अपूर्व अग्निहोत्री का जीवन परिचय

 Apurva Agnihotri Biography In Hindi:

Apurva Agnihotri Biography in Hindi
Image: Apurva Agnihotri Biography in Hindi

अपूर्व अग्निहोत्री का जीवन परिचय | Apurva Agnihotri Biography in Hindi

अपूर्व अग्निहोत्री की जीवनी एक नजर में (Apurva Agnihotri Ki Jivani)

अपूर्व अग्निहोत्री का जन्म

अपूर्व अग्निहोत्री का जन्म 2 दिसंबर 1972 के दिन कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत में हुआ था। उनका निक नेम बोबो (BOBO) है। उनकी राशि धनु है। उनकी राष्ट्रीयता भारतीय है और धर्म हिन्दू है।

अपूर्व अग्निहोत्री का परिवार

अपूर्व अग्निहोत्री के पिता का नाम ज्ञानदेव अग्निहोत्री है। ज्ञानदेव अग्निहोत्री एक लेखक है। उन्होंने आविष्कार, गृह प्रवेश, श्री नटवरलाल, याराना, सिंदूर, तेरी कसम और बेटा जैसी लोकप्रिय हिंदी फिल्मों की स्टोरी लिखी है। उनकी माता और बाकी फॅमिली के बारे में हमारे पास कोई सटीक इनफार्मेशन नहीं है।

अपूर्व अग्निहोत्री की पढ़ाई

उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा शीलिंग हाउस स्कूल, कानपुर में पूरी की और मुंबई में कॉलेज से स्नातक किया। उसके आगे की पढ़ाई उन्होंने भवन कॉलेज,अँधेरी,मुंबई में की, जहां से उन्होंने बेचलर ऑफ़ आर्ट्स की डिग्री हांसिल है।

अपूर्व अग्निहोत्री का करियर

अपूर्व के पिता बॉलीवुड फिल्मों में स्टोरी राइटर का काम करते थे इसलिए वो भी बॉलीवुड अभिनेता बनना चाहते थे। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1997 में फिल्म ‘परदेस’ से की थी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख़ खान और महिमा चौधरी भी थे। फिल्म हिट हो गई और अपूर्व ने सकारात्मक समीक्षा प्राप्त की। उन्हें ज़ी सिने अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए नामांकित किया गया था।

1999 में, उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘प्यार कोई खेल नहीं’ में अशोक/सुनील की भूमिका निभाई। 2000 में, उन्होंने फिल्म क्रोध में राज वर्मा की भूमिका निभाई। 2001 में, उन्होंने हम हो गए आपके फिल्म में मोहन सचदेव की भूमिका निभाई।

उसी वर्ष, उन्होंने सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म कसूर में अमित की भूमिका निभाई। 2002 में, उन्हें फिल्म प्यार दीवाना होता है में विक्रम के रूप में देखा गया था। 2003 में, उन्होंने बॉलीवुड एडवेंचर फिल्म धुंध में कुणाल की भूमिका निभाई। 2004 में, उन्होंने बॉलीवुड फिल्म लेकर में रॉनी की भूमिका निभाई।

2003-2006 से, वह टीवी धारावाहिक ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ में दिखाई दिए, जहाँ उन्होंने अरमान सूरी की भूमिका निभाई। यह धारावाहिक हिट हुआ और उनके अभिनय की लोगों ने काफी सराहना की। 2005 में, उन्होंने अपनी पत्नी के साथ एक प्रतियोगी के रूप में डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 1‘ में भाग लिया। 2006-2007 से, वह टीवी धारावाहिक काजल में दिखाई दिए, जहाँ उन्होंने देव प्रताप सिंह की भूमिका निभाई।

2008-2009 से, वह राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगे में डॉ शेखर कपूर के रूप में दिखाई दिए। 2009 में, उन्होंने एक प्रतियोगी के रूप में पति पत्नी और वो में भाग लिया। 2010 में, वह सपना बाबुल का … बिदाई में अनमोल राजवंश के रूप में दिखाई दिए। 2012 में, वह आसमान से आगे में देव चोपड़ा के रूप में दिखाई दिए।

2013 में, उन्होंने प्रसिद्ध रियलिटी शो ‘बिग बॉस 7‘ में भाग लिया। 2014 में, उन्होंने प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यार में विक्रम धनराजगीर की भूमिका निभाई। 2014-2015 से, वह विक्रम आहूजा के रूप में टीवी धारावाहिक अजीब दास्तान है ये में दिखाई दिए। 2015 में, उन्होंने एक प्रतियोगी के रूप में रियलिटी शो पावर कपल में भाग लिया।

2016 में, उन्होंने टीवी धारावाहिक सौभाग्यलक्ष्मी में समर्थ राणावत की भूमिका निभाई। 2018 में, वह बेपनाह में राजवीर दादीच के रूप में दिखाई दिए। उसके बाद, उन्होंने एएलटी बालाजी के कहने ओह हमसफ़र हैं और कहने को हमसफ़र हैं 2 में हैरी सोमानी की भूमिका निभाई। 2021 में, वह स्टार प्लस के धारावाहिक ‘अनुपमा‘ में दिखाई दिए, जिसमें उन्होंने डॉ. अद्वैत खन्ना की भूमिका निभाई।

अपूर्व अग्निहोत्री के अवार्ड्स

  • अपूर्व की डेब्यू फिल्म ‘परदेस’ साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी और अपूर्वा को ज़ी सिने अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए नामांकित किया गया था।
  • टीवी धारावाहिक जस्सी जस्सी कोई नहीं के लिए अपूर्व को साल 2005 में भारतीय टेली सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार से नवाजा गया।

अपूर्व अग्निहोत्री की नेट वर्थ

अपूर्व अग्निहोत्री एक बॉलीवुड एक्टर और टीवी एक्टर भी है। वो ज्यादातर धारावाहिक सीरियल में नजर आते है। उनका एक एपिसोड का चार्ज लगभग 15,000 रुपये रहता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार अपूर्व अग्निहोत्री की नेट वर्थ 25 लाख रुपये से 50 लाख रुपये (अनुमानित) के बीच होने का अनुमान है।

अपूर्व अग्निहोत्री की शादी

अपूर्व और शिल्पा की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिये कॉफ़ी शॉप में हुई थी। दोनों को एक दूसरे की कंपनी अच्छी लगने लगी फिर दोनों ने घूमना शुरू किया, डेट करने का फैसला किया और प्यार हो गया।

दोनों ने एक-दूसरे को अपने परिवारों से मिलवाया और साल 2004 में देहरादून में दोनों ने शादी कर ली। उनकी शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार और फिल्म उद्योग के करीबी दोस्त ही शामिल थे।

अपूर्व अग्निहोत्री की संतान

अपूर्व अग्निहोत्री की पत्नी शिल्पा सकलानी ने 14 अक्टूबर को एक बेटी को जन्म दिया है और उनका नाम दोनों ने ईशानी रखा है। बेटी के जन्म के बाद अपूर्व ने एक इंटरव्यू में बताया था की

ईशानी का जन्म 14 अक्टूबर को हुआ था और वह हमारे लिए भगवान का तोहफा है। पिछले 18 सालों से, जबकि हम सिर्फ हम दोनों बनकर खुश थे, हमारे दिमाग में माता-पिता बनने की इच्छा थी। एक लंबी यात्रा के बाद आखिरकार हमारा सपना सच हो गया है।”

अपूर्व अग्निहोत्री के विवाद

कुछ साल पहले अपूर्व और उनकी पत्नी शिल्पा कथित तौर पर एक पार्टी में प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन करते हुए पुलिस ने पकड़ लिया था। दंपति ने निर्दोष होने का दावा किया, लेकिन पुलिस ने उन पर आरोप लगाया।

अपूर्व अग्निहोत्री के जीवन से जुडी कुछ रोचक बातें

  • जब वह बिग बॉस 7 के घर में थे, तो उन्होंने अपनी टीम के लिए एक टास्क जीतने के लिए अपने बाल मुंडवाकर सभी को चौंका दिया था।
  • उन्हें किशोर कुमार के गाने सुनना बहुत पसंद है।
  • उनके पास हॉलीवुड नाम का एक पिल्ला कुत्ता है।
  • 2005 में, उन्होंने अपनी पत्नी शिल्पा के साथ नच बलिए 1 में भाग लिया।
  • टीवी धारावाहिक जस्सी जस्सी कोई नहीं में उनकी भूमिका को दर्शकों ने पसंद किया और उन्होंने इसके लिए 2005 में भारतीय टेली सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।

अपूर्व अग्निहोत्री का होम एड्रेस

अपूर्व अग्निहोत्री के होम एड्रेस के बारे में हमारे पास कोई भी इनफार्मेशन नहीं है लेकिन वह मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में रहता है।

FAQ

अपूर्व अग्निहोत्री की पत्नी कौन हैं?

अपूर्व अग्निहोत्री की पत्नी का नाम शिल्पा सकलानी है, जो एक अभिनेत्री है।

अपूर्व अग्निहोत्री की नेट वर्थ कितनी है?

अपूर्व अग्निहोत्री की नेट वर्थ 25 लाख रुपये से 50 लाख रुपये (अनुमानित) के बीच होने का अनुमान है।

अपूर्व अग्निहोत्री के पिता कौन है?

अपूर्व अग्निहोत्री के पिता का नाम ज्ञानदेव अग्निहोत्री है, जो एक लेखक है।

अपूर्व अग्निहोत्री के कितने बच्चे है?

14 अक्टूबर साल 2022 में अपूर्व अग्निहोत्री के यहाँ एक बेटी का जन्म हुआ, जिनका नाम ईशानी है।

अपूर्व अग्निहोत्री ने किस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था?

अपूर्व अग्निहोत्री ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1997 में फिल्म ‘परदेस’ से की थी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख़ खान और महिमा चौधरी भी थे।

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने पूरी कोशिश की है की आपको अपूर्व अग्निहोत्री का जीवन परिचय ( Apurva Agnihotri Biography in Hindi) के बारे में पूरी माहिति प्रदान हो। फिर भी अगर इसके साथ जुडी कोई भी माहिती आपके पास हो तो आप उसे कमेंट बॉक्स में जरुर बताये। हम इसे जल्द से जल्द अपडेट करने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें:

अक्षय खन्ना का जीवन परिचय

सिद्धार्थ मल्होत्रा का जीवन परिचय

रणवीर सिंह का जीवन परिचय

सुशांत सिंह राजपूत का जीवन परिचय

Leave a Comment

इतना आलिशान है कियारा आडवाणी का ससुराल, देखें तस्वीरें जानिए आर्यन खान से जुड़ी कुछ रोचक बातें फिल्म दृश्यम 2 से जुडी कुछ रोचक बातें Amitabh Bachchan Biography कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का हुआ निधन, जाने उनकी कुछ खास बातें