yadav Birth Date)
एल्विश यादव (Elvish Yadav) का जन्म 14 सितंबर 1997 को गुड़गांव, हरियाणा, भारत में मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनका निक नेम एल्विस है। उनकी राशि मेष है। उनकी राष्ट्रीयता भारतीय है और धर्म हिन्दू है। उनकी जाती यादव है।
एल्विश यादव का परिवार (Elvish Yadav Family)
एल्विश यादव का जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम राम अवतार सिंह यादव है, जो कॉलेज में एक व्याख्याता हैं। एल्विश यादव की मां का नाम सुषमा यादव है जो एक गृहिणी हैं।
एल्विश यादव की बहन कोमल यादव हैं जो शादीशुदा एल्विस यादव से बड़ी हैं। एल्विस यादव का कोई भाई नहीं है क्योंकि वह अपने परिवार का इकलौता बेटा है।
एल्विश यादव की पढ़ाई (Elvish Yadav Education)
बचपन से ही एलवीश यादव पढने में एक होनहार छात्र थे। एल्विश यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल गुड़गांव से प्राप्त की है। फिर बाद में वह अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए दिल्ली चले गए। उन्होंने दिल्ली के हंस राज कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हांसिल की।
एल्विश यादव का करियर (Elvish Yadav Career)
बचपन से ही होनहार छात्र एलवीश याद बड़े होकर एक सरकारी नौकरी करने का सपना देखते थे लेकिन कॉलेज में आकर इंटरनेट और सोशल मीडिया की तरफ उनका रुझान बढ़ने लगा।
कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो बनाना शुरू किया। आशीष चंचलानी, अमित भड़ाना, भुवन बाम और हर्ष बेनीवाल जैसे यूट्यूबर की वीडियो देखने के बाद उन्हें भी वीडियो बनाने का चस्का लगा। साल 2015 से उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रैंक वीडियो अपलोड करना शुरू किया लेकिन उन्हें पॉपुलारिटी नहीं मिली।
इसके बाद इन्होंने प्रैंक वीडियो फेसबुक पर भी अपलोड करना शुरू किया। वहां यह थोड़े बहुत फेमस भी होने लगे थे। फिर 2016 में इनको यूट्यूब का आइडिया आया। यूट्यूब पर एलवीश छोटे-छोटे कॉमेडी और प्रिंट वीडियो डालने लगे थे तो, उन्हें थोड़ा थोड़ा रेस्पॉन्स भी देखने को मिल रहा था।
लेकिन फिर 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के समय इन्होंने इंडिया वर्सेस पाकिस्तान पर वीडियो बना दिया, जो कि देसी भाषा में बनाई गई थी। यह वीडियो उस समय काफी ज्यादा वायरल हुई और इस तरह से इनको पॉपुलैरिटी मिलना स्टार्ट हो गयी।
इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कुछ समय बाद एल्विस यादव ने बहुत सारे नए लोगों के साथ टीम बनाई और उनके साथ वीडियो बनाना शुरू कर दिया जिनमें इनके तीन से चार अच्छे दोस्त थे जो पहले से इसके करीबी थे। जो लगभग इनके सभी वीडियो में नज़र आते है।
इसके चैनल में अभी देखे तो लगभग सभी वीडियो पर अच्छी खासी भी व्यूज है जिसमें इसके सबसे ज्यादा पॉपुलर वीडियो सारे स्कूल लाइफ (School लाइफ) वाले वीडियो है। आज इनका यूट्यूब पर 10 मिलियन से भी अधिक सब्सक्राइबर है।
Elvish Yadav के यूट्यूब पर सबसे बड़े साथी अवनीत सिंह, कीर्ति, हनी शर्मा, और हाफ इंजीनियर है जो कि लगभग सभी वीडियो में इनके साथ देखे जाते हैं इतना बड़ा चैनल खड़ा करने में इनका हाथ भी है। इस तरह से इनका यूट्यूब करियर रहा है। यूट्यूब पर इनके 2 चैनल है, 1 चैनल का नाम एलविश यादव है और दूसरे चैनल का नाम एलविश यादव ब्लॉग है
एल्विश यादव यूट्यूब (Elvish Yadav YouTube Channel)
चैनल | एल्विश यादव एल्विश यादव व्लॉग्स |
शैली/श्रेणी | कॉमेडी मनोरंजन, रोस्टिंग, Short Video |
देश रैंक | 600वां (सर्वाधिक सब्सक्राइब्ड) भारत में Top 20 लोकप्रिय |
ग्लोबल रैंक | 5109वीं |
सहयोगी | तन्मय भट्ट रोचक रोजा आशीष चंचलानी हर्ष बेनीवाल साहिब नूर सिंह |
एलवीश यादव की टीम | एल्विश यादव अर्चित कौशिको लव कटारिया कीर्ति मेहरा लक्ष्य कौशिको अनूप चहाली समीर मुंगा हर्षिता गोयल बलराम सिरोही गोल्डी परी राजपूत |
एल्विश यादव की नेट वर्थ (Elvish Yadav NetWorth)
एल्विश यादव एक भारतीय यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने की वजह से उनकी कमाई का मुख्य जरिया सोशल मीडिया है। यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करके वो गूगल ऐडसेंस के जरिये लाखों की कमाई कर रहा है।
सूत्र के मुताबिक, वह गूगल ऐडसेंस, स्पांसरशिप, ब्रांड प्रमोशन और अन्य स्रोतों से पैसा कमाते हैं। Systumm_Clothing करके एल्विश का एक क्लोदिंग ब्रांड भी हैं।
उनकी मासिक आय 10-15 लाख रुपये और उनकी वार्षिक आय लगभग 1 करोड़ से 2 करोड़ रुपये है। उनकी वर्तमान कुल संपत्ति यानी की नेट वर्थ लगभग 40 करोड़ रुपये है।
कमाई का स्रोत | Google Adsense, ब्रांड प्रमोशन |
मासिक वेतन | 10-15 लाख रुपये |
वार्षिक वेतन | लगभग 1 करोड़ से 2 करोड़ रुपये |
नेट वर्थ | 40 करोड़ रुपये |
एल्विश यादव को महँगी गाड़ियों का काफी शौख है। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है जिस में बॉक्स्टार कार, टोयोटा फॉर्च्यूनर और हुंडई वर्ना जैसी कारें शामिल है। एल्विश यादव ने गुड़गांव के वजीराबाद में एक आलीशान घर खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 12 से 14 करोड़ रुपये बताई जाती है।
एल्विश यादव अवार्ड्स (Elvish Yadav Awards)
एल्विश यादव ने अपने कंटेंट निर्माण के लिए कई पुरस्कार जीते हैं, जिसमें 2021 में सर्वश्रेष्ठ भारतीय निर्माता के लिए शॉर्टी अवार्ड भी शामिल है। उन्हें 2022 में भारत में फोर्ब्स 30 अंडर 30 में से एक भी नामित किया गया था।
एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड (Elvish Yadav Girl Friend)
एल्विश यादव ने बिग बॉस में अपनी कई गर्लफ्रेंड के बारे में बताया था। बिग बॉस के दौरान उनका नाम कई बार कंटेस्टेंट मनीषा रानी के साथ जोड़ा गया क्योंकि दर्शकों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही थी। लेकिन उन्होंने कभी इस बात को समर्थन नहीं दिया।
सोशल मीडिया की जानकारी के अनुसार एलविश यादव की गर्लफ्रेंड यूट्यूब चैनल पर उनके साथ काम करने वाली कीर्ति मेहरा हैं। कीर्ति मेहरा एक यूट्यूबर हैं, जो यूट्यूब पर वीडियोज बनाती हैं। लेकिन इस बात की एल्विश यादव ने कोई पुष्टि नही की है।
एल्विश यादव के विवाद (Elvish Yadav Controversy)
मार्च 2023 में, एल्विश यादव को एक वायरल वीडियो के प्रसार के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था, जिसमें दो व्यक्तियों को G20 बैठक के लिए फूलों के बर्तन चुराते हुए दिखाया गया था।
कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि चोरी में प्रयुक्त वाहन एल्विश यादव का था; हालाँकि, एल्विश यादव ने इन दावों का खंडन किया और ऐसे आरोप फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का इरादा व्यक्त किया।
आरोप तब सामने आए जब सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने एल्विश यादव के एक कार्यक्रम में मिलती-जुलती नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी देखी। एल्विश यादव ने स्पष्ट किया कि फूल चोरी के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति मनमोहन यादव उनके परिवार का सदस्य नहीं है।
एल्विश यादव के जीवन से जुडी कुछ रोचक बातें
- एल्विश यादव अपनी 12th की कक्षा की परीक्षा में 94% मार्क्स से उत्तीर्ण हुए थे।
- एल्विश यादव को बिग बॉस शो में वाइल्ड कार्ड के जरिये प्रवेश मिला था और बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई वाइल्ड कार्ड एंट्री से विनर बना है।
- एल्विश को अपने करियर के दौरान अपने परिवार से बहुत प्रोत्साहन और समर्थन मिला है।
- एल्विश यादव फिटनेस प्रेमी है। दिन की शुरुआत वो योग करके करते है।
- एल्विस यादव को गौ माता से बहुत गहरा प्रेम और लगाव है।
- एल्विश यादव मोदी जी और योगी जी से बहुत अधिक प्रेरित है।
एल्विश यादव का होम एड्रेस (Elvish Yadav Home Address)
एल्विश यादव के होम एड्रेस के बारे में हमारे पास कोई जानकारी नहीं है लेकिन एल्विश यादव फाउंडेशन का एड्रेस गुल्ला मोहल्ला, वजीराबाद (75) गुड़गांव, हरियाणा, भारत है।
FAQ
एल्विस यादव की गर्लफ्रेंड यूट्यूबर कृति मेहरा हैं।
एल्विस यादव के पास Porsche 718 Boxster, Hyundai Verna और टोयोटा फॉर्चूनर जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं।
एल्विस यादव की नेट वर्थ करीब 40 करोड़ रुपये बताई जाती है।
एल्विश यादव के बचपन का नाम सिद्धार्थ यादव था।
एल्विस यादव के पिता का नाम राम अवतार सिंह यादव है।
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने पूरी कोशिश की है की आपको एल्विश यादव का जीवन परिचय ( Elvish Yadav Biography In Hindi) के बारे में पूरी माहिति प्रदान हो। फिर भी अगर इसके साथ जुडी कोई भी माहिती आपके पास हो तो आप उसे कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं। हम इसे जल्द से जल्द अपडेट करने की कोशिश करेंगे।
यह भी पढ़ें:
अंजू कौन है, अंजू पाकिस्तान क्यों, कब और कैसे पहुंची?
लकी डांसर (अरहान खान) का जीवन परिचय
Gulshan singh
एल्विस यादव का बिग बॉस विनर बनने के बाद उनका अगला रियलिटी शो कौन सा होने वाला है.
Dont know .. if we got information we will u update soon