Adil Khan Durrani Biography In Hindi : आदिल खान दुर्रानी एक भारतीय बिज़नेस मैन हैं। अभिनेत्री राखी सावंत के पति होने की वजह से आदिल सबसे ज्यादा चर्चा में रहते है।
बिज़नेस मैन के साथ साथ आदिल एक भारतीय कलाकार, मॉडल, राजनीतिज्ञ और टॉक शो होस्ट होने के लिए प्रसिद्ध हैं। मैसूर, कर्नाटक में आदिल खान के कई व्यवसाय हैं, जिसमें से एक मैसूर में डेज़र्ट लैब नामक एक आइसक्रीम पार्लर हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको आदिल खान दुर्रानी के जीवन परिचय (Adil Khan Durrani Biography In Hindi), उम्र, जन्म, परिवार, विवाद, जाति, ऊंचाई, वजन, अफवाहें और उनकी शादी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे।
आदिल खान दुर्रानी का जीवन परिचय | Adil Khan Durrani Biography In Hindi
आदिल खान दुर्रानी की जीवनी एक नजर में (Adil Khan Durrani Ki Jivni)
वास्तविक नाम | आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) |
निक नेम | आदिल |
जन्म | 15 दिसंबर 1996 |
जन्मस्थान | मैसूर, कर्नाटक, भारत |
माता | मुमताज़ दुर्रानी |
बहन | शैली लाथेर |
धर्म | इस्लाम |
जाति | इस्लाम |
नागरिकता | भारतीय |
डिग्री | बीबीएम (बैचलर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट) |
स्कूल | मरिमल्लप्पा माध्यमिक विद्यालय, मैसूर |
कॉलेज | विद्याश्रम प्रथम ग्रेड कॉलेज, मैसूर, कर्नाटक |
पत्नी | राखी सावंत |
ऊंचाई | 5’6″ |
आदिल खान दुर्रानी का जन्म
आदिल खान दुर्रानी का जन्म 15 दिसंबर 1996 को मैसूर, कर्नाटक, भारत में हुआ था। उनकी राशि धनु है। उनकी राष्ट्रीयता भारतीय है और धर्म इस्लाम है।
आदिल खान दुर्रानी का परिवार
आदिल खान दुर्रानी का जन्म और पालन-पोषण मैसूर में हुआ था। आदिल खान दुर्रानी मैसूर, कर्नाटक के एक इस्लामी परिवार से ताल्लुख रखते है। उनके पिता के बारे में हमारे पास कोई इनफार्मेशन ज्ञात नही है। उनकी माता का नाम मुमताज़ दुर्रानी है। उनकी एक बड़ी बहन है जिसका नाम शैली लाथेर है, जो एक व्यवसायी महिला है।

आदिल खान दुर्रानी की पढ़ाई
आदिल खान ने अपनी शुरूआती पढ़ाई मरीमल्लप्पा माध्यमिक विद्यालय, मैसूर, कर्नाटक से की है। उसके बाद 2017 में विद्याश्रम प्रथम ग्रेड कॉलेज, मैसूर, कर्नाटक से बीबीएम (बैचलर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट) की डिग्री हांसिल की है।
आदिल खान दुर्रानी की शादी
आदिल खान ने राखी सावंत को तलाक के दौर से आगे बढ़ने में बहुत मदद की और उन्हें खुश किया। 14 मई 2022 को आदिल खान और राखी सावंत को एक साथ स्पॉट किया गया। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

उन्होंने 29 मई 2022 को निकाह समारोह किया और दोनों ने 2 जुलाई 2022 को एक कोर्ट में शादी की लेकिन फरवरी 2023 में, तनु-चंडेल के साथ आदिल के विवाहेतर संबंध के बारे में पता चलने के बाद, राखी ने आदिल से अलग होने की घोषणा की।
आदिल खान दुर्रानी की नेट वर्थ
आदिल खान दुर्रानी एक भारतीय व्यवसायी हैं और मैसूर में उनके अलग अलग कई बिज़नेस है । आदिल खान दुर्रानी की नेट वर्थ 3 से 5 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान है
आदिल खान दुर्रानी के विवाद
- 13 फरवरी 2023 को एक ईरानी छात्रा ने मैसूर के वीवी पुरम पुलिस स्टेशन में आदिल दुर्रानी के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज की। ईरानी छात्रा ने उस पर धोखा देने, धमकी देने और उसे ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया। पीड़िता के मुताबिक शादी का झांसा देकर आदिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 498 (ए) और 377 के तहत मामला दर्ज किया है।
- 6 फरवरी 2023 को, आदिल की पत्नी राखी सावंत ने उनके खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज की, जिसमें उन्होंने यह आरोप लगाया कि दुर्रानी ने राखी सावंत मां की सर्जरी के लिए समय पर पैसे नहीं दिए।जिनकी कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 29 जनवरी को मृत्यु हो गई थी।
- राखी सावंत ने आदिल पर तनु चंदेल नाम की लड़की के साथ विवाहेतर संबंध होने का भी आरोप लगाया। उसकी FIR के बाद, आदिल को ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में, कुछ सूत्रों ने खुलासा किया कि आदिल को गिरफ्तार नहीं किया गया था और ओशिवारा पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। बाद में, राखी सावंत और आदिल दोनों को मुंबई में एक होटल में एक दूसरे को खाना खिलाते हुए देखा गया।
आदिल खान दुर्रानी के जीवन से जुडी कुछ रोचक बातें
- उनके एक इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार वह मैसूर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। 2017 में, वह मैसूर में मैसूर जिला कांग्रेस कमेटी के अतिरिक्त सचिव बने।
- 21 जनवरी, 2018 में उन्होंने मैसूर में एक आइसक्रीम पार्लर शुरू किया जिसका नाम डेज़र्टलैन है।
- 2018 में उन्होंने A.D. Think.Feel.Drive नाम से कार का बिजनेस मैसूर, कर्नाटक में शुरू किया।
- उन्होंने मैसूर में स्ट्रीटकार्स प्रीमियम में काम किया है, जो इस्तेमाल की गई कारों की बिक्री का सौदा करता है।
- आदिल कई राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में भी शामिल हो चुका है।
- वह एक शौकीन कार प्रेमी है।
- उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पालतू बिल्ली के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं।
- आदिल खान एक फिटनेस उत्साही और जिम में नियमित कसरत करते हैं।
- खाली समय में उन्हें घुड़सवारी और पेंटिंग करना बहुत पसंद है।
- वह हुक्का पीता है।
- आदिल के पास सफेद रंग की Mercedes-Benz M-Class ML 350 CDI कार है।
आदिल खान दुर्रानी का होम एड्रेस
आदिल खान के होम एड्रेस के बारे में हमारे पास कोई पर्याप्त जानकरी नहीं है लेकिन फिलहाल वह अपनी पत्नी राखी सावंत के साथ मुंबई में रहता है।
FAQ
आदिल खान दुर्रानी राखी सावंत के पति होने के साथ साथ भारतीय बिज़नेस मैन, कलाकार, मॉडल, राजनीतिज्ञ और टॉक शो होस्ट है।
आदिल खान दुर्रानी की नेटवर्थ 3 से 5 करोड़ रुपये है।
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने पूरी कोशिश की है की आपको आदिल खान दुर्रानी का जीवन परिचय ( Adil Khan Durrani Biography In Hindi) के बारे में पूरी माहिति प्रदान हो। फिर भी अगर इसके साथ जुडी कोई भी माहिती आपके पास हो तो आप उसे कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं। हम इसे जल्द से जल्द अपडेट करने की कोशिश करेंगे।
यह भी पढ़ें: